
UP Top News Today: डॉ परवेज के बैच के डॉक्टरों से पूछताछ, स्कूलों को स्मार्ट क्लास व लैब होगा अनिवार्य
एनआईए ने शाहीन के भाई डॉ. परवेज के बैच के दो डॉक्टरों से पूछताछ की है। इनमें एक डॉक्टर गुड़गांव में तैनात है। उधर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग न करने वाले परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की जवाबदेही तय की जाएगी।
UP Top News Today 22 नवंबर 2025 : एनआईए ने शाहीन के भाई डॉ. परवेज के बैच के दो डॉक्टरों से पूछताछ की है। इनमें एक डॉक्टर गुड़गांव में तैनात है। इनसे पढ़ाई के दौरान डॉ. परवेज की गतिविधियों के बारे में पूछा गया है। गुड़गांव के डॉक्टर ने कहा कि कोर्स के बाद सिर्फ एक पार्टी में डॉ. परवेज से उसकी मुलाकात हुई थी। पिछले कई सालों से दोनों में कोई संपर्क नहीं हुआ है। डॉ. परवेज ने लखनऊ के एरा मेडिकल कालेज से एमबीबीएस किया था। इसके बाद उसने दूसरे कालेज से इंटरनल मेडिसिल में एमडी किया था। सहारनपुर में उसने क्लीनिक भी खोला था। इसके बाद वह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में सीनियर रेजीडेंट के तौर पर नौकरी करने लगा था। शाहीन के भाई होने की बात सामने आने पर उससे कई जांच एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं। उस पर शक होने के बाद ही उसके बैच के डॉक्टरों से भी जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है। एनआईए भी अब परवेज के संपर्क में रहने वाले डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है। एनआईए को अब जो भी जानकारी मिल रही है, उसके बारे में वह रिमाण्ड पर मिले मुजम्मिल, डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल ये सच जानने का प्रयास कर रही है।

उधर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग न करने वाले परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की जवाबदेही तय की जाएगी। टैबलेट, स्मार्ट क्लास व इनफॉर्मेशन-कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) लैब होने के बावजूद इनका उपयोग न करने वाले हर जिले के 10-10 स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद टीमें गठित कर इसका उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
डांस गर्ल को सरकारी आवास पर बुलाने का वीडियो वायरल
यूपी के सहारनपुर में सोशल मीडिया पर एक फोन की बातचीत का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वीडियो में एक महिला बातचीत करते हुए अपने फोन के स्क्रीन पर नाम दिखा रही है। बताया जा रहा है कि महिला एक डांस गर्ल है और वह एक थानेदार से बातचीत कर रही है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
एसपी के मामा के घर में घुसे थे बदमाश
आगरा में नेहरू एन्क्लेव (सदर) में घर में घुसकर लूट के प्रयास की वारदात एसपी गाजीपुर ईरज राजा के मामा महेंद्र पाल वर्मा के घर हुई थी। वारदात के बाद से परिवार दहशत में है। बदमाशों के प्रहार से जख्मी हुईं कारोबारी की पुत्रवधू पूनम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके दस टांके आए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को शनिवार को जेल भेज दिया। महेंद्र पाल वर्मा का साड़ी शोरूम है। उनके बेटे रजत, मयंक पाल और रजत का हार्डवेयर का कारोबार है। शुक्रवार की रात घर पर कारोबारी की बेटी मुस्कान, पुत्रवधू पूनम और चार वर्षीय नाती मौजूद था। पूनम बाजार से लौटी थीं। परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए थे। पूनम के पीछे-पीछे दो बदमाश घर में घुसे। लॉबी में उन्हें दबोच लिया। मुंह और हाथ पैकिंग टेप से बांध दिए। चार वर्षीय बेटे के मुंह पर भी टेप लगा दिया। नकली पिस्टल की बट से प्रहार करके पूनम का सिर फोड़ दिया। वह खून से लथपथ हो गईं। मुस्कान उस समय रसोई में थीं। उन्होंने घर से बाहर आकर शोर मचाया। भीड़ ने दो बदमाशों को दबोच लिया।
योगी ने प्रयाग में किए गंगा पूजन व बड़े हनुमान जी के दर्शन, माघ मेले के लिए मांगा आशीष
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह प्रयागराज में गंगा पूजन कर माघ मेले की तैयारी की औपचारिक शुरुआत की। सीएम योगी ने गंगा पूजन कर माघ मेला की कुशलता के लिए आशीष मांगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: योगी ने प्रयाग में किए गंगा पूजन व बड़े हनुमान जी के दर्शन, माघ मेले के लिए मांगा आशीष
Delhi Car Blast: ए-आका, बी-आत्मघाती, सी-कैरियर; 3 कैटेगरी में चल रहा था जेहादियों का नेटवर्क
यह खुलासा खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में डॉ. शाहीन, आरिफ, मुजम्मिल, परवेज और अन्य से हुआ। सूत्रों के मुताबिक ए-श्रेणी में उनके आका अथवा हुकमरान जो आदेश देते थे, प्लानिंग तैयार करते थे। सफेदपोश आतंकियों ने तीन श्रेणी में अपनी चेन बना रखी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Delhi Car Blast: ए-आका, बी-आत्मघाती, सी-कैरियर; 3 कैटेगरी में चल रहा था जेहादियों का नेटवर्क
दूसरे समुदाय के नौकर ने फावड़े से कई वार कर बुजुर्ग महिला का किया कत्ल, गांव में तनाव
यूपी में आगरा के फतेहाबाद थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुंडौल में शुक्रवार सुबह पशुओं के बाड़े में वृद्ध महिला की नौकर ने सिर में फावड़ा प्रहार कर हत्या कर दी। क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दूसरे समुदाय के नौकर ने फावड़े से कई वार कर बुजुर्ग महिला का किया कत्ल, गांव में तनाव
लापता छात्रा नहीं मिली तो करेंगे जेल भरो आंदोलन, स्वाट टीम और पुलिस ने की छापेमारी
यूपी के बिजनौर में कक्षा नौ की छात्रा के एक सप्ताह बीतने के बाद भी पता नहीं चलने और पुलिस प्रशासन की दी गई समयावधि भी समाप्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम ने पीड़ित परिवार के साथ धरना प्रारंभ कर दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लापता छात्रा नहीं मिली तो करेंगे जेल भरो आंदोलन, स्वाट टीम और पुलिस ने की छापेमारी
कौन है शारिक साठा? जिसकी जमीन पर बनने जा रहा संभल सीओ का दफ्तर
संभल हिंसा के बाद सामने आया था कि विदेश में बैठा अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साठा हिंसा का मास्टरमाइंड था। शारिक साठा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। उसकी संभल-हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा स्थित 264 वर्गमीटर भूमि को जब्त किया गया था। हिंदूपुरा खेड़ा संवेदनशील क्षेत्र है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कौन है शारिक साठा? जिसकी जमीन पर बनने जा रहा संभल सीओ का दफ्तर
नमाज के दिन बुर्का पहनकर मस्जिद में बुजुर्ग की हत्या, पिता-दो पुत्रों समेत 7 को उम्रकैद
यूपी के बुलंदशहर में अपर सत्र न्यायाधीश न्याय कक्ष संख्या-1 प्रीति श्रीवास्तव तृतीय के न्यायालय ने वर्ष 2022 में खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला शेखपेन में मस्जिद के अंदर एक बुजुर्ग की गोलियां बरसाकर हत्या के मामले में पिता और दो पुत्रों समेत सात अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नमाज के दिन बुर्का पहनकर मस्जिद में बुजुर्ग की हत्या, पिता-दो पुत्रों समेत 7 को उम्रकैद
टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ी, इन ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच
उत्तर रेलवे प्रबंधन ने मंडल मुख्यालय से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। पद्मावत, अयोध्या एक्सप्रेस और सुहेलदेव एक्सप्रेस में भी एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों का रिजर्वेशन कंफर्म होने की संभावना बढ़ गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ी, इन ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच
UP Weather: यूपी में 26 से 28 के बीच बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश; बढ़ेगी सर्दी
पूर्वी हवाओं के गति पकड़ने से उत्तर पश्चिमी हवाएं रुक गई हैं। इस कारण बर्फ से ढके पहाड़ों से सर्द हवा नहीं आ पा रही है। ऐसे में रात के तापमान में वृद्धि होने लगी है। धुंध और कोहरे के कारण दिन का पारा नरम पड़ा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को पारा 28.4 से 27.9 डिग्री सेल्सियस हो गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: यूपी में 26 से 28 के बीच बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश; बढ़ेगी सर्दी
अयोध्या राम मंदिर का ध्वज छह कारीगरों ने किया तैयार, अभिजित मुहूर्त में 10 मिनट का होगा ध्वजारोहण
राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला ध्वज जिसका आकार -प्रकार 11 गुणा 22 फिट लंबा -चौड़ा है, परिसर में पहुंच गया है। चंपत राय की मानें तो ध्वजारोहण का कार्यक्रम दस मिनट का है और यह मध्याह्न से अभिजित मुहूर्त में होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर का ध्वज छह कारीगरों ने किया तैयार, अभिजित मुहूर्त में 10 मिनट का होगा ध्वजारोहण
तुम नहीं तुम्हारा दोस्त पसंद.. फोन पर गर्लफ्रेंड की बातें सुन टूट गया 12 वीं का छात्र; दे दी जान
सुसाइड के बाद जांच में हृदय के मोबाइल में प्रेमिका से बातचीत करने का एक ऑडियो मिला है। इसमें प्रेमिका कह रही है कि मैं अब तुम्हें पंसद नहीं करती हूं, छोड़ना चाहती हूं। मैं तुम्हारे दोस्त से बात करना चाहती हूं, तुम जो चाहो करो। यह सुन बेटा बोला, तुमने पहले क्यों नहीं बताया। मैं मर जाऊंगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: तुम नहीं तुम्हारा दोस्त पसंद.. फोन पर गर्लफ्रेंड की बातें सुन टूट गया 12 वीं का छात्र; दे दी जान
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





