
UP Top News Today: गोरखपुर में योगी, बरेली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर वापस
गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक सप्ताह समारोह आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। उधर, बरेली में दो दिन के बुलडोजर ऐक्शन के बाद बीडीए की टीम गुरुवार को भी कार्रवाई के लिए पहुंंची थी लेकिन कोर्ट के आदेश पर इसे रोक दिया गया।
UP Top News Today 4 दिसम्बर 2025: गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, के 'संस्थापक-सप्ताह समारोह-2025' का उद्घाटन आज से हो गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकसित भारत किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, किसी एक जाति के लिए नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का भारत होगा, हम सभी भारतीयों का भारत होगा। उसे भारत के निर्माण के लिए ही, उसे भारत के प्रति अपनी संकल्पना को अपनी भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापकों ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की और उसके साथ जुड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जनरल योगेन्द्र डिमरी मौजूद रहे। सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में विविध प्रकार की अकादमिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में गोरखपुर मंडल के 125 से अधिक शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान प्रतिभाग करेंगे।
उधर, बरेली के सूफी टोला में दो दिन के बुलडोजर ऐक्शन के बाद बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम गुरुवार को भी अगली कार्रवाई के लिए पहुंची थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते कार्रवाई रोक दी गई और बुलडोजर वापस हो गए। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबी सरफराज वली खां के एवान-ए-फरहत और राशिद खां के गुड मैरिज हॉल बारातघर पर बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इससे पहले मंगलवार को बीडीए की टीम ने दोनों बारातघरों के 40 फीसदी हिस्से को तोड़ा था। बुधवार को दोनों बारातघरों का बाकी अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया था।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
अमिताभ बच्चन झांसी के वोटर? 2003 की SIR लिस्ट होने लगी वायरल; प्रशासन ने खोली सच्चाई
वायरल हो रही वोटर लिस्ट में अमिताभ का नाम ही नहीं उनकी उम्र 76 वर्ष और पिता हरिवंश बच्चन का नाम भी लिखा है। बात अमिताभ की थी सो फैलने में देर नहीं लगी। प्रदेश भर में इसकी चर्चा होने लगी। प्रशासन भी ऐक्टिव हुआ।अधिकारियों ने इसकी सच्चाई खोली।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अमिताभ बच्चन झांसी के वोटर? 2003 की SIR लिस्ट होने लगी वायरल; प्रशासन ने खोली सच्चाई
बरेली में बुलडोजर ऐक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, याचिकाकर्ता को दी अंतरिम राहत; HC जाने को कहा
गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बीडीए की टीम ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची थी लेकिन याचिकाकर्ताओं की ओर से जैसे ही वकील ने अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिखाए, कार्रवाई रोक दी गई औेर बुलडोजर वापस हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बरेली में बुलडोजर ऐक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, याचिकाकर्ता को दी अंतरिम राहत; HC जाने को कहा
जंगल में गूंज कर रह गई महिला की चीखें, झाड़ियों में घात लगाकर बैठे हैवान ने किया रेप
महिला, लकड़ी चुन ही रही थी कि पहले से जंगल में मौजूद गांव का ही एक व्यक्ति उसे अकेला देख टूट पड़ा। वह शख्स महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। जंगल में महिला उस हैवान से बचने के लिए चीखती रही, लेकिन दूर-दूर तक उसकी आवाज कोई सुनने वाला भी नहीं मिला।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जंगल में गूंज कर रह गई महिला की चीखें, झाड़ियों में घात लगाकर बैठे हैवान ने किया रेप
जीजा को थप्पड़ मारने से बौखलाए सालों ने जमकर मचाया उत्पात, पिता समेत तीन की मौत
कासगंज में शादी समारोह में आए कार सवार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। कार सवार लोगों ने जीजा को पिटा देखकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद डाला। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जीजा को थप्पड़ मारने से बौखलाए सालों ने जमकर मचाया उत्पात, पिता समेत तीन की मौत
खुशखबरी! यूपी में 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के 1057 पद खाली
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कार्यकर्ता और सहायिका के 1057 पदों पर आवेदन शुरू। 10वीं-12वीं पास महिलाएं 21 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। योग्यता, आयु सीमा, वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया जानें।
पूरी खबर यहां पढ़ें: खुशखबरी! यूपी में 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के 1057 पद खाली
14 घंटे तक घर में ही रहा हत्यारा, लखनऊ की पॉश कॉलोनी में लूट; महिला का मर्डर
वर्ष 2018 में इकलौते बेटे विभोर की मौत के बाद नीलिमा श्रीवास्तव जानकी विहार कॉलोनी स्थित घर में अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घर में नीलिमा की लाश मिली। पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्यारा वारदात को अंजाम देने के पहले 14 घंटे तक घर में ही रहा था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 14 घंटे तक घर में ही रहा हत्यारा, लखनऊ की पॉश कॉलोनी में लूट; महिला का मर्डर
बनारस में एक करोड़ के कर्ज में डूबा कारोबारी गंगा में कूदा, घर के दराज में मिला सुसाइड नोट
वाराणसी में एक करोड़ के कर्ज में डूबे इलेक्ट्रानिक सामानों के कारोबारी ने गंगा में कूद कर जान दे दी है। उनके घर की दराज से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक अन्य कारोबारी का नाम लिखा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच में जुटी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बनारस में एक करोड़ के कर्ज में डूबा कारोबारी गंगा में कूदा, घर के दराज में मिला सुसाइड नोटनहर में मिली युवती की लाश की गुत्थी तीन दिन में ही सुलझी, भागे हत्यारे से एनकाउंटर
यूपी के बुलंदशहर में नहर में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने पूरी तरह सुलझा ली है। तीन दिन के अंदर ही हत्यारे को भी पकड़ लिया है। असलहा बरामदी के दौरान भागते समय एनकाउंटर भी हो गया। इसमें हत्यारे के साथ ही एक सिपाही को भी गोली लगी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नहर में मिली युवती की लाश की गुत्थी तीन दिन में ही सुलझी, भागे हत्यारे से एनकाउंटर
किसी आरोपी की स्वतंत्रता...जमानत अर्जियों में देर से जानकारी देने पर हाई कोर्ट नाराज; दरोगा सस्पेंड
कोर्ट को बताया गया कि एसएसपी को पत्र भेजने के बावजूद कोई इंस्ट्रक्शन नहीं भेजा गया। इस देरी को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने एसएसपी बलिया को तलब किया। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए एसएसपी ओम वीर सिंह ने 25 नवंबर को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताया कि उन्हें पत्र भेजा गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: किसी आरोपी की स्वतंत्रता...जमानत अर्जियों में देर से जानकारी देने पर हाई कोर्ट नाराज; दरोगा सस्पेंड
नीला ड्रम कांड वाली मुस्कान की नई चाहत, प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है नवजात बेटी का चेहरा
यूपी के मेरठ में पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली जेल में बंद मुस्कान ने पिछले दिनों एक बेटी को जन्म दिया था। मुस्कान अब इस बेटी का चेहरा जेल में ही बंद अपने प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है। उसने जेल प्रशासन से इसकी इजाजत मांगी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नीला ड्रम कांड वाली मुस्कान की नई चाहत, प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है नवजात बेटी का चेहरा
यूपी की अन्य खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





