UP Top News Today: यूपी के इस जिले में 5 पुलिसवाले सस्पेंड, नाव हादसे में गायब किशोर की तलाश जारी
सिद्धार्थनगर में एसओ मोहाना समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। 22 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान रजनीश पटेल नामक युवक के साथ मारपीट कर मरणासन्न कर सड़क के किनारे फेंकने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। उधर, गोरखपुर में नाव हादसे में लापता किशोर की तलाश लगातार दूसरे दिन जारी है।
UP Top News 26 October 2025: यूपी के सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु में 22 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान रजनीश पटेल नामक युवक को उठाकर ले जाकर मारपीट कर मरणासन्न कर सड़क के किनारे फेंकने के आरोप में चार पुलिस कर्मियों और मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार की देर रात डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने की है। नगर पंचायत कपिलवस्तु में 22 अक्तूबर को मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर पंचायत कपिलवस्तु का एक युवक रजनीश पटेल गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से पहले मोहाना थाना के चार सिपाही उसे बाइक से कहीं ले गए थे। बाद में वह घायल अवस्था में मिला।

उधर, गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी के करही घाट पर नदी में डूबे किशोर की दूसरे दिन रविवार सुबह से तलाश शुरू हो गई है। शनिवार को नाव में सवार लोग करही से बरही की ओर जा रहे थे। इस दौरान नदी के बीचोंबीच नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में जोगिया निवासी कृष्णा चौबे (14) पुत्र मदनेश चौबे की डूब गया है उसकी तलाश चल रही है। कृष्णा अपने पिता के साथ नाव पर सवार था, लेकिन हादसे के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। पिता किसी तरह बच गए, मगर बेटे को डूबने से नहीं बचा पाए। कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। बेटे के डूबने से मां सुमन चतुर्वेदी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
राष्ट्रपति ने किया 1200 बेड वाले यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा इलाज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 8 एकड़ में फैले 1200 बेड वाले एक प्राइवेट अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल रहे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: राष्ट्रपति ने किया 1200 बेड वाले यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा इलाज
46 साल की खामोशी के बाद जयकारों से गूंज उठा संभल, 24 कोसी परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब
भक्ति में डूबे लाखों श्रद्धालुओं ने दो दिन में 24 कोसीय परिक्रमा पूरी की। पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जगह-जगह पुलिस, पीएसी और अन्य बलों के जवान तैनात रहे। ‘भगवान कल्कि की नगरी’ के रूप में संभल में इस बदले माहौल को योगी सरकार बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 46 साल की खामोशी के बाद जयकारों से गूंज उठा संभल, 24 कोसी परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब
कौन हो तुम...समस्या बताने पर भड़क गए पुवायां विधायक, किसान को हड़काया, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो यूपी के शाहजहांपुर जिले का है। वीडियो में पुवायां से विधायक चेतराम पासी से एक किसान समस्या पूछ रहा है, इस पर विधायक भड़क जाते हैं और किसान को हड़काने लगते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कौन हो तुम...समस्या बताने पर भड़क गए पुवायां विधायक, किसान को हड़काया, वीडियो वायरल
मायावती के घर पहुंचे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, मिलने पर अड़े; नारेबाजी
लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाद 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी हाथ में बैनर लिए, नारे लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मायावती के घर पहुंचे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, मिलने पर अड़े; नारेबाजी
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस बनी आग का गोला, 39 यात्री उतरकर भागे, सभी सुरक्षित
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। तड़के करीब 4.45 बजे हादसा हुआ था। धुआं उठते ही यात्री कूदकर भागे। यात्रियों के उतर जाने के बाद लग्जरी बस आग का गोला बन गई। घटना टोल प्लाजा के पास हुई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस बनी आग का गोला, 39 यात्री उतरकर भागे, सभी सुरक्षित
सांप के काटने से मरे बच्चे को उपलों और नीम की पत्तियों में दबाया, पुलिस ने चार दिन बाद निकाला
एक बारह वर्षीय कक्षा चार के छात्र को सोते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था। सोमवार की सुबह परिजन बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सांप के काटने से मरे बच्चे को उपलों और नीम की पत्तियों में दबाया, पुलिस ने चार दिन बाद निकाला
फिरोजाबाद में गार्ड के बेटे को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष की रिवाल्वर से मारी गई गोली, ऐक्शन
दीपावली वाले दिन 20 अक्टूबर की दोपहर में फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग में गार्ड की नौकरी करने वाले युवक के बेटे मानवेंद्र उर्फ मोनू निवासी सिकहरा को उसके ही दोस्त सुमित कुमार उर्फ मूला और एक अन्य दोस्त संजय निवासी खेड़ा ने पीठ में गोली मार दी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: फिरोजाबाद में गार्ड के बेटे को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष की रिवाल्वर से मारी गई गोली, ऐक्शन
यूपी के इस शहर में बड़ी तैयारी में जुटी पुलिस, दो हजार स्नेचरों-लुटेरों की कुंडली कर रही तैयार
चेन स्नेचिंग, छिनैती और राह चलते लूट की घटनाओं को लेकर कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल सख्त हैं। इस तरह का अपराध करने वालों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए उन्होंने थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसे अपराधियों का डोजियर तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी के इस शहर में बड़ी तैयारी में जुटी पुलिस, दो हजार स्नेचरों-लुटेरों की कुंडली कर रही तैयार
फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाले यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़े, दोनों के पैर में लगी गोली
यूपी के आगरा में एत्मादुद्दौला क्षेत्र में हुए बच्चे के अपहरण वाले मामले में शुक्रवार देर रात मेहताबबाग क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस की गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाले यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़े, दोनों के पैर में लगी गोली
ऑनलाइन दोस्ती पड़ी लड़की को भारी, पुलिसकर्मी का बेटा धमकी देने पहुंचा घर और फिर…
अभिषेक यादव नामक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की। निजी फोटो हासिल कर लिए। शादी की मना करने पर फोटो सोशल मीडिया पर फोटो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ऑनलाइन दोस्ती पड़ी लड़की को भारी, पुलिसकर्मी का बेटा धमकी देने पहुंचा घर और फिर…
लखनऊ में डीएम कम्पाउंड के पास कार में मिली खून से लथपथ युवक की लाश, हाथ में फंसी थी रिवाल्वर
पुलिस के मुताबिक युवक के दाहिने हाथ में रिवाल्वर फंसी थी। कार की सीट पर रखी एक पॉलिथिन में चार कारतूस रखे थे। उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ईशान गर्ग ने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ में डीएम कम्पाउंड के पास कार में मिली खून से लथपथ युवक की लाश, हाथ में फंसी थी रिवाल्वर
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





