Hindi NewsUP NewsUP Top News Today 10 January 2026 CM Yogi Adityanath in Magh mela SIR Meerut murder Weather Crime Politics
UP Top News Today: राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, युवती बरामद, हत्यारोपी भी गिरफ्तार

UP Top News Today: राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, युवती बरामद, हत्यारोपी भी गिरफ्तार

संक्षेप:

UP Top News Today: अयोध्या के राम मंदिर में शनिवार को एक कश्मीरी शख्स नमाज करने के लिए पहुंच गया। इससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वहीं दो दिन पहले मां की हत्या के बाद किडनैप की गई युवती को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया है। 

Jan 10, 2026 08:24 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 10 January 2026: अयोध्या के राम मंदिर में शनिवार की दोपहर नमाज पढ़ने के लिए एक कश्मीरी शख्स पहुंच गया। जिसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। इसकी खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। खुफिया एजेंसियां पकड़े गए कश्मीरी शख्स से पूछताछ कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेरठ के कपसाड़ में एक दलित महिला के हत्याकांड के बाद उसकी बेटी के अपहरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज सपा सांसद और विधायक पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मेरठ की ओर आए लेकिन पुलिस ने उन्हें काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा से लौटा दिया। हालांकि देर शाम दलित महिला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किडनैप हुई युवती को भी बरामद किया है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

यूपी पुलिस में मृतक आश्रित के 47 पदों का परीक्षा परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मृतक आश्रित कोटे के 47 पदों के लिए 13 दिसंबर 2025 को हुई लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। एसआई के 39, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के एक और प्लाटून कमांडर के सात पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इस बारे में अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है।

राम मंदिर में नमाज पढ़ने पहुंचे कश्मीरी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

अयोध्या के राम मंदिर में एक कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जैसे ही युवक ने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। सूचना पर कई सुरक्षा एंजेसियां मौके पर पहुंची हैं। मामला दोपहर करीब दो बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राम मंदिर में आए श्रद्धालुओं के बीच एक कश्मीरी व्यक्ति मंदिर परिसर में घुस गया। युवक सीधे पश्चिमी परकोटे पर पहुंचा और कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा।

गाजियाबाद में रोके गए सांसद चंद्रशेखर

मेरठ में मां की हत्या और बेटी के अपहरण का मामला बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कई राजनीतिक दलों ने मेरठ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश, हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मेरठ जा रहे थे, लेकिन गाजियाबाद में उन्हें रोक दिया गया। उन्हें गाजियाबाद से मेरठ नहीं आने दिया जा रहा है।

सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी, माघ मेले में नाव से साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा पूजन के साथ लेटे हनुमान जी का दर्शन किया और नाव से ही साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी, माघ मेले में नाव से साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना

कपसाड़ हत्याकांड: हंगामे और धरने के बाद टोल प्लाजा से वापस भेजे रामजीलाल सुमन

मेरठ के कपसाड़ में दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को आज पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। नेता टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कपसाड़ हत्याकांड: हंगामे और धरने के बाद टोल प्लाजा से वापस भेजे रामजीलाल सुमन

सीएम योगी बोले- हिंदू एक नहीं हुए तो सर्वनाश, बांग्लादेश की स्थिति हम लोगों के लिए चेतावनी

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश के अंदर जो हो रहा है, उस पर कोई बोल नहीं रहा है। सेक्यूलरिज्म के नाम पर ठेका लेकर चलने वाले लोग चुप हैं। इन लोगों ने हिंदू धर्म को तोड़ने और बांटने की पूरी ताकत लगा दी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी बोले- हिंदू एक नहीं हुए तो सर्वनाश, बांग्लादेश की स्थिति हम लोगों के लिए चेतावनी

जी रामजी योजना में मिलेगी 125 दिन रोजगार गारंटी, मजदूरों का हर हफ्ते होगा भुगतान

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कहा कि कैबिनेट से 'जी रामजी योजना' विधेयक पारित कराया है, जिसके तहत ग्रामीणों को 125 दिनों के गारंटीशुदा रोजगार का अधिकार मिलेगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जी रामजी योजना में मिलेगी 125 दिन रोजगार गारंटी, मजदूरों का हर हफ्ते होगा भुगतान

सरेराह बाइक रोककर भाई को लाठी-डंडों से पीटा, चीखती रहीं बहनें, देखिए VIDEO

दो बहनों के साथ बाइक से जा रहे चचेरे भाई को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घेर कर रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटने लगे। पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बहनें रहम के लिए गुहार लगाती रहीं लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सरेराह बाइक रोककर भाई को लाठी-डंडों से पीटा, चीखती रहीं बहनें, देखिए VIDEO

पिता की हत्या में मां को जेल, बाबा संग रह रही नाबालिग बच्ची से ताऊ ने किया रेप

यूपी में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम को 13 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके सगे ताऊ ने दुष्कर्म किया। बदहवास बच्ची पड़ोसी महिला के घर पहुंची तो उसने यूपी-112 के जरिये पुलिस को सूचना दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पिता की हत्या में मां को जेल, बाबा संग रह रही नाबालिग बच्ची से ताऊ ने किया रेप

घर में घुसकर भाजपा नेता की मां का गला दबाकर लूट, बाइक छोड़ भागा लेकिन ऐसे पकड़ा गया

यूपी में कानपुर के फजलगंज में गुरुवार सुबह करीब सात बजे घर में घुसकर भाजपा नेता की मां से लूट हो गई। युवक ने 85 साल की वृद्धा का गला दबाकर 73 हजार रुपये छीन लिए। घर से भागते समय पड़ोसियों ने देखकर शोर मचाया तो वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक छोड़कर फरार हो गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: घर में घुसकर भाजपा नेता की मां का गला दबाकर लूट, बाइक छोड़ भागा लेकिन ऐसे पकड़ा गया

SIR के नोटिस मिलने के सात दिन बाद सुनवाई, दिखाने होंगे जरूरी प्रमाण पत्र

यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत नोटिस बंटने शुरू हो गए हैं । नोटिस जारी होने के न्यूनतम सात दिन बाद सुनवाई की तिथि रखी जाएगी। इसके लिए साफ्टवेयर में डाटा फीड करने के साथ ही जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: SIR के नोटिस मिलने के सात दिन बाद सुनवाई, दिखाने होंगे जरूरी प्रमाण पत्र

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को बड़ी राहत, वाराणसी में दर्ज केस में मिली जमानत

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को वाराणसी में दर्ज मामले में बड़ी राहत मिल गई है। जिला जज की अदालत नेअमिताभ ठाकुर को जमानत दे दी है। हालांकि अभी जेल से उनका निकलना मुश्किल है। देवरिया जमीन धोखाधड़ी में भी जमानत का इंतजार करना होगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को बड़ी राहत, वाराणसी में दर्ज केस में मिली जमानत

सीएम योगी ने अपर्णा यादव को तलब किया, केजीएमयू में हुई घटना पर मुख्यमंत्री गंभीर

लखनऊ के केजीएमयू में हंगामा करने और अराजकता फैलाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को तलब किया। महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान को भी बुलाया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी ने अपर्णा यादव को तलब किया, केजीएमयू में हुई घटना पर मुख्यमंत्री गंभीर

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |