
UP Top News Today: बरेली में कार एक्सीडेंट में महिला की मौत, दो आईएएस अफसरों का तबादला
बरेली में मध्य प्रदेश से खाटू श्याम के दर्शन को बरेली के आंवला के मनौना धाम जा रहे एक दंपती की कार पेड़ से टकरा गई। उधर, देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में सोमवार की भोर में पुलिस ने एक पशु तस्कर गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं देर शाम दो आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया।
UP Top News Today: यूपी के बरेली में मध्य प्रदेश से खाटू श्याम के दर्शन को बरेली के आंवला के मनौना धाम जा रहे एक दंपती की कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में पत्नी गीता की मौत हो गई। पति राजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। आंवला में रामनगर रोड पर मऊ गांव के पास यह दुर्घटना हो गई। यह दंपती, मध्य प्रदेश में ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर 3 के रहने वाला था। सोमवार की सुबह 7:30 बजे यह हादसा हुआ। वहीं दो आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए उनका तबादला कर दिया गया।

उधर, देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में सोमवार की भोर में पुलिस ने एक पशु तस्कर गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच जानकारी ली। पशु तस्कर का नाम राजेश् यादव है। वह अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज थाना के ग्राम जगदीशपुर का रहने वाला है। उनके खिलाफ लार थाने में पशु तस्करी और गैंगस्टर का केस दर्ज है। गैंगस्टर की विवेचना सलेमपुर कोतवाली पुलिस कर रही है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
दो आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल
लखनऊ। नियुक्ति विभाग ने दो आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। ऋषिराज उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण को मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दयानंद प्रसाद अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला को अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज बनाया गया है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भैरपाल को हटाकर राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध कर दिया। यह आदेश नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने जारी किया।
बिहार प्रचार से पहले जनता दर्शन; एक-एक फरियादी से मिले सीएम योगी, अफसरों को यह निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार पर जाने से पहले सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन का आयोजन किया और एक-एक 60 फरियादियों सो मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना और अफसरों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और फीडबैक लेने का निर्देश दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी का वो धाम जहां साक्षात ‘कामधेनु गाय’ देती है दूध, महाभारत से जुड़ा है इतिहास
गोण्डा मुख्यालय से 30 किमी दूर स्थित झालीधाम तपोभूमि का वर्णन महाभारत काल से जुड़ा है। रूपईडीह के बनघुसरा में यह धाम अपनी अनूठी कामधेनु गौमाता (जो कभी बच्चा नहीं देती) और स्वामी राम मिलन दास महाराज की 24 वर्षों की भूमिगत साधना के लिए प्रसिद्ध है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी का वो धाम जहां साक्षात ‘कामधेनु गाय’ देती है दूध, महाभारत से जुड़ा है इतिहास
कमीशन मांगने पर बीएसए और 2 डीसी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश, विभाग में मचा हड़कंप
यूपी के गोंडा जिले में कमीशन मांगने के आरोप पर बीएसए और 2 डीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है। फर्म की शिकायत पर एंटी करप्शन गोरखपुर की कोर्ट ने आदेश दिया है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कमीशन मांगने पर बीएसए और 2 डीसी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश, विभाग में मचा हड़कंप
VIDEO: चिकन फ्राई को लेकर शादी में बवाल, बाराती-घरातियों में जमकर मारपीट, कई घायल
यूपी के बिजनौर में थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम तीवड़ी मझेड़ा में शादी समारोह उस वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया जब चिकन फ्राई परोसने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। भिड़ंत भी एक- दो नहीं तीन बार हुई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में करीब 15 लोग घायल हो गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: VIDEO: चिकन फ्राई को लेकर शादी में बवाल, बाराती-घरातियों में जमकर मारपीट, कई घायल
यूपी पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की स्कैनिंग, कट सकते हैं लाखों नाम
प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जहां की वोटर लिस्ट में ऐसी गड़बड़ियां बड़े पैमाने पर पाए जाने की आशंका है। इन जिलों की वोटर लिस्ट में नामों का दोहराव ज्यादा है। ऐसे नाम हजारों-लाखों की संख्या में हैं जिन्हें वोटर लिस्ट से काटा जा सकता है। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की स्कैनिंग, कट सकते हैं लाखों नाम
20 लाख डिमांड पूरी न होने पर सिपाही नहीं लाया बारात, परिवार संग थाने पहुंची दुल्हन
यूपी के मेरठ में 20 लाख रुपए की डिमांड पूरी नहीं होने पर सिपाही बना दूल्हा बारात ही लेकर नहीं पहुंचा। काफी मान मनौव्वल और इंतजार के बाद लड़की वाले थाने पहुंचे तो दुल्हन भी खुद शिकायत करने पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 20 लाख डिमांड पूरी न होने पर सिपाही नहीं लाया बारात, परिवार संग थाने पहुंची दुल्हन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में बाल-बाल बचे जंगल सफारी कर रहे पर्यटक
जंगल सफारी के दौरान झाड़ियों से एक बाघ अचानक से निकल आया और पर्यटकों पर हमला कर दिया। पर्यटक को देखकर पहले तो बाघ गुर्राया, फिर सफारी गाड़ी के पीछे दौड़ लगा ली।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में बाल-बाल बचे जंगल सफारी कर रहे पर्यटक
47 की उम्र में भी नहीं हुई शादी तो पड़ोसी पर रिश्ता बिगाड़ने का शक और…, अब उम्रकैद की सजा
यूपी के फिरोजाबाद में शादी के आ रहे रिश्ते बार-बार टूटने से खीझे एक 47 साल के व्यक्ति ने अपने 55 वर्षीय पड़ोसी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अदालत ने हत्यारे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 47 की उम्र में भी नहीं हुई शादी तो पड़ोसी पर रिश्ता बिगाड़ने का शक और…, अब उम्रकैद की सजा
UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, सर्दी बढ़ेगी; हल्के कोहरे की शुरुआत
चार और पांच नवंबर को दोनों संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तीन नवंबर के लिए पश्चिमी और पूर्वी संभाग में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, सर्दी बढ़ेगी; हल्के कोहरे की शुरुआत
मंगेतर ने शादी से पहले युवती को मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर मोटा दहेज मांगकर तोड़ा रिश्ता
गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसी बीच आरोप है कि लड़के ने ऐनवक्त पर करोड़ों के दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इनकार कर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मंगेतर ने शादी से पहले युवती को मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर मोटा दहेज मांगकर तोड़ा रिश्ता
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





