Hindi NewsUP NewsUP Top News Today 1 January 2026 New year SIR CM Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Weather Crime Politics
UP Top News Today: सीबीआई के ट्रैप में ऐसे फंसीं डिप्टी कमिश्नर प्रभा, पानी और सीवर पर ओटीएस लागू

UP Top News Today: सीबीआई के ट्रैप में ऐसे फंसीं डिप्टी कमिश्नर प्रभा, पानी और सीवर पर ओटीएस लागू

संक्षेप:

UP Top News Today: सीबीआई ने झांसी की सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी उनके सहयोगियों को 70 लाख रिश्वत लेते पकड़ा है। सीबीआई ने जाल बिछाकर पकड़ा। पानी और सीवर के बिल में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है।

Jan 01, 2026 02:20 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 1 January 2026: सीबीआई ने झांसी की सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी उनके सहयोगियों को 70 लाख रिश्वत लेते पकड़ा है। करीब आठ दिन से सीबीआई की टीम डिप्टी कमिश्नर के नेक्सस पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जलकल विभाग की ओर से एक तरह से नए साल का तोहफा दिया गया है। गुरुवार से पानी और सीवर के बिल में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत नगर निगम सीमा में रहने वाले जलकल उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

किशोरी ने सुसाइड नोट लिखने के लिए इंस्पेक्टर से मांगा कागज, परिजनों का जमकर हंगामा

यूपी के मेरठ में सुसाइड नोट लिखने के लिए टीपीनगर थाने में इंस्पेक्टर से किशोरी ने पेपर मांगा। 16 साल की किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के पक्ष में थाने पहुंची थी। टीपीनगर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी को स्थानीय युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: किशोरी ने सुसाइड नोट लिखने के लिए इंस्पेक्टर से मांगा कागज, परिजनों का जमकर हंगामा

आठ दिन चली डीलिंग, फिर ऐसे सीबीआई के ट्रैप में फंस गईं डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी

सीबीआई ने झांसी की सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी उनके सहयोगियों को 70 लाख रिश्वत लेते पकड़ा है। करीब आठ दिन से सीबीआई की टीम डिप्टी कमिश्नर के नेक्सस पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: आठ दिन चली डीलिंग, फिर ऐसे सीबीआई के ट्रैप में फंस गईं डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी

बिजली के साथ पानी और सीवर पर भी ओटीएस लागू, इस जिले में टैक्स पर भारी छूट

जलकल विभाग की ओर से एक तरह से नए साल का तोहफा दिया गया है। गुरुवार से पानी और सीवर के बिल में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत नगर निगम सीमा में रहने वाले जलकल उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: बिजली के साथ पानी और सीवर पर भी ओटीएस लागू, इस जिले में टैक्स पर भारी छूट

डॉक्टर को अपना प्रेमी मान घंटों इंतजार और पीछा करने वाली युवती इस बीमारी से पीड़ित

यूपी में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के रेजिडेंट के लिए आफत बनी युवती एकतरफा प्यार में जुनूनी हो गई है। वह डॉक्टर को अपना प्रेमी मानकर पीछा करती है। मनोचिकित्सकों की माने तो युवती एक बीमारी से पीड़ित है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: डॉक्टर को अपना प्रेमी मान घंटों इंतजार और पीछा करने वाली युवती इस बीमारी से पीड़ित

मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं के कश से लोगों की ठीक कर रहा बीमारी

बागपत में बिना डॉक्टर और बिना दवा सिगरेट के धुएं से इलाज का दावा करने वाला एक व्यक्ति लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मूंगफली बेचने से पहचान बनाने वाला यह शख्स अब सिगरेट बाबा के नाम से दरबार लगाकर इलाज कर रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं के कश से लोगों की ठीक कर रहा बीमारी

यूपी SIR में इस बूथ पर कट गए करीब आधे नाम, CEO नवदीप रिणवा खुद ग्राउंड जीरो पहुंचे

बड़ी संख्या में नामों के विलोपन (Deletion) की जानकारी मिलते ही सीईओ नवदीप रिणवा जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल बूथ रजिस्टर की जांच की, बल्कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) और निर्वाचन आयोग के बीएलओ (BLO) से भी बातचीत की।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी SIR में इस बूथ पर कट गए करीब आधे नाम, CEO नवदीप रिणवा खुद ग्राउंड जीरो पहुंचे

वंदे भारत डिरेल होने से बची, चेन के साथ लोहा फंसने से 80 मीटर तक घिसटती गई ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस रोजा यार्ड के किलोमीटर संख्या-आरएसी 1014 के पास से गुजर रही थी, तभी लोको पायलट को अचानक तेज झटके महसूस हुए। पहियों के नीचे किसी भारी वस्तु के फंसने की आवाज और घर्षण को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: वंदे भारत डिरेल होने से बची, चेन के साथ लोहा फंसने से 80 मीटर तक घिसटती गई ट्रेन

लाखों रुपये में बिकते हैं यूपी के लड़ाकू मुर्गे, हार-जीत से खूब कमाते हैं मालिक

मकर संक्रांति के दौरान आंध्र प्रदेश समेत देश के कई इलाकों से मुर्गों की लड़ाई की खबरें आने लगती है। बरेली में भी ऐसे लड़ाकू मुर्गे पाले जाते हैं। एक मुर्गे की कीमत 3.50 लाख रुपये तक चली जाती है। मुर्गों की लड़ाई में बड़ी कमाई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: लाखों रुपये में बिकते हैं यूपी के लड़ाकू मुर्गे, हार-जीत से खूब कमाते हैं मालिक

देवरिया में नए साल पर खूनी संघर्ष, नशेड़ी ने बीच सड़क पर युवक के पेट में घोंपा चाकू

देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में नए साल की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नशे की हालत में एक युवक ने चाकू से हमला कर बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले सीएचसी तरकुलवा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: देवरिया में नए साल पर खूनी संघर्ष, नशेड़ी ने बीच सड़क पर युवक के पेट में घोंपा चाकू

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |