Hindi NewsUP Newsup top news today 12 december 2025 panchayat elections reservation process starts kisan Pathshala weather crime politics
UP Top News Today:  यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज, बाराबंकी में किसान पाठशाला

UP Top News Today: यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज, बाराबंकी में किसान पाठशाला

संक्षेप:

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन ने बीच पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। उधर, सीएम योगी ने प्रदेश के किसानों को नवीन तकनीक, कृषि यन्त्रों और रबी प्रजातियों के बारे में अवगत कराने के लिए बाराबंकी में किसान पाठशाला का शुभारम्भ किया।

Dec 12, 2025 03:29 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 12 December 2025: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन ने बीच पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। शासन ने पिछली बार के आरक्षण को लेकर पंचायती राज विभाग से रिपोर्ट मांगी है। पंचायती चुनाव की प्रक्रिया तेज होने से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के बीच हलचल तेज हो गई है। इधर, एसआईआर का काम भी तेजी से चल रहा है तो दूर-दराज रहने वाले लोग भी अपने-अपने गांव पहुंचकर फार्म भर रहे हैं। यूपी में एसआईआर की डेट अब 26 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों को नवीन तकनीक, कृषि यन्त्रों, फसलों के पैकेज आफ प्रेक्टिसेज एवं रबी प्रजातियों के बारे में अवगत कराने के लिए वर्तमान रबी मौसम की किसान पाठशाला का शुभारम्भ किया। यह शुभारंभ पद्मश्री कृषक राम सरन वर्मा के गाँव दौलतपुर, बाराबंकी के खेत में हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने एक सभा को संबोधित भी किया।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

हत्या के इरादे से घर में घुसे हमलावर, निमंत्रण देने के बहाने युवक पर बरसाईं गोलियां

यूपी के प्रतापगढ़ में खेत की जोताई करने के बाद घर लौटा युवक खाना खा रहा था। तभी निमंत्रण कार्ड लेकर पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक उसे बाहर बुलाए और गोलियां बरसा दी। तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गया।

कफ सिरप केस में ईडी की रेड; जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी समेत 25 ठिकानों पर छापे

कफ सिरप की तस्करी से जुड़े एक हजार करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार के मामले में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। राजधानी लखनऊ, तस्करी के मुख्य केंद्र वाराणसी समेत देश के तीन राज्यों में 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई है।

डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दिया कॉटन स्पंज, दोबारा ऑपरेशन से बची जान

डॉक्टर से जब शिकायत की गई, तो पेट में गैस की वजह से दर्द होने की बात कहकर हीलाहवाली की गई। महिला को 15 मार्च की दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कई दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे अन्य अस्पताल में दिखाया। अल्ट्रासाउंड में पेट के अंदर कॉटन स्पंज छोड़ दिया।

कौन हैं हाथ में गीता लेकर अमेरिका में शपथ लेने वाली मेनका सोनी? लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत

गुरुवार की शाम को लखनऊ पहुंची मेनका का जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें भारतीय संस्कृति और मान्यताओं से बहुत लगाव है। विदेश में भी उन्होंने इसे संजोकर रखा है। होली-दीपावली भी अमेरिका के लोगों के साथ मनाती हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की महिलाओं के हितों के लिए काम करेंगी।

अनियंत्रित कार के टकराने के बाद टैंकर से गैस लीक, 15-20 किलोमीटर तक लगी गाड़ियों की लाइन

यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एनएचएआई और अग्निशमन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। ज्वलनशील गैस प्रोपीलीन का हाईवे पर रिसाव होने से लगभग तीन घंटे तक अफरातफरी मची रही।

भाभी से नाराज देवर ने भतीजी का गला रेतकर मार डाला, भतीजे को दूसरी मंजिल से फेंका

यूपी के बिजनौर में भाभी से रार के बाद देवर ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। दो साल की भतीजी की गर्दन काटकर हत्या कर दी और मासूम भतीजे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया है। रिश्ते का इस तरह से खून होने से हर कोई हैरान है।

सीएम योगी ने जारी किया माघ मेला का लोगो, सनातन परंपरा का प्रतीक

यूपी में तीन जनवरी से संगम की रेती पर लगने वाला माघ मेला और खास होने वाला है। ऐतिहासिक महाकुम्भ के बाद लगने वाले पहले माघ मेले की खासियत इसी बात से प्रदर्शित होती है कि पहली बार माघ मेले का लोगो जारी किया है।

लाल किला, कुतुब मीनार, मेरा है, खाली कराओ नहीं तो..., PMO को पत्र भेज अजीबोगरीब दावा

यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने लाल किला, कुतुब मीनार और आगरा के किले पर अपना दावा ठोंकते हुए पीएमओ को पत्र लिखा है। तीनों को अपना बताते हुए खाली करने की बातें करते हुए कई मांग कर दी है। पीएमओ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच भी शुरू कर दी है।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |