Hindi NewsUP Newsup top news 2 november 2025 weather crime politics updates yogi adityanath akhilesh yadav mayawati uttar pradesh latest
UP Top News Today: गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग में झुलसी महिला की मौत, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान

UP Top News Today: गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग में झुलसी महिला की मौत, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान

संक्षेप:

बाराबंकी के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में 6 दिन पूर्व घरेलू सिलेंडर से कार में रिफिलिंग करते समय आग लग गई थी। जिसमें झुलसी मंजू की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल लखनऊ में मौत हो गई। उधर, अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। 

Sun, 2 Nov 2025 05:31 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 2nd November 2025: बाराबंकी के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में 6 दिन पूर्व महमूदपुर बनौगा गांव में घरेलू सिलेंडर से कार में रिफिलिंग करते समय आग लग गई थी। जिसमें झुलसी मंजू (35) पत्नी दिनेश की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल लखनऊ में मौत हो गई मौत से घर में कोहराम मच गया। दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर बनौगा गांव में 6 दिन पूर्व सोमवार को दिनेश के घर के सामने पेड़ के नीचे दो मारुति वैन में घरेलू सिलेंडर से रिफलिंग करते समय आग लग गई थी। जिसमें मंजू और पप्पू झुलस गए थे। दोनों का लखनऊ में इलाज चल रहा था। शनिवार की रात मंजू की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान मंजू की मौत हुई है। लखनऊ में ही पोस्टमार्टम हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उधर, अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि आज कुछ अराजक तत्वों के लिए 'जय श्री राम' का नारा अराजकता फैलाने का लाइसेंस बन गया है। मौर्य ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि स्वाभाविक रूप से आज धर्म के नाम पर देश में उन्माद पैदा करना, हिन्दू-मुसलमान के साथ भेदभाव करना, हिन्दू-मुसलमान के नाम पर देश को बांटने की घटिया राजनीति करना आज लोगों का शगल बन गया है। कुछ अराजक तत्व तो जय श्री राम और जय बजरंग बली का नारा देकर मुस्लिम समाज पर हमला करते हैं। कहीं ईदगाह पर फावड़ा और कुदाल लेकर पहुंच जाते हैं। कहीं घरों पर लगे मजहबी झंडे तोड़कर फेंकते हैं। कहीं मुस्लिम समाज की दुकानों और घरों में आग लगाते हैं। ऐसा लगता है कि इन्होंने अपने आदर्श को खुद दफनाने का निर्णय ले लिया है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से 10 मीटर घिसटता गया बाइक सवार, मौत

सीतापुर के सिधौली के सरवा-छांजन रोड पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर 10 मीटर तक घिसटता गया। सिर फटने से बाइक सवार की जान चली गई। वहीं, खड़ी बाइक में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

सिधौली के बाराबंकी के घुंघटेर निवासी धर्मपाल उर्फ पप्पू (55) सदरापुर स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। रविवार सुबह वह सरवा- छांजन मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क पर गिरकर वह 10 मीटर तक घिसटते गए। जिससे सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आ गई। हादसा देख अफरा- तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सिधौली बलवंत शाही के मुताबिक परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को, पीएम मोदी-सीएम योगी को सौंपा निमंत्रण पत्र

यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के कारण समूचे देश में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी शताब्दी वर्ष में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण के राष्ट्रीय संकल्प की पूर्णता ध्वजारोहण समारोह से होगी।

बहराइच में फिर भेड़िए का कहर, दादा के पास सो रही मासूम को जबड़े में दबोच ले गया

15 महीने की एक बच्ची अपने दादा के पास सो रही थी। बच्ची के पिता का नाम राकेश है। उनका कहना है कि 15 महीने की बेटी शानवी अपने दादा के पास सो रही थी। दादा का कहना है कि तड़के 4 बजे वह उठे तो बेटी सो रही थी। करीब 5 बजे के आसपास उन्होंने देखा बेटी गायब थी। उसे भेड़िया उठा ले गया।

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, फोर्स ने कोना-कोना खंगाला

ट्रेन नंबर 12367 भागलपुर से चलकर आनंद विहार की ओर जा रही थी। रविवार तड़के GRP आगरा कंट्रोल से सूचना मिली कि ट्रेन में आतंकवादी और बम है। सूचना मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी, डॉग स्क्वायड की टीम प्लेटफार्म नम्बर पांच पर पहुंची।

खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी 5 और 7 साल की बहनें, डूबने से दर्दनाक मौत

यूपी के बुलंदशहर में दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत होने से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव देवी का नगला में खेलते-खेलते दो मासूम चचेरी बहनें पानी से भरे गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गईं। पानी भरे गड्ढे में दोनों बहनें डूब गईं।

गाजियाबाद में पुलिस चौकी के सामने मर्डर, बहन के प्रेमी ने भाई को बीच बाजार चाकू से गोद डाला

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुराना बस अड्डा चौकी के सामने एक युवक की उसकी बहन के प्रेमी ने बीच बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |