
UP Top News Today: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत 37 कार्यकर्ता हिरासत में, बस व कार की भिडंत में तीन की मौत
वाराणसी में एसआईआर, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली और मार्च निकाल रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत 37 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, गोण्डा में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
UP Top News Today 07 December 2025: एसआईआर, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली और मार्च निकाल रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत 37 कार्यकर्ताओं को वाराणसी पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। देर शाम 33 लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया, जबकि चार कार्यकर्ताओं का शांतिभंग में चालान किया गया।
गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के गोण्डा-अयोध्या मार्ग पर अनभुला सहजानी चौकी के पास रविवार सुबह उत्तराखंड परिवहन निगम की रुद्रपुर डिपो की बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, इस घटना में तीन मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कालेज गोंडा भेजा गया है। वहीं मृत लोगों के शव को मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान कराई जा रही है। बताया जाता है कि बस अयोध्या से गोण्डा की तरफ तेज गति से जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज बिंदेशवरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज गोंडा भेजा गया है।
उधर,फ्लाइट संकट के कारण फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे रविवार को लखनऊ होते हुए बनारस से दिल्ली के बीच एक विशेष ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन से 2500 यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेज सकेगा। रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह ट्रेन 04206 वाराणसी से रविवार को दोपहर 2:50 बजे चलेगी। लखनऊ रात 8:20 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन रात 8:30 बजे, बरेली से रात 12:38 बजे, गाजियाबाद से सुबह 4:28 बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। दिल्ली में फंसे यात्रियों के लिए 04205 स्पेशल सोमवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से चलकर लखनऊ से रात 8:05 बजे होते हुए वाराणसी रात 1:20 बजे पहुंचेगी।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
दिल्ली की युवती के फोटो- वीडियो वायरल करने में युवक पर केस
संभल में दिल्ली की एक युवती को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। स्नैपचैट से निजी फोटो-वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने युवती से 50 हजार रुपये मांगे। डर के चलते युवती 35 हजार रुपये दे भी चुकी है। पुलिस ने रविवार को एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध सिमों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर जांच में संदिग्ध मिला। यह नंबर मोहम्मद फईक, निवासी मोहल्ला पंजू सराय, थाना रायसत्ती के नाम पर नवंबर 2023 से सक्रिय पाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने फईक से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह दिल्ली के विजय सेल्स में कार्यरत है और फिलहाल दिल्ली लौट रहा है। लेकिन जब इस नंबर से जुड़ी साइबर शिकायतें खंगाली गईं तो बड़ा खुलासा हुआ। साइबर क्राइम पोर्टल पर दिल्ली की युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फईक उर्फ रोहित नामक व्यक्ति ने स्नैप चैट पर मौजूद उनके निजी फोटो और वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर 50,000 रुपये की मांग की। धमकी से घबराकर युवती पहले ही दो बार 15,000 और 20,000 रुपये यूपीआई से दे चुकी थीं। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके। फईक और उसके साथी युवती के फोटो-वीडियो उसके परिजनों और परिचितों को भेजकर बदनाम करने लगे। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई।
लड़के ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए 26 चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो, पुलिस ने दर्ज की FIR
जांच पड़ताल में मोबाइल के जरिए लड़के की पहचान हो गई। ये वीडियो 28 अगस्त को अपलोड किए गए थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। पकड़े गए लड़के ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने कंटेंट अपलोड करने से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लड़के ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए 26 चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो, पुलिस ने दर्ज की FIR
मासूमों पर आफत; गले मे टॉफी फंसने से ढाई साल के बच्चे और गुब्बारा फंसने से बच्ची की मौत
यूपी के बिजनौर और बुलंदशहर में मासूमों पर आफत की ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिन्हें सुनकर बेहद सावधान होने की जरूरत है। बिजनौर में नहटौर के ग्राम चक गोवर्धन में ढाई वर्षीय बच्चे के गले में टॉफी फंसने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बुलंदशहर में सांस की नली में गुब्बारा फंसने से 12 साल की बच्ची की जान गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मासूमों पर आफत; गले मे टॉफी फंसने से ढाई साल के बच्चे और गुब्बारा फंसने से बच्ची की मौत
लंदन में बेटा, अकेली रह मां ने कई दिन नहीं खोला घर का दरवाजा; बिस्तर पर मृत मिलीं
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सुषमा मृत अवस्था में बिस्तर पर मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामादेवी चौकी प्रभारी ने बताया कि बीमारी के चलते मौत होने का अंदेशा है। उनका बेटा लंदन में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लंदन में बेटा, अकेली रह मां ने कई दिन नहीं खोला घर का दरवाजा; बिस्तर पर मृत मिलीं
पेइंग गेस्ट हाउस को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, किराया-30 हजार रुपए महीना
पुलिस ने पहले पेइंग गेस्ट हाउस को देखा। दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। दोनों सिपाहियों से तीन हजार रुपये लिए गए। सिपाहियों ने जो नोट दिए थे उनकी फोटो पहले ही ले ली थी। उन्हें कमरे में भेजा जाता इससे पहले एसीपी ने छापा मार दिया। काउंटर पर अनिल कुमार मौजूद था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पेइंग गेस्ट हाउस को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, किराया-30 हजार रुपए महीना
सपा नेता के मोबाइल से अधिकारियों और महिलाओं वाले ग्रुप में पहुंचा अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप
यूपी के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता के मोबाइल फोन से कई ग्रुपों में अश्लील वीडियो पहुंच गया है। कुछ ग्रुपों में अधिकारी और महिलाएं भी शामिल हैं। ऐसे में अश्लील वीडियो पहुंचने से हड़कंप मच गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सपा नेता के मोबाइल से अधिकारियों और महिलाओं वाले ग्रुप में पहुंचा अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप
UP Weather: शीतलहर ने जकड़ा यूपी, इस शहर में सबसे अधिक सर्दी; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में भले ही मामूली उतार-चढ़ाव बना रहे लेकिन सर्दी में कोई खास कमी नहीं आएगी। कभी दिन तो कभी रात में सर्दी बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ अभी तक हल्के बने हुए हैं। यदि कोई विक्षोभ सशक्त आता है तो इससे सर्दी बढ़ जाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: शीतलहर ने जकड़ा यूपी, इस शहर में सबसे अधिक सर्दी; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
आज यूपी के इन दो जिलों में जाएंगे सीएम योगी, अफसरों संग करेंगे मीटिंग, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अलीगढ़ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। अलीगढ़ में प्रशासनिक अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में एक घंटे समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बरौली के विधायक ठा. जयवीर सिंह के बेटे के तिलक समारोह में प्रिंस पैलेस छेरत जाएंगे। यहां से वह सहारनपुर के लिए रवाना होंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आज यूपी के इन दो जिलों में जाएंगे सीएम योगी, अफसरों संग करेंगे मीटिंग, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





