UP Top News: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर बवाल; UPPCL के खिलाफ फिर अवमानना का मामला

UP Top News: गाजीपुर में बुधवार की रात पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कमलेश चौधरी का शव लेकर लोगों ने शाम में जाम लगा दिया है। पुलिस हटाने गई तो उस पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हुए हैं।

UP Top News: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर बवाल; UPPCL के खिलाफ फिर अवमानना का मामला

Kamlesh Chaudhary Encounter

Ritesh Verma| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Top News: गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के केस में फरार कमलेश चौधरी की बुधवार रात पुलिस एनकाउंटर के बाद गुरुवार की शाम लोगों ने सड़क को शव के साथ जाम कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे लोगों ने फुल्लनपुर क्रासिंग के पास उसे रखकर जाम लगा दिया। जाम हटाने गई पुलिस पर पथराव हो गया है, जिसमें पुलिस वाले जख्मी हुए हैं। क्रॉसिंग के दोनों तरफ फोर्स तैनात है। सीनियर पुलिस अफसर भी पहुंच रहे हैं।

यूपी पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नियामक आयोग में बिजली बिल में 10 फीसदी अधिभार लगाने के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है। आयोग ने सात दिन में यूपीपीसीएल से जवाब मांगा है। आयोग ने बिल बढ़ाने को गैर-कानूनी करार दिया था, लेकिन बिल में ऐसा होने की शिकायत आई है। इससे पहले प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर भी कॉरपोरेशन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर हुई थी।

बस्ती में क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य मदन जायसवाल की हत्या हो गई है। मदन जायसवाल बुधवार की रात घर से यह कहकर निकले थे कि सुबह लौटेंगे। सुबह उनका शव खेत में नंगी हालत में मिला है। बाइक भी पास में ही था। मदन जायसवाल प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में सभा की है। रालोद 2027 में ठाकुरद्वारा के अलावा कांठ और मुरादाबाद ग्रामीण सीट से लड़ने की तैयारी में है। मुरादाबाद में भाजपा लंबे समय से सपा को हरा नहीं पा रही है। पिछले चुनाव में भी वह सिर्फ एक ही सीट जीत पाई थी।

UP Top News LIVE: बिजली बिल में 10 फीसदी अधिभार लगाने पर UPPCL के खिलाफ आयोग में अवमानना याचिका

UP Top News LIVE: नियामक आयोग द्वारा जून के बिजली बिल में 10% इजाफे को गैर-कानूनी बताने के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन वसूली में जुटा है। नए बिलों में 10% जुड़कर आ रहा है। इसको लेकर उपभोक्ता परिषद ने आयोग में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। कॉरपोरेशन को सात दिनों के भीतर आयोग को जवाब देना है कि किन नियमों के तहत पुराने भुगतान को जोड़कर उसने 10% का अधिभार शुल्क लगाया था। कॉरपोरेशन के खिलाफ यह दूसरी अवमानना याचिका है। इसके पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर के ज्यादा दाम वसूलने पर भी अवमानना याचिका दायर की गई थी।

पूरी खबर पढ़ें

Share

UP Top News LIVE: नहाने के झगड़े में खूंखार पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया, युवक अस्पताल में भर्ती

UP Top News LIVE: मेरठ के फिरोजपुर में नहाने को लेकर विवाद में एक युवक ने खूंखार नस्ल के पिटबुल कुत्ते को दूसरे युवक पर छोड़ दिया। पिटबुल कुत्ते ने युवक पर बुरी तरह से हमला बोल दिया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया है। पुलिस को मामले की शिकायत हो गई है और वो जांच कर रही है।

Share

UP Top News LIVE: कानपुर में किसान की धारदार हथियार से हत्या

UP Top News LIVE: कानपुर के महाराजपुर में किसान कालीशंकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। देर रात घायल अवस्था में उसे हैलेट भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज हो गया है। पुलिस गांव के ही चार आरोपियों को उठाकर पूछताछ कर रही है। आरोपी भी रिश्तेदार हैं। पारिवारिक रंजिश में हत्या का अंदेशा है।

Share

UP Top News LIVE: बेसिक शिक्षकों के तबादला की गाइडलाइन जारी

UP Top News LIVE: यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए तबादला की गाइडलाइन जारी कर दी है। बेसिक शिक्षकों का दूसरे जिले में तबादला शर्तों के साथ हो सकेगा। अविवाहित पुत्र-पुत्री के दिव्यांग या कैंसर पीड़ित होने पर टीचर आवेदन कर सकेंगे। दंपति के शिक्षक होने या विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री के अनुमोदन से भी हो सकेगा तबादला।

Share

UP Top News LIVE: सीबीआई ने अधिशाषी अभियंता को गिरफ्तार किया

UP Top News LIVE: सीबीआई की लखनऊ टीम ने प्रयागराज प्रधान डाकघर के अधिशाषी अभियंता आशीष अग्रवाल को डेढ़ लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ आशीष को सिविल लाइंस में प्रधान डाकघर से पकड़ा। सिविल विंग के अधिशाषी अभियंता ने एक ठेकेदार से घूस मांगी थी।

Share

UP Top News LIVE: कमलेश चौधरी एनकाउंटर के खिलाफ बवाल, सड़क जाम, पथराव में कई पुलिस वाले घायल

UP Top News LIVE: गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के केस में फरार कमलेश चौधरी के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद बवाल हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद लेकर आए लोग उसे फुल्लनपुर क्रॉसिंग पर रखकर जाम लगा दिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिस वाले जख्मी हुए हैं। क्रासिंग के दोनों तरफ फोर्स मौजूद है और बड़े अधिकारियों के भी पहुंचने की सूचना है।

Share

UP Top News LIVE: किसानों और नौजवानों के लिए काम कर रही सरकार : जयंत चौधरी

UP Top News LIVE: राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि सरकार किसानों और नौजवानों के लिए काम कर रही है। जयंत चौधरी ने गन्ना नियंत्रण आदेश के प्रस्तावित मसौदे को किसानों के विरोध के बाद वापस लेने का वादा किया है। पश्चिमी यूपी के किसानों की समस्याओं का जिक्र कर जयंत चौधरी ने समय पर गन्ना भुगतान की जरूरत बताई। उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के बदले स्वरोजगार और उद्यमिता की राह अपनाने का आह्वान किया।

Share

UP Top News LIVE: उरई से अगवा युवक दिल्ली से बरामद, फूफा समेत पांच गिरफ्तार

UP Top News LIVE: उरई के आटा थाना क्षेत्र के इटौरा रोड से मंगलवार को अगवा हुए युवक रोहित को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। केस में युवक के फूफा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि 9 लाख के लेन-देन विवाद में फूफा ने युवक को उठवाया था।

पूरी खबर पढ़ें

Share

UP Top News LIVE: हमीरपुर में मां कपड़े धो रही थी, तीन बच्चे तालाब में डूबकर मर गए

UP Top News LIVE: हमीरपुर के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को तालाब किनारे मां कपड़ा दो रही थी और उसके तीन बच्चे नहाने के दौरान तालाब में डूब गए। तीनों का शव बाद में ग्रामीणों ने निकाला। मृत बच्चों में 10 साल का शिवेंद्र, 8 साल का रुद्रांश और 5 सााल की मांडवी शामिल है।

Share

UP Top News LIVE: महोबा में मां को पीट रहे बेटे को बाप ने जान से मार डाला

UP Top News LIVE: महोबा के अनजर इलाके में शराब के नशे में अपनी मां को पीट रहे एक बेटे को उसके बाप ने मार डाला। मृतक भागवत आए दिन शराब के नशे में मां से झगड़ा करता था। गुरुवार को भी वह शराब पीकर आया और मां को पीटने लगा। पत्नी को बचाने दौड़े नन्हे भाई ने बेटे भागवत पर लाठी चलाई जो सिर पर लगी और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

Share

UP Top News LIVE: बागपत में सिलेंडर में आग लगने से मासूम की मौत, चार लोग झुलशे

UP Top News LIVE: बागपत में सिलेंडर में आग लगने से एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि चार लोग झुलस गए हैं। बड़ौत के पठानकोट मोहल्ला में घर में आग लगते ही परिजन बाहर भाग गए थे, जबकि चार साल का बच्चा चारपाई के नीचे छिप गया था। परिजन जब तक पहुंचे तब तक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया था। इलाज के लिए दिल्ली ले गए, लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Share

UP Top News LIVE: सहारनपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, शाकंभरी यूनिवर्सिटी के लोकापर्ण की तैयारी

UP Top News LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी 15 जून को सहारनपुर आ सकते हैं। मोदी मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का लोकापर्ण करने आ सकते हैं। दो वर्षों से पीजी की कक्षाएं औपचारिक उद्घाटन के बिना संचालित हो रही है।

Share

बस्ती में बीडीसी मदन जायसवाल की हत्या, खेत में नंगी हालत में शव मिला

UP Top News LIVE: बस्ती में क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) मदन जायसवाल की हत्या कर दी गई है। लालगंज थाना इलाके में उनका शव नंगी हालत में एक खेत से बरामद हुआ है। रात में वो घर से बाइक से निकले थे, जो शव के पास ही मिला है। मृतक बीडीसी सदस्य प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे।

पूरी खबर पढ़ें

Share

UP Top News LIVE: गोरखपुर में सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत, सड़क जाम

UP Top News LIVE: गोरखपुर के बांसगांव इलाके में एक सांड़ के हमले में एक वृद्ध आदमी की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बांसगांव-खजनी रोड को जाम कर दिया।

Share

UP Top News LIVE: गोरखपुर में सो रहे मजदूर पर डाल दी मिट्टी, समतल करने के दौरान हाथ देखकर सबके होश उड़े

UP Top News LIVE: गोरखपुर के भटहट में सड़क निर्माण के काम में जुटा मजदूर डंपर से गिराई गई मिट्टी में दबकर ही मर गया। रात में डंपर ने सो रहे मजदूर पर ही मिट्टी गिरा दी, जिसमें दबकर वो मर गया। सुबह में जब मिट्टी समतल करने का काम हो रहा था, तब उसका हाथ देखकर सबके होश उड़ गए। फिर उसे निकाला गया।

Share

UP Top News LIVE: यूपी में जमात की बढ़ी निगरानी, 24 घंटे में एक-एक आदमी का वेरिफिकेशन करेगी पुलिस

UP Top News LIVE: योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी में जमात (मुस्लिम समाज के लोगों का धार्मिक समूह) की निगरानी बढ़ा रही है। जमात से जुड़े लोगों का नाम आतंकी कनेक्शन में सामने आने के बाद सरकार ने पुलिस और खुफिया विभाग से अवैध जमात पर रोक लगाने कहा है। साथ ही, जमात में शामिल लोगों के बारे में 24 घंटे के अंदर पुलिस और खुफिया विभाग को वेरिफिकेशन करने कहा गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Share

UP Top News LIVE: कानपुर समेत कई जिलों में 5 और 6 जून को बारिश के आसार

UP Top News LIVE: मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर समेत कई जिलों में 5 और 6 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। जून महीने के पहले 3 दिनों में आए दो पश्चिमी विक्षोभ के बाद तीसरा पश्चिमी विक्षोभ भी कल तक दस्तक देगा, जिसके बाद बारिश हो सकती है।

Share

UP Top News LIVE: यूपी पुलिस में भारी तबादला, 206 पीपीएस अफसर ट्रांसफर

UP Top News LIVE: योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी पुलिस में भारी तबादला कर दिया है। 206 पीपीएस अफसर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ज्यादातर अफसर डीएसपी, एसीपी, सीओ या डिप्टी कमांडेंट स्तर के पदाधिकारी हैं। ट्रांसफर वाले अफसरों में लखनऊ, अयोध्या, रामपुर, संभल, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ समेत कई जिले के अफसर शामिल हैं। - पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Share

UP Top News LIVE: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले चौकस हैं सीएम योगी, अफसरों से कहा- गोपनीयता से कोई समझौता नहीं,

UP Top News LIVE: यूपी में 8 जून से 10 जून तक चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ चौकसी बरत रहे हैं। योगी ने अफसरों से बुधवार को बैठक में कहा कि गड़बड़ी और अफवाह पर सख्ती से कार्रवाई हो। सिपाही भर्ती परीक्षा में 29 लाख कैंडिडेट शामिल हो रहे हैं। सीएम ने परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था की समीक्षा के लिए 6 जून को पूर्वाभ्यास करने का आदेश दिया है। सीएम ने परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और गोपनीयता से कोई समझौता नहीं करने कहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Share

UP Top News LIVE: सौतेली बेटी की हत्या कर खेत में दबा रखी थी लाश, मां पहुंची एसपी के पास तो खुला राज

UP Top News LIVE: शाहजहांजपुर में पुलिस ने एक आदमी को 4 साल की सौतेली बेटी की हत्या करके उसके शव को एक महीने से खेत में दबाए रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां थाने में सुनवाई ना होने के बाद एसपी के पास गई थी और तब जाकर यह मामला खुला है। पत्नी के मुताबिक 4 मई को पहले पति से हुई बेटी को उसके दूसरे पति ने 4 मई को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इलाज के बहाने ले जाकर शव को छुपा दिया। पुलिस ने पति को उठाया तो खेत से बच्ची का शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पूरी खबर पढ़ें

Share

UP Top News LIVE: प्रदेश कार्यालय के लिए भाजपा ने 45 करोड़ में बोली लगाकर खरीदी जमीन, छह मंजिला ऑफिस की छत पर हेलीपैड भी होगा

UP Top News LIVE: यूपी बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय बनाने के लिए बोली लगाकर 45 करोड़ में 5500 वर्ग मीटर की जमीन खरीद ली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने यह जीजामऊ की यह जमीन लखनऊ नगर निगम से 29 करोड़ में पिछली महीने ही खरीदी थी। इस जमीन की नीलामी में बीजेपी के अलावा तीन बड़े बिल्डर भी लगे थे, लेकिन भाजपा ने सबसे ज्यादा रुपये की बोली लगाई। एलडीए को इस खरीद से एक महीने में 16 करोड़ का फायदा हो गया है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

UP Top News LIVE: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में जयंत चौधरी की सभा, रालोद की तीन विधानसभा सीटों पर नजर

UP Top News LIVE: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा है। रालोद अगले विधानसभा चुनाव में जिले की तीन सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। मुरादाबाद में सपा का गढ़ भाजपा तोड़ नहीं पा रही है, इसलिए अब सहयोगी जयंत चौधरी के जरिए अखिलेश यादव को कमजोर करने की रणनीति दिख रही है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

UP Top News LIVE: विनीत राय मर्डर केस का आरोपी कमलेश चौधरी मुठभेड़ में मारा गया, एक लाख का था इनाम

UP Top News LIVE: गाजीपुर के होटल कारोबारी विनीत राय की 29 मई को हत्या के केस में फरार चल रहे एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में मार गिराया। घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। कमलेश पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे।

पूरी खबर पढ़ें

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Top News: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर बवाल; UPPCL के खिलाफ फिर अवमानना का मामला