Hindi NewsUP Newsup top news 16 nov 2025 sonbhadra mine rescue operation rajnath singh cm yogi lucknow weather crime politics updates
UP Top News Today: अब कश्मीर जाएगी सनातन हिन्दू एकता यात्रा, युवक के रिश्ता तुड़वाने से आहत युवती ने दी जान

UP Top News Today: अब कश्मीर जाएगी सनातन हिन्दू एकता यात्रा, युवक के रिश्ता तुड़वाने से आहत युवती ने दी जान

संक्षेप:

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री की अगुवाई में दिल्ली से शुरू हुई पदयात्रा का रविवार को छटीकरा स्थित चार धाम के पास समापन हो गया। उधर, अलीगढ़ में शनिवार को युवती ने घर के कमरे में लोहे की खूंटी से लटककर आत्महत्या कर ली। 

Nov 16, 2025 10:27 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News 16 November 2025: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री की अगुवाई में दिल्ली से शुरू हुई पदयात्रा का रविवार को छटीकरा स्थित चार धाम के पास समापन हो गया। समापन पर हुई सभा में सनातनियों को पांच संकल्प दिलाये गए। इस दौरान दिल्ली से कश्मीर तक यात्रा निकालने के साथ अवैध धर्मान्तरण से प्रभावित क्षेत्रों में भी यात्रा निकालने की घोषणा हुई। हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग को समर्थन जुटाने के लिये सात नवंबर को दिल्ली से पदयात्रा शुरू हुई जो फरीदाबाद, पलवल होते हुए करीब 170 किमी चलते हुए रविवार को वृंदावन पहुंची। पदयात्रा के समापन पर चार धाम के पास विशाल सभा हुई जिसमें पदयात्रियों के साथ ब्रजवासी संत, महंत और सनातनी शामिल हुए। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिल्ली से कश्मीर तक यात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने हिन्दुओं को प्रतिदिन हनुमान चलीसा का पाठ करने, रामचरित मानस और गीता का एक-एक श्लोक का अध्ययन करने तथा संस्कृत पढ़ने का आह्वान किया। जगद्गुरु ने कहा कि संसद में 370 सीट होने पर निश्चित तौर पर हिन्दू राष्ट्र बनेगा, उसी के लिये यह जनजागरण किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, अलीगढ़ में एक गांव में शनिवार को युवती ने घर के कमरे में लोहे की खूंटी से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार उसका रिश्ता कासगंज के एक लड़के से तय हो गया था। लेकिन, गांव के ही एक युवक ने वहां फोन करके युवती के चरित्र पर सवाल उठाए। इसके चलते उसका रिश्ता टूट गया। इसी से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

सोनभद्र के खदान में मजदूरों की तलाश जारी, पूरी रात चला रेस्क्यू, 15 अब भी दबे

यूपी के सोनभद्र में खदान में दबे मजदूरों की तलाश जारी है। 15 मजदूर अब भी दबे हुए हैं। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शाम लगभग चार बजे हादसा होने के बाद पूरी रात रेस्क्यू अभियान जारी रहा।

UP Weather: यूपी में समय से पहले सबसे आ रहे ठंडे दिन, नवंबर में ही चलेगी दिसंबर वाली शीतलहरी

यूपी में इस बार समय से पहले ही ठंडे दिन आ रहे हैं। दिसंबर वाली ठंड नवंबर में ही आने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। आम तौर पर शीतलहर दिसंबर से जनवरी के बीच चलती है। इसी दौरान सीजन के सबसे ठंडे दिन आते हैं। दिन और रात का पारा तेजी से गिरता है।

गुड न्यूज: कम नशे वाली भांग से बनेगी कैंसर की दवा, मोटापा भी घटाएगी; किसानों की बढ़ेगी आय

सीएसआईआर-सीमैप लखनऊ के वैज्ञानिकों ने 8 साल की मेहनत के बाद भांग (कैनाबिस) की एक नई किस्म विकसित की है। यह नई प्रजाति कैंसर रोधी तथा दर्द निवारक दवाओं के लिए उपयोगी होगी। ट्रायल सफल होने के बाद, अब किसान आबकारी विभाग से लाइसेंस लेकर इसकी खेती कर सकते हैं।

पाकिस्तानी, ब्रिटिश महिला डॉक्टर गिरफ्तार; दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट के बीच नेपाल सीमा पर हड़कंप

दोनों को उसय गिरफ्तार किया गया, जब वे बिना किसी वैध वीजा के भारत में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस और SSB ने उन्हें सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय में जज के सामने पेश किया है। चर्चा है कि दोनों डॉक्टर हैं। वे नेपालगंज में अपने डॉक्टर मित्र से मिलने आए थे। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

दुल्हन चिल्लाती रही, हिंदूवादी संगठनों ने नहीं होने दी मुस्लिम युवक से शादी, होटल में खूब हंगामा

यूपी के रायबरेली के एक होटल में मुस्लिम युवक से हिंदू युवती की शादी की भनक लगते ही हंगामा हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और शादी रोक दी। दुल्हन शादी करने पर अड़ गई और खुद मोर्चा संभाला लेकिन हिंदूवादी संगठन के लोगों के विरोध के आगे एक नहीं चली।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |