UP Top News today: SIR में पात्र मतदाता न छूटें, देश-दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनेगा यूपी

UP Top News today: SIR में पात्र मतदाता न छूटें, देश-दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनेगा यूपी

संक्षेप:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मनोयोग से लगकर यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उधर, योगी ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़कर देश-दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनाया जाएगा।

Dec 09, 2025 08:53 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

UP Top News Today 09 December 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मनोयोग से लगकर यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। साथ ही अपात्र और फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर कराए जाएं। भाजपा की बूथ टोली हर बूथ और घर-घर जाए और मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण कराए। सीएम योगी मंगलवार शाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, एसआईआर के जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में एसआईआर पर हर जिले से विधानसभावार फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को एसआईआर अभियान में सौ फीसदी योगदान देना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा राज्य है। यहां के युवा अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। इनकी प्रतिभा की मांग देश और दुनिया के कई देशों में है। युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़कर प्रदेश को देश और दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनाया जाएगा। सीएम योगी मंगलवार दोपहर बाद गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के नरकटहा में नवनिर्मित राजकीय आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस आईटीआई का निर्माण पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से 18 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

रुपेश सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया, पंकज को मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनाती

यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। रुपेश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा से तबादला कर अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ भेज दिया गया है। वहीं, पंकज कुमार को उपसेनानायक, 20वी वाहिनी, पीएसी, आजमगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा भेजा गया है।

कौन था समयदीन? जिसे पुलिस ने शामली एनकाउंटर में मार गिराया; सामने आया कर्नाटक कनेक्शन

समयदिन उर्फ सामा मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला शामली का रहने वाला था। यहां से जाकर वह कर्नाटक में जनता कॉलोनी ऊरुकेरे, जिला तुमकुर में रहने लगा था। वहां भी उस पर केस हुआ। वांछित होने पर वह हरियाणा के कैथल में रहने लगा। वह और उसके साथी डकैती या लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

अब बुलंदशहर में पीट-पीटकर हत्या, फेरी पर सामान लेकर पहुंचे युसूफ को मार डाला

यूपी के बुलंदशहर में अब एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर दोराहा पर फेरी करने वाले युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट की। मामूली विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

टोल प्लाजा पर दूल्हे ने दुल्हन को किस किया, CCTV वीडियो दिखा मैनेजर ने की ब्लैकमेलिंग

शिकायतकर्ता ने टोल के मैनेजर पर इस मामले संलिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि सीसीटीवी से लोगों की निजी गतिविधियों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का काम किया जाता है। इस शिकायत के बाद ऐसे कई मामले सोशल मीडिया में चर्चा में हैं। ऐसा ही एक मामला एक नवविवाहित जोड़े से जुड़ा है।

दो बच्चों के पिता पर आया बीए की छात्रा का दिल, फोन कर बुलाया फिर खा लिया जहर

यूपी के मेरठ में बीए की छात्रा का दिल दो बच्चों के पिता पर आ गया है। सोमवार को छात्रा ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और जहर खा लिया। छात्रा की हालत बिगड़ती देख तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पति ने खाना मांगा तो पत्नी ने चाकू से रेत दिया गला, मां-भाई से सास-सुसर को पिटवाया

पति शाम को घर लौटा उसने रात में पत्नी से खाना मांगा। इस पर पत्नी ने कहा कि खुद ही निकाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पत्नी ने बलराम को जमीन पर गिरा दिया और चाकू से गला रेत दिया। पति लहूलुहान होकर तड़पने लगा।

विधायकों से ज्यादा होमवर्क करके पहुंचे सीएम योगी, SIR को लेकर नेताओं की गिनाईं खामियां

मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी ने मीटिंग में जो भी बात की वह आंकड़ों पर आधारित की। किस विधानसभा क्षेत्र में कितना काम किया गया। एसआईआर में सौ फीसदी काम कितने बूथों पर किया। कहां कौन से बूथ पर पचास फीसदी से भी कम काम किया गया।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |