
UP Top News Today: पीएम मोदी ने 4 वंदे भारत को दिखाई झंडी, काशी-खजुराहो की सीधी कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह वाराणसी से देश को चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। खजुराहो जाने वाली यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन वाराणसी से चलने या गुजरने वाली आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस है। यह विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी और चित्रकूटधाम कर्वी होकर खजुराहो पहुंचेगी।
UP Top News Today 8 November: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह वाराणसी से देश को चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। इनमें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–नई दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदेभारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही अब वाराणसी और खजुराहो के बीच सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।

खजुराहो जाने वाली यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन वाराणसी से चलने या गुजरने वाली आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस है। यह विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी और चित्रकूटधाम कर्वी होकर खजुराहो पहुंचेगी। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन स्पेशल सेवा के रूप में चली है। इसमें स्कूली बच्चे, मीडियाकर्मी और अन्य अतिथि सवार हैं। यात्रा के दौरान खानपान की व्यवस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से की गई है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
PM मोदी ने काशी से 4 वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी; जानें रूट-शेड्यूल और अन्य डिटेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। नई वंदे भारत ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु के बीच चलेंगी। जानें पूरा रूट और इनका समय शेड्यूल।
पूरी खबर यहां पढ़ें: PM मोदी ने काशी से 4 वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी; जानें रूट-शेड्यूल और अन्य डिटेल
वाराणसी में अग्नीवीर भर्ती रैली, पहले दिन लिपिक और ट्रेडमैन अभ्यर्थियों की परीक्षा
यूपी के वाराणसी में अग्नीवीर रैली के पहले दिन लिपिक और ट्रेडमैन के अभ्यर्थियों ने दम दिखाया। शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में रिपोर्टिंग शुरू की गई थी। पहले दिन सभी 12 जनपदों के 1028 अभ्यर्थियों को रैली के लिए बुलावा था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वाराणसी में अग्नीवीर भर्ती रैली, पहले दिन लिपिक और ट्रेडमैन अभ्यर्थियों की परीक्षा
मोदी के दौरे से पहले बनारस में बीजेपी MLA और RPF जवान के बीच नोंकझोंक, जमकर हुई बहस
भाजपा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव और आरपीएफ जवान के बीच नोंकझोंक हो गई। शनिवार को इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कई कार्यकर्ता बीच-बचाव करते भी दिख रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मोदी के दौरे से पहले बनारस में बीजेपी MLA और RPF जवान के बीच नोंकझोंक, जमकर हुई बहस
खेत पर रोटावेटर से काटकर छात्र की हत्या, पुलिस को खुद जानकारी देकर आरोपी फरार
यूपी में बदायूं के उसहैत क्षेत्र के चेतराम नगला गांव में इंटर के छात्र की खेत में रोटावेटर से काटकर हत्या कर दी। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसहैत पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: खेत पर रोटावेटर से काटकर छात्र की हत्या, पुलिस को खुद जानकारी देकर आरोपी फरार
प्रयागराज में सुबह-सुबह ड्राइवर की हत्या, दोस्त ने ही चाकू मौत के घाट उतारा
पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार की सुबह छह बजे के करीब यह वारदात हुई। वारदात प्रयागराज के खुल्दाबाद के अटाला क्षेत्र में हुई। दोस्त अयाज पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रयागराज में सुबह-सुबह ड्राइवर की हत्या, दोस्त ने ही चाकू मौत के घाट उतारा
हम देखनी कितना अद्भुत आयोजन भईल, काशी में बोले PM मोदी; 4 वंदे भारत रवाना
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का बड़ा कारण बुनियादी ढांचा रहा है। जिन देशों ने बहुत प्रगति और विकास देखा है, वहां बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्रगति के पीछे बड़ी ताकत रहा है। कितने हवाई अड्डे बने हैं, कितनी वंदे भारत ट्रेनें चली हैं, ये सभी चीजें विकास से जुड़ी हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: हम देखनी कितना अद्भुत आयोजन भईल, काशी में बोले PM मोदी; 4 वंदे भारत रवाना
नयी पीढ़ी बेहद पॉज़िटिव, बिहार चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने युवाओं के लिए लिखी पोस्ट
अखिलेश यादव ने लिखा कि नई पीढ़ी दुनिया भर को न केवल अनुभव करना चाहती है, बल्कि गले भी लगाना चाहती है। व्यवहार दोस्ताना होता है। सबको साथ लेकर चलना चाहती है। उसका नेचर इंक्लूसिव और एकमोडेटिंग होता है। भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नयी पीढ़ी बेहद पॉज़िटिव, बिहार चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने युवाओं के लिए लिखी पोस्ट
चीख पड़ा यात्री-कोई कुछ बताएगा हो क्या रहा? उड़ानें अटकीं; एयरपोर्ट पर भारी परेशानी
फ्लाइट 607 से हैदराबाद जा रहे विमान का एक यात्री झल्लाहट में चीख उठा कि क्या कोई कुछ बताएगा? यदि फ्लाइट नहीं जानी तो यही बता दें। इसी फ्लाइट के एक अन्य यात्री ने कहा कि विमान में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक हैं जिनकी स्थिति इस समय बंधकों जैसी है। फ्लाइट रवाना क्यों नहीं हो रही है?
पूरी खबर यहां पढ़ें: चीख पड़ा यात्री-कोई कुछ बताएगा हो क्या रहा? उड़ानें अटकीं; एयरपोर्ट पर भारी परेशानी
अब एक कार्निया से तीन मरीजों को मिलेगी रोशनी, ‘दुआ लेयर’ से नेत्र प्रत्यारोपण में नई क्रांति
डॉ. दुआ ने बताया कि आंख के पारदर्शी हिस्से कार्निया में अब तक पांच परतें मानी जाती थीं। रिसर्च के दौरान इनके बीच एक अत्यंत पतली और मजबूत छठीं परत मिली है। यहीं कार्निया की संरचना में स्थायित्व के लिए महत्वपूर्ण है। इस परत की खोज ने प्रत्यारोपण की तकनीक को पूरी तरह बदल दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अब एक कार्निया से तीन मरीजों को मिलेगी रोशनी, ‘दुआ लेयर’ से नेत्र प्रत्यारोपण में नई क्रांति
फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकालता था हेल्थ इंश्योरेंस के रुपए, हॉस्पिटल का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार
यह मामला 9 सितम्बर 2025 को सामने आया, तब बजाज आलियांज जनरल हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके कुछ दिन बाद 12 सितम्बर 2025 को डॉ. अजय कुमार सिंह की तहरीर पर इसी तरह की दूसरी धोखाधड़ी के मामले में भी एक एफआईआर दर्ज हुई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकालता था हेल्थ इंश्योरेंस के रुपए, हॉस्पिटल का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार
आवास योजना में अपात्र का नाम कर दिया शामिल, घूस लेने के आरोप में महिला वीडीओ सस्पेंड
परियोजना निदेशक द्वारा गांव में जाकर शिकायत की जांच की गई, तो ये सही पाई गई। स्थलीय जांच के दौरान पाया कि उपरोक्त टीटू पुत्र शिव सिंह के पास पक्का मकान है। वह पूरी तरह अपात्र हैं। फिर भी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा टीटू का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में शामिल कर लिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आवास योजना में अपात्र का नाम कर दिया शामिल, घूस लेने के आरोप में महिला वीडीओ सस्पेंड
यूपी की अन्य खबरें और अपडैट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





