UP Top News Today: यूपी में LPG की किल्लत, घर-अस्पताल-होटल की रसोई पर पड़ी आफत

Mar 12, 2026 02:49 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Top News Today: यूपी की राजधानी लखनऊ में एलपीजी की समस्या का असर अब अस्पतालों में भी दिखने लगा है। अस्पतालों में मरीजों की रोटियों में कटौती कर दी गई हैं। वहीं मेडिकल छात्र होटलों में खाना खा रहे  हैं। दूसरी तरफ आगरा में होटलों में रसोई बंद हो रही हैं।

UP Top News Today: यूपी में LPG की किल्लत, घर-अस्पताल-होटल की रसोई पर पड़ी आफत

UP Top News Today 12 March 2026: खाड़ी देशों में चल रही जंग के बाद से भारत के कई राज्यों में एलपीजी की समस्या खड़ी हो रही है। यूपी में भी इसका असर दिख रहा है। एक तरफ जहां घरों में एलपीजी की किल्ल्त होती दिख रही है। वहीं, अब अस्पतालों और होटलों पर इसका असर साफ है। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में मरीजों की रोटियों में कटौती की जा रही है। मेडिकल कॉलेजों के छात्र मेस में खाना न मिलने पर होटलों में खाना खा रहे हैं। अस्पतालों ने अपनी समस्या की जानकारी डीएम को दी।

आगरा में जहां दुनियाभर से लाखों लोग रोज घूमने आते हैं उन्हें भी अब एलपीजी की समस्या सता रही है। होटलों में कमरों की बुकिंग तो मिल रही है लेकिन मेहमानों को अब होटलों की रसोई से खाना नहीं मिल रहा है। होटलों से जुड़े रेस्टोरेंट में अब खाना नहीं बन पा रहा है। कई होटलों ने बुकिंग कैंसिल भी करनी शुरू कर दी है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

LPG Crisis UP LIVE: यूपी में गैस की किल्लत, कानपुर में कालाबाजारी; लखनऊ में सपा का प्रदर्शन

LPG Crisis UP LIVE: ईरान -इजरायल युद्ध के बीच एलपीजी गैस का संकट गहरा गया है। यूपी के कई शहरों में रसोई गैस की बुकिंग व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर नई पाबंदियां लागू हैं।

LPG News: घरेलू गैस की किल्लत से कोयले की कीमते बढ़ीं, इंडक्शन और माइक्रो ओवन की डिमांड ज्यादा

यूपी के अलीगढ़ में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद कोयले की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। कोयला भारत बड़े पैमाने पर आयात भी करता है। इंडोनेशिया से कोयला बड़े पैमाने पर आता है। लेकिन अब समुद्री मार्ग के रास्ते में परेशानी के कारण कोयला नहीं आ रहा है।

VIDEO: अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार में भरवाए नारियल, सीसीटीवी ने खोल दी दारोगा की पोल

अमरोहा में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दारोगा की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, जूस विक्रेता ने दारोगा पर बदसलूकी और उसके ठेले से नारियल उठवाकर निजी कार में रखवा कर लेते गए। हालांकि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लखनऊ में मां-बेटे के हत्यारे का हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली, रेप के विरोध में मर्डर किया था

लखनऊ के मोहनलालगंज में महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की हत्या के आरोपी किशन रावत से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। बदमाश की गोली से सिपाही अमित सिंह भी घायल हुआ।

सीएम योगी ने किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन, राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारी देखी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की समीक्षा की। योगी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इससे पहले योगी ने हनुमानगढ़ और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

10 साल की कानूनी लड़ाई के बाद मिली नौकरी, अब महज छह-सात साल ही पढ़ा पाएंगे ये शिक्षक

यूपी में 29334 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जारी 1113 अभ्यर्थियों की सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने का सपना तो पूरा हो गया है लेकिन इस सूची में कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने एक दशक तक कानूनी लड़ाई लड़ी है लेकिन उन्हें छह-सात साल ही पढ़ाने का मौका मिलेगा।

यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

यूपी के अमेठी में पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर एक इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। बताया जा रहा है कि मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की भोर मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।

घर में नमाज पढ़ने से रोकने पर भड़का हाईकोर्ट, बरेली DM और SSP को किया तलब

हाईकोर्ट घर के भीतर नमाज अदा करने से रोकने के मामले में बरेली के डीएम और एसएसपी को 23 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि वे उपस्थित नहीं होते तो गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को नहीं मिली बेल, टालनी पड़ी शादी; रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आरोपी

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग के आरोपियों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रितिक यादव को जमानत नहीं मिली। बुधवार को उसकी शादी तय थी, लेकिन जमानत न मिलने से शादी टाल दी गई। मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को मुंबई कोर्ट में होगी।

बहराइच में बच्ची को झपटने वाला तेंदुआ धराया, अब बलरामपुर में दूसरे ने मचा दी दहशत

यूपी के बहराइच में एक बच्चे की जान लेने वाला और एक बच्ची को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। रात लगभग साढ़े आइ बजे तेंदुआ उस समय कैद हुआ जब वह बच्चे के हमले वाले गांव की तरफ जा रहा था। वहीं पिंड़ा लगा था। बकरी कीआवाज सुनकर झपटा और पिंजड़ा बंद हो गया।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।