
UP Top News Today: यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए आज नामांकन, महामंडलेश्वर पूजा पांडे पर गैंगस्टर
UP Top News Today 13 December 2025: यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी आज दिल्ली से लखनऊ आकर नामांकन करेंगे और कल औपचारिक घोषणा होगी। महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर लगा दिया गया है।
UP Top News Today 13 December 2025: यूपी भाजपा अध्यक्ष इस बार पूर्वांचल से ही होने जा रहा है। महाराजगंज से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री पंकज चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। पंकज चौधरी आज दिल्ली से लखनऊ आकर नामांकन करेंगे और कल औपचारिक घोषणा होगी।
महात्मा गांधी के चित्र पर गोली चलाने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का गुणगान करने के बाद चर्चा में आने वाली महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय पर शिकंजा कस गया है। पूजा उनके पति अशोक पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर लगा दिया गया है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए आज नामांकन, पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ रवाना
यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनने के लिए आज नामांकन होगा। कल बड़े आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। अध्यक्ष की रेप में सबसे आगे चल रहे पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए आज नामांकन, पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ रवाना
यूपी में नए बीजेपी अध्यक्ष से होगी 2024 की भरपाई? अखिलेश का 'खेल' फेल करने की पूरी तैयारी
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 2022 के बाद से बड़ा कुर्मी वोट एसपी की तरफ शिफ्ट हो गया है। यूपी में यादवों के बाद सबसे ज्यादा आबादी कुर्मियों की मानी जाती है। ऐसे में अपना वोट बैंक वापस पाने के लिए बीजेपी कुर्मी चेहरे को पार्टी की कमान दे सकती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में नए बीजेपी अध्यक्ष से होगी 2024 की भरपाई? अखिलेश का 'खेल' फेल करने की पूरी तैयारी
गोडसे का गुणगान और बापू के चित्र पर गोली चलाने वाली महामंडलेश्वर पर गैंगस्टर, क्यों एक्शन
महात्मा गांधी के चित्र पर गोली चलाने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का गुणगान करने के बाद चर्चा में आने वाली महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय पर शिकंजा कस गया है। पूजा उनके पति अशोक पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर लगा दिया गया है। इनका गैंग भी यूपी की अलीगढ़ पुलिस ने पंजीकृत किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोडसे का गुणगान और बापू के चित्र पर गोली चलाने वाली महामंडलेश्वर पर गैंगस्टर, क्यों एक्शन
विदाई से पहले सामूहिक विवाह से सामान लेकर दुल्हन परिवार संग फरार, घर पहुंचे तो खुला ये राज
यूपी के कानपुर में अव्यवस्था के बीच कराए गए सामूहिक विवाह में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जब शादी के बाद विदा होने से पहले दुल्हन पंडाल से सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। पति ने सिर पीट पूरी बात बताई अफसरों को बताई तो वह भी हैरत में पड़ गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: विदाई से पहले सामूहिक विवाह से सामान लेकर दुल्हन परिवार संग फरार, घर पहुंचे तो खुला ये राज
कोहरे के कारण ट्रेन-बस और उड़ानें अटकीं, विमानों संग एक्सप्रेस-वंदेभारत भी हुई धीमी
यूपी के वाराणसी में सीजन में पहली बार शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता महज 50 मीटर दर्ज किया गया। इससे विमानों के साथ ही ट्रेन और बसों के संचालन पर खासा असर पड़ा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कोहरे के कारण ट्रेन-बस और उड़ानें अटकीं, विमानों संग एक्सप्रेस-वंदेभारत भी हुई धीमी
मां की गोद से मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, गांव वालों और पुलिस के संग खोजने में जुटा परिवार
यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों के हमले लगातार हो रहे है। शनिवार की भोर में ननिहाल आई डेढ़ वर्षीय मासूम को मां की गोद में सो रही बेटी को भेड़िया दबोच कर भाग गया। बेटी की तलाश में परिजन व ग्रामीण खाक छान रहे है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मां की गोद से मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, गांव वालों और पुलिस के संग खोजने में जुटा परिवार
शादी के ढाई साल बाद विवाहिता की हत्या, चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी, भाई भड़का
यूपी के गोरखपुर में चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर खास में बीते मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति रामप्रवेश भारती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शादी के ढाई साल बाद विवाहिता की हत्या, चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी, भाई भड़का
पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष? आज लखनऊ में नामांकन, कल औपचारिक ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष भी इस बार पूर्वांचल से ही होने जा रहा है। महाराजगंज से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री पंकज चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। पंकज चौधरी आज दिल्ली से लखनऊ आकर नामांकन करेंगे और कल औपचारिक घोषणा होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष? आज लखनऊ में नामांकन, कल औपचारिक ऐलान
पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, दुकानदार की गोली मारकर हत्या, प्रधान पर आरोप
यूपी में पंचायत चुनाव भले ही अभी छह महीने दूर है लेकिन इसका खूनी खेल दिखाई देने लगा है। बागपत में शनिवार की सुबह एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रधान पर लगा है। कुछ दिन पहले उसने विवाद के बाद तमंचा दिखाया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, दुकानदार की गोली मारकर हत्या, प्रधान पर आरोप
आधी रात प्रेमी से मिलने पहुंची युवती रास्ता भटकी, पुलिस को मिली तो फिर हुआ ये
यूपी के गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में गुरुवार की देर रात एक युवती प्रेमी से मिलने घर से निकल पड़ी, लेकिन रास्ता भटकने पर वह पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवती के परिजनों को बुलाया और उसे उनके सुपुर्द कर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आधी रात प्रेमी से मिलने पहुंची युवती रास्ता भटकी, पुलिस को मिली तो फिर हुआ ये
SIR फॉर्म में साधु-संतों ने मां जानकी को बताया अपनी माता, गुरुदेव बने पिता
यूपी के अयोध्या में निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान अयोध्या धाम के बैरागी साधु-संतों की कश्मकश अलग तरह की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: SIR फॉर्म में साधु-संतों ने मां जानकी को बताया अपनी माता, गुरुदेव बने पिता
अच्छी नौकरी वाली पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द किया फैमिली कोर्ट का आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि अच्छी नौकरी वाली पत्नी अपने पति से गुजारा भत्ता की हकदार नहीं है। नौकरी शुदा पत्नी को गुजारा भत्ता देने का गौतम बुद्ध नगर फैमिली कोर्ट का आदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अच्छी नौकरी वाली पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द किया फैमिली कोर्ट का आदेश
राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में फेस रीडिंग मशीन से होगी कर्मियों की पहचान, ये रहेंगे इंतजाम
यूपी के अयोध्या में राम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों में लगे विभिन्न एजेंसियों के करीब तीन हजार कर्मचारियों के आईकार्ड की जांच क्रासिंग वन पर हो रही है। फिर उन्हें क्रासिंग दस से प्रवेश दिया जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में फेस रीडिंग मशीन से होगी कर्मियों की पहचान, ये रहेंगे इंतजाम
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





