UP Top News Today: कोविड से मौत के मुआवजे के लिए टेस्ट रिपोर्ट जरूरी, 50 हजार के इनामी का एनकाउंटर
UP Top News Today: यूपी कोविड से मौत के मुआवजे के लिए टेस्ट रिपोर्ट या डेथ सर्टिफिकेट जरूरी है। हाईकोर्ट ने इसके खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। यूपी के कॉल सेंटर गैंग का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। डेटा की जांच में कई नंबर मिले हैं।
UP Top News Today: ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग साइट से जरिये कई प्रदेशों में ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद इसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु के आधार पर मुआवजा पाने के लिए यह साबित करना अनिवार्य है कि मृतक वास्तव में कोविड संक्रमित था। इसके लिए या तो कोविड रिपोर्ट या मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी है।
यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में उधम सिंह गैंग का शॉर्प शूटर मोंटी एनकाउंटर में ढेर
यूपी एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार को संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार का इनामी मोंटी शहर के एक निर्यातक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और मुरादाबाद में कुल 36 संगीन मुकदमे दर्ज थे।
यूपी के कॉल सेंटर गैंग का मिला पाकिस्तान कनेक्शन, डेटा की जांच में मिले कई नंबर
ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग साइट से जरिये कई प्रदेशों में ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद इसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए कॉल सेंटर से 10 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर का डेटा बरामद हुआ है, जिनमें कई नंबर पाकिस्तान के भी हैं।
कोविड से मौत के मुआवजे के लिए टेस्ट रिपोर्ट या डेथ सर्टिफिकेट जरूरी, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु के आधार पर मुआवजा पाने के लिए यह साबित करना अनिवार्य है कि मृतक वास्तव में कोविड संक्रमित था। इसके लिए या तो कोविड रिपोर्ट या मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी है। साथ ही न्यायलय ने कोविड से मौत के मामले में दाखिल याचिका खारिज़ कर दी।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
सीतापुर के महोली में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित करीपाकर गांव तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। महोली के नेवादा निवासी प्रांशु (30) बुधवार को हरिया फत्तेपुर निवासी शुभम और प्रदीप के साथ बाइक से महोली की तरफ रहे थे।
वह कारीपाकर के पास पहुंचे ही थे तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। हादसा देख अफरा तफरी मच गई। लोगों को जुटता देख आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी घायलों को महोली सीएचसी लेकर पहुंचे।
चारा मशीन में फंसकर बालिका के दोनों हाथ घायल
बहराइच में एक बालिका मंगलवार शाम खेलते हुए चारा मशीन चलाने लगी। जिसके चलते उसके हाथ के पंजे घायल हो गए। घायल बालिका को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
रामगांव थाने के सहजनवां गांव निवासनी चाहत (4) पुत्री राकेश मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते हुए चारा मशीन के पास पहुंच उसे चलाने की कोशिश करने लगी। जिसके चलते उसके दोनों हाथों के पंजे घायल हो गए। परिजन आनन फानन में एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कालेज लाए।चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
कफ सिरप तस्करी का सरगना शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस
कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ मंगलवार देर रात कोर्ट की अवमानना में मुकदमा दर्ज किया गया। अदालत ने 30 दिन के अंदर उसे पेश होने का आदेश जारी किया था। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही शुभम को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। 19 नवंबर को भदवर में दो करोड़ रुपये की कफ सिरप बरामद की गई थी।
आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैक पर दौड़ा जीआरपी का सिपाही, ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर
गोंडा में एक आरोपी का पीछा करते समय जीआरपी का सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक पैर कट गया है। वहीं इसकी सूचना तत्काल जीआरपी के जवानों ने डिप्टी एसएस कामर्शियल को दी। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कानपुर किडनी-लिवर कांड: 8वीं पास एंबुलेंस ड्राइवर निकला सूत्रधार, डॉक्टर बनकर करता था अंगों का सौदा
कानपुर में किडनी-लिवर रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जानकारी मिली थी कि गैरकानूनी ढंग से किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। तब सटीक सूचना न होने से छापेमारी नहीं हो सकी। तभी से टीम इस रैकेट की तलाश में लगी थी। इस कारोबार का सूत्रधार 8वीं पास एंबुलेंस ड्राइवर निकला।
आगरा में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली, 12 जिलों के युवा पहुंच रहे
आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली बुधवार से शुरू हो गई। इसमें 12 जिलों के लगभग 19 हजार अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार शाम से ही अभ्यर्थियों का आगमन शुरू हो गया था। रात करीब एक बजे से स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। प्रवेश पत्र और दस्तावेजों की जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया।
अग्निवीर भर्ती रैली 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। पहले दिन (बुधवार) अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के लिए करीब 861 युवाओं को बुलाया गया।
बेटे को काम नहीं दिया जा रहा था; रिंकू सिंह के इस्तीफे पर पिता का छलका दर्द, बोले- सच्चा देशभक्त है
IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने काम न मिलने से नाराज होकर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इस मामले में उनके पिता ने कहा कि उनके बेटे को काम नहीं दिया जा रहा था, जबकि वह देशभक्त, ईमानदार और मेहनती अधिकारी हैं।उसने 100 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया था। जिस कारण हमला भी हुआ था।
टीकाराम धाम से दर्शन कर लौट रही महिला श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्राली पलटी, कई महिलाएं घायल
बाराबंकी में क्षेत्र के बंधवा गेरवा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से एक दर्जन से अधिक महिलाएं चोटिल हो गई। जिनमें पांच महिलाओं का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। टीकाराम धाम से दर्शन कर वापस लौटते समय हादसा हुआ।
थाना क्षेत्र के बंदी का पुरवा गांव निवासी धीरज रावत एक नया ट्रैक्टर खरीदे थे। नया ट्रैक्टर लेने के चलते धीरज रावत बंदी का पुरवा, गेंरावा, व बली गेरावा आदि गांवों से महिलाओ को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर धार्मिक स्थल बाबा टीकाराम धाम लेकर गए थे। सभी महिलाओं व पुरुषों को दर्शन कराने के बाद श्री रावत ट्रैक्टर ट्राली पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस रोड होकर घर वापस लौट रहे थे।
स्मार्ट मीटर कनेक्शन कट जाए तो जुड़वाने के लिए करना होगा ये काम, दो घंटे में हो जाएगा चालू
मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया होने के कारण स्मार्ट मीटर का कनेक्शन कट जाता है, तो बिल जमा करने के मात्र दो घंटे के भीतर आपूर्ति स्वतः बहाल कर दी जाएगी।
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत
अयोध्या कोतवाली नगर के बल्लाहाता रिकाबगंज स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आयी महिला व नवजात की मौत हो गई। महिला के पति ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली नगर के महताब बाग बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक अप्रैल को 1ः30 एएम पर उसने अपनी पत्नी सोनी यादव को प्रसव पीड़ा होने पर मां परमेश्वरी मेमोरियल हास्पिटल बल्लाहाता में भर्ती कराया था। भर्ती कराने के समय यहां डा. अंजली श्रीवास्तव ने महिला को चेक करके स्थिति सामान्य बताई व जच्चा, बच्चा दोनों के सुरक्षित रहने का दावा किया। रात में करीब 12ः10 उसकी पत्नी को एक महिला स्टाफ लेबर रुम में लेकर गई। इसके बाद उसकी भाभी को नवजात को दिया और कहा उसकी सांसे नहीं चल रही है। उसे बच्चे के डाक्टर को दिखा दो। जब बच्चे को बच्चों के डाक्टर को दिखाया तो उन्होंने उसके खत्म होने की जानकारी दी।
सोशल मीडिया से किशोरों का ब्रेनवॉश, आतंकी साजिश का हिस्सा बना रहे धार्मिक कट्टरपंथी
देश में किशोरों का माइंड वॉश कर आतंकी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश की जा रही है। धार्मिक कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर इनमें यूपी के कई किशोरों को शामिल किया। इन ग्रुप में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली वीडियो के सहारे किशोरों को निशाना बनाया जा रहा है।
ट्रक चालक से अवैध वसूली पर एसपी हुए सख्त, केस दर्ज
बहराइच में नवागत एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार रात टिकोरा मोड़ इलाके में ट्रक चालक से वर्दीधारी के ओर से अवैध वसूली के वीडियो वायरल पर सख्त रूख अपनाया है। इस मामले में टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने अज्ञात वर्दीधारी पर जबरन वसूली की धारा के तहत केस दर्ज कराया है। एसपी के सख्त रूख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो से अज्ञात वर्दीधारी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
मासूम से दरिंदगी के मामले में महज 17 दिन में आया फैसला, आरोपी को उम्रकैद
गोरखपुर में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।वहीं, बेटे को बचाने के लिए साक्ष्य छिपाने वाली मां को भी चार साल की सजा दी है। कोर्ट का यह फैसला चार्जशीट दाखिल करने के 17वें कार्य दिवस में ही आ गया।
आरोपी का पीछा करने में ट्रेन की चपेट में आया जीआरपी का सिपाही, पैर कटा
गोंडा में जीआरपी का सिपाही एक आरोपी का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद में उसका एक पैर कट गया है। इसकी सूचना तत्काल जीआरपी के जवानों ने डिप्टी एसएस कामर्शियल को दी। इसके बाद रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस सेवा भी पहुंची।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर जीआरपी के सामने सिपाही आकाश कुमार सिंह एक आरोपी का पीछा कर रहे थे। तकरीबन 12 बजकर 15 मिनट पर उधर से आ रही 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मार्च में विभागों ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा किए खर्च, साल भर का 18% एक महीने में खपाया
यूपी में साल भर सुस्त चाल से चलते विभागों ने मार्च में एक लाख करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की। यह रकम साल भर खर्च हुई कुल रकम का तकरीबन 18 प्रतिशत है। बजट खर्च की आपाधापी मंगलवार को भी जारी रही। शासन से वित्तीय स्वीकृतियां जारी होती रहीं।
3.40 करोड़ से होगा बरियाडीह रामलीला मैदान का सुंदरीकरण
गोंडा में तरबगंज तहसील क्षेत्र में महाराज परमहंस की तपोस्थली बरियाडीह घांचा बीकापुर में होने वाले सुप्रसिद्ध रामलीला के मैदान जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण कार्य के सरकार ने तीन करोड़ 40 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा विधायक लगातार इसके लिए पैरवी कर रहे थे।
क्षेत्रीय विधायक प्रेम नरायन पांडेय समेत मेला कमेटी एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। तरबगंज तहसील क्षेत्र का मेला बरियाडीह ऐतिहासिकता एवं परंपरा का संगम है। जहां पर प्रति वर्ष अक्टूबर माह में मेला आयोजित होता है। मेले में करीब एक लाख के आस पास लोगों की भीड़ जुटती है।
यूपी में कामगारों की बल्ले-बल्ले, आज से बढ़ी मजदूरी, लाखों श्रमिकों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे
यूपी में संगठित, असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को बुधवार से ज्यादा मजदूरी मिलेगी। श्रम विभाग ने विभिन्न उद्योगों में सेवारत कामगारों के लिए नए सिरे से मजदूरी की मूल दरों एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का निर्धारण किया है। यह बढ़ोतरी 10 से 13-14 रुपये रोज प्रतिदिन तक है।
बहराइच में मारपीट के मामले में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले 34 लोगों पर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में अज्ञात लोग भी शामिल हैं।
फखरपुर थाने के जोगनियां गांव में रविवार रात लगभग 10:30 बजे विजइया पुत्र मोहिउद्दीन व मिज्जू पुत्र जाकिर के पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। लाठी, डंडे, भाला आदि से मारपीट व पथराव की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव वर्मा, दरोगा जयहिंद विश्वकर्मा, राम जियावन यादव, रामदेव यादव, दीनानाथ यादव, ओम प्रकाश गौड़, राम केश व भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी।
भनक पाकर झगड़ा कर रहे हमलावर भाग कर पड़ोस के गांव लालापुरवा में मनीष श्रीवास्तव पुत्र ज्ञानचंद्र के यहां बेटे के मुंडन में हो रहे आक्रेस्ट्रा कार्यक्रम में घुस गए। वहां मौजूद लोगों से भी मारपीट हो गई। पुलिस ने धापकड़ शुरू की तो अफरातफरी मच गई। हमलावर फरार हो गए।
IAS से इस्तीफा देने बाद रिंकू सिंह का नया कदम, एसोसिएशन से बाहर होने का मांगा रास्ता
इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह ने आईएएस एसोसिएशन को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि मैं अत्यंत विनम्रतापूर्वक यह मार्गदर्शन चाहता हूं कि मेरी इस प्रार्थना के विचाराधीन रहते हुए, त्यागपत्र देकर सामाज कल्याण विभाग में अपने पूर्व कनिष्ठ पद पर पुनः कार्यभार ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की है।
किराये के मकान में चल रहा था सेक्स का धंधा, व्हाट्सऐप पर होती थी बुकिंग, 2 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार
मुरादाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने किराये के मकान से 2 युवतियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक व्ह़ाट्सऐप पर फोटो दिखाकर बुकिंग होती थी।
मुठभेड़ में कथित तीन गो तस्कर गिरफ्तार,एक के पैर में लगी गोली
सुलतानपुर के गोसाईगंज थानाक्षेत्र क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और कथित गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इटकौली जंगल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।
UP Weather: यूपी में तेज हवा संग बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, गुरुवार से फिर बदलेगा मौसम
मौसम ने मंगलवार की आधी रात करवट बदली। करीब 12: 30 बजे तेज हवा के साथ यूपी के कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश भी हुई। वहीं, अंधड़ की वजह से बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई।
महंगाई का डबल डोज; बुखार, लिवर, किडनी, शुगर-BP समेत 900 से अधिक दवाएं आज से महंगी
आवश्यक दवाओं की कीमतों में आज से वृद्धि लागू होने जा रही है। एनपीपीए के आदेश के तहत 900 से अधिक दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में संशोधन किया जाएगा। आज से मरीजों व तीमारदारों को 10 फीसदी और मंहगी दरों पर दवा खरीदनी होगी।
सीतापुर के रेउसा के खरहुवा इलाके में मंगलवार देर रात घर में एक युवक का शव मिला। युवक का गला रेता हुआ था, शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट के निशान मिले हैं। घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैरत की बात यह है कि परिजनों को भनक तक नहीं लगी कि कैसे क्या हुआ। रेउसा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच कर रही है।
IPL 2026: लखनऊ में LSG बनाम DC मैच के लिए रूट डायवर्ट, शाम में आंधी-बादल-बारिश के आसार
एक अप्रैल को इकाना स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा। इस दौरान एक अप्रैल बुधवार को दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक ट्रैफिक बदला रहेगा। वहीं, शाम में तेज हवाओं के साथ बारिश के भी आसार हैं।
कलेक्शन एजेंट से 10 लाख लूटने वाले बदमाश के पैर में पुलिस ने मारी गोली, दो गिरफ्तार
यूपी में खदरा के दीन दयालनगर में शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल से 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूटने वाले बदमाशों से मंगलवार देर रात पुलिस की बंधा रोड पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से चली गोली से एक बदमाश के बायें पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश और उसके साथी को दबोच लिया।
पेट्रोल संकट से प्लास्टिक की बोतल-बाल्टी समेत कई सामान महंगे, इंडस्ट्रियल PNG की कीमत बढ़ी
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई अस्थिरता ने प्लास्टिक उद्योग की कमर तोड़ दी है। फुटकर बाजार में रसोई और अन्य रोजमर्रा के काम में आने वाले प्लास्टिक की बाल्टी, मग, बोतल से लेकर पानी की टंकियों के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
यूपी में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, जिला पंचायती का चुनाव लड़ चुका है मास्टरमाइंड
प्रयागराज पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में नकली नोटों को खपाते थे। वहीं, गिरोह का सरगना जिला पंचायती का चुनाव भी लड़ चुका है।
स्थापना दिवस पर गांव-बस्तियों में जाएगी भाजपा, सांसद-विधायक जाएंगे जनता के बीच
भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए पार्टी बूथ से लेकर जिला और प्रदेश तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। हर जिले में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। ग्राम चौपालों का आयोजन होगा।
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद मिली राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट ने डबल मर्डर केस में किया बरी
19 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में माफिया अभय सिंह, रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही तथा फिरोज अहमद को राहत मिली है। एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
1500 रुपये की ईदी बनी काल; एक ही घर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मामले में खुलासा
मुजफ्फरनगर में बहन को ईदी में 1500 रुपये पर हुए विवाद ने पूरा परिवार लील लिया। विवाद में पति ने अपने मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या कर डाली। उसके बाद खुद भी फांसी की फंदे पर लटककर मौत को गले लगा लिया। मंगलवार सुबह मकान में एक साथ चार शवों को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।