Hindi NewsUP Newsup top news 16 november 2025 pujari murder in badaun encounter weather crime politics updates cm yogi akhilesh yadav
UP Top News Today: धोखाधड़ी में आजम-अब्दुल्ला को सात साल की कैद, सिपाही को चकमा देकर भागा बंदी

UP Top News Today: धोखाधड़ी में आजम-अब्दुल्ला को सात साल की कैद, सिपाही को चकमा देकर भागा बंदी

संक्षेप:

आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उधर, कन्नौज में सिपाही और होमगार्ड को चकमा देकर बंदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। 

Nov 17, 2025 06:07 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 16 November: सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में अदालत ने मंगलवार की दोपहर बाद अपना फैसला सुना दिया। एमपी-एमलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला दोनों को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट का फैसला आते ही आजम-अब्दुल्ला को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, कन्नौज पुलिस की एक और लापरवाही सामने आई है। जहां बंदी को जिला जेल में दाखिल करने जा रहे सिपाही और होमगार्ड को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। बंदी के फरार होने की खबर से महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस रात भर उसकी तलाश करती रही पर उसका कोई पता नहीं चल सका।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

आज़म ख़ान के अत्याचार, अन्याय का एक-एक कर हो रहा हिसाब: भाजपा

दो पैन कार्ड रखने के मामले में आजम खान को आज सुनायी गयी सजा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा कि अब पाई पाई का हिसाब हो रहा है। रामपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में मोहम्मद आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया है। आजम खान के फिर जेल जाने पर भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा “ जब बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।जैसी करनी वैसी भरनी।” उन्होंने कहा कि सत्ता के रसूख में सपा नेताओं ने कानून को तोड़ा मरोड़ा था। अत्याचार अन्याय किए थे।अब पाई पाई का हिसाब हो रहा है। न्याय हो रहा है। सपा को अगर इससे दर्द हो रहा है तो वह दर्द निवारक दवाओं का इंतजाम करे। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम को रामपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में दोषी करार दिया है।

देवर की बारात से एक दिन पहले भाभी ने दो बेटियों के साथ लगाई आग, एक मासूम और मां की मौत

यूपी के जालौन में शादी की खुशियों के बीच दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। देवर की बारात से एक दिन पहले भाभी ने अपनी दो बेटियों के साथ आग लगा ली है। अस्पताल में मां और एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी की हालत गंभीर है। देवर की मंगलवार को बारात जाने वाली थी।

सात बार चाकू से वारकर 11वीं की छात्रा की हत्या, स्कूल बैग से सिंदूर की डिबिया मिली

प्रयागराज में 11वीं की छात्रा की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई है। उसे एक बार सिर और छह बार गले पर चाकू से गोंदा गया था। दस नवंबर को लापता हुई छात्रा का बैग 14 नवंबर को मिला था। उसमें सिंदूर की डिबिया और शीशा भी था।

यूपी के बलरामपुर में किसान होंगे मालामाल, पहली बार होने जा रही मखाने की खेती

बलरामपुर में उद्यान विभाग मछली पालकों को सिंघाड़ा और मखाने की खेती से जोड़ने की पहल कर रहा है। पहली बार 10 हेक्टेयर में मखाना की खेती कराई जाएगी

गजब हो गया, आधी रात को ट्रक पर शहर घूमने निकल पड़े 6 लड़के; पुलिस भी बाल-बाल बची

ट्रक रुकते ही ड्राइवर और उसके पांच साथी ट्रक से कूदकर रेलवे लाइन की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो वे रेलिंग कूदने लगे। इसी समय ताल के किनारे पत्थरों से टकराकर गिर पड़े। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी छह लड़कों को हिरासत में ले लिया। कूदने के दौरान सभी को हल्की चोटें आई हैं।

मुफ्तखोर फर्जी विधायक होटल में बहुत खाया, अब खाएगा जेल की रोटी

29 अक्तूबर को एक गाड़ी होटल के बाहर रुकी। उससे चार युवक उतरे। एक ने अपना नाम विनोद खटीक बताया। उसने अपनी आईडी दी, जिस पर गली नंबर-10 तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली का पता लिखा था। उसने खुद को विधायक बताते हुए किराए पर कमरा लिया।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |