Hindi NewsUP Newsup top news 8 december 2025 latest updates of politics weather crime uttar pradesh today hindi news
UP Top News Today:  महराजगंज में गला काटकर हत्या, रायबरेली हादसे में मामा-भांजे की मौत

UP Top News Today: महराजगंज में गला काटकर हत्या, रायबरेली हादसे में मामा-भांजे की मौत

संक्षेप:

महाराजगंज के भैंसा गांव में रास्ते के पुराने विवाद में धारदार हथियार कुल्हाड़ी से 50 वर्षीय गांव के ही व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने  पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रायबरेली में एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। 

Dec 08, 2025 02:20 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 8 December 2025 : यूपी के महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा में रविवार की शाम रास्ते के पुराने विवाद में धारदार हथियार कुल्हाड़ी से 50 वर्षीय गांव के ही व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इनमें से पांच आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार छठवें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, रायबरेली के गुरबक्श गंज चौराहे पर एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में गुरबक्श गंज निवासी मुमताज और सलीम की मौत हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे हैं।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

यूपी की इस आईएएस अफसर ने वीआरएस लिया, सामने आई ये वजह

इस साल सितम्बर में बरेली कमिश्नर के तौर पर ट्रांसफर रद्द होने के बाद IAS अनामिका सिंह को खाद्य एवं रसद विभाग का आयुक्त बनाया गया था। चर्चा है कि वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाना चाहती थीं लेकिन NOC नहीं मिलने पर उन्होंने VRS ले लिया है। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है।

दुल्हन की विदाई पर दूल्हे के दोस्त ने की हर्ष फायरिंग, सिर में गोली लगने से बाराती की मौत

यूपी में बरेली के सिरौली क्षेत्र के शिवपुरी गांव में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई के दौरान दूल्हे के दोस्त ने हर्ष फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से एक बाराती की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला थाने की गाड़ी से सामने से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

यूपी के अमेठी में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली रोड पर बनी रेलवे स्टेशन के करीब जायस की तरफ जा रही महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह की सरकारी जीप और सामने से गौरीगंज की तरफ आ रही बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवारी एक युवक की मौत हो गई।

11 मिनट का लाइव वीडियो बनाकर युवक ने लगाई फांसी, नशे के पैसे न मिलने पर पंखे से लटका

यूपी के हापुड़ में युवक ने फांसी लगाते हुए वीडियो बनाया। बताया जा रहा है कि नशे के पैसे न मिलने पर युवक पंखे से लटक गया। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

भीषण हादसे में तीन की मौत और एक गंभीर, वृंदावन दर्शन को निकले थे चारों दोस्त

सोमवार तड़के करीब ढाई बजे मथुरा से दो किलोमीटर पहले थाना राजपुर क्षेत्र के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। श्रावस्ती में भी एक तेज रफ्तार बेकाबू कार घर में जा घुसी। हालांकि बड़ा हादसा टल गया है।

जमीन के लिए किसान को लखनऊ से किया अगवा, हत्या कर उन्नाव में जला दी लाश

शिव प्रकाश पेशे से किसान था। उसकी जमीन का कुछ हिस्सा एक निजी प्लॉटिंग साइट में शामिल था, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मृतक 2 भाइयों में छोटा था। बड़े भाई ने अपना हिस्सा पहले ही बेच दिया था, जबकि मां के हिस्से की जमीन की वसीयत शिव प्रकाश के नाम कर दी गई थी।

यूपी में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर ऐक्शन, योगी ने खुद संभाला मोर्चा; बोले- सफाई जरूरी है

सीएम योगी ने कहा है कि यूपी में घुसपैठिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है। प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घुसपैठियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

चारपाई पर पड़ा मिला बुजुर्ग मां और अधेड़ बेटे का शव, पत्नी के मायके जाने के बाद आत्महत्या

यूपी के कौशांबी में सिराथू के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव में रविवार सुबह मां-बेटे का शव घर के भीतर चारपाई पर पड़ा मिला। दोनों की मौत की वजह साफ नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

डीएम की रणनीति से एसआईआर में प्रदेश भर में अव्वल हो गया एटा

ये प्रशासनिक क्षमता का बेहतरीन नमूना है। डीएम प्रेमरंजन सिंह की रणनीति ने एटा को एसआईआर में प्रदेश भर में अव्वल बना दिया। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़े में एटा, औरया ओर आजमगढ़ की एसआईआर शत प्रतिशत पूरी कर ली गई।

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, बुलंदशहर में इनामी बदमाश, लखनऊ में स्मैक तस्कर को लगी गोली

बुलंदशहर में हुई मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी अफरोज आलम निवासी को गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं लखनऊ के मोहनलालगंज के कनकहा में सोमवार तड़के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की दो स्मैक तस्करों से मुठभेड़ हो गई।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |