UP Top News Today: 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली गिफ्ट, संत प्रेमानंद के लिए दरगाह पर दुआ

UP Top News Today: 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली गिफ्ट, संत प्रेमानंद के लिए दरगाह पर दुआ

संक्षेप:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली का गिफ्ट दिया। इसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल दिया गया। उधर, लखनऊ में दादा मियां की दरगाह पर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलवार को विशेष दुआ की गई।

Oct 15, 2025 01:55 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

UP Top News Today 15 October 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली का गिफ्ट दिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को योगी सरकार ने दिवाली पर नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल का तोहफा दिया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी मुफ्त सिलेंडर रिफिल वितरण की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आह्रवान किया कि त्योहार की खुशियां अपने परिवार के साथ मनाने के अलावा आसपास के कमजोरों और गरीबों के साथ भी बांटैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उधर, लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित दादा मियां की दरगाह पर सपा कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। यहां वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलवार को विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु तथा शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की। दरगाह परिसर में इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने हाथों में प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें थाम रखी थीं।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

यूपी के इस जिले भी पटाखे से भारी विस्फोट, मकान बना खंडहर, एक ही परिवार के 12 घायल

यूपी के सुलतानपुर में भी पटाखे से भारी विस्फोट हुआ है। क्का मकान पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया, जबकि आसपास के तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग घायल हुए हैं।

दिवाली से पहले 5.5 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, इस दिन सीएम योगी देंगे छात्रवृत्ति

यूपी के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के साढ़े पांच लाख से अधिक छात्रों को 17 अक्तूबर को छात्रवृत्ति का विवरण किया जाएगा। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी इन छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण करेंगे।

गैर मर्द से अफेयर में खटकने लगा पति, शादीशुदा महिला के अफेयर का खौफनाक अंजाम

वीरपाल की हत्या उसकी पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी आशीष उर्फ अंशू के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वीरपाल को दोनों के प्रेम-प्रसंग का पता चल गया।

मेरी ये हैसियत नहीं...आजम खान से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सीपी राय को क्यों देनी पड़ी सफाई?

सीपी राय ने अपनी पोस्ट में लिखा-देख रहा हूं कि आजम भाई से मेरी मुलाकात को लेकर अर्थ का अनर्थ किया जा रहा है। आजम भाई और मैं दोनों समाजवादी पार्टी के संस्थापक है और पार्टी की स्थापना के बाद करीब 36 साल साथ काम किया है तथा इस दौरान बहुत ज्यादा नेता जी के साथ दौरा करना हुआ। बहुत से संघर्ष का साथ रहा।

405 करोड़ 44 लाख से स्मार्ट होंगे यूपी के ये 7 शहर, सीएम योगी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

यूपी के सात शहर 405 करोड़ 44 लाख से स्मार्ट होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, अयोध्या, गोरखपुर और मथुरा-वृंदावन के लिए 28 नये प्रोजेक्ट पर कार्य के लिए स्वीकृति दी गई है।

शादी से पहले प्रेमी के साथ भाग गई मंगेतर, होने वाले पति ने जहर खाकर दे दी जान

12 अक्तूबर को अनिकेत ने जहर खाकर जान दे दी। उस समय पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब अनिकेत का 18 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मंगेतर को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

प्रेमानंद महाराज के लिए मुसलमानों ने दादा मियां की दरगाह पर चढ़ाई चादर, स्वस्थ होने की मांगी दुआ

यूपी के लखनऊ में संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज के लंबी आयु तथा शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।

सावधान, डेंगू का वायरस तंत्रिका तंत्र पर कर रहा हमला; लकवा का भी बन सकता है कारण

तंत्रिका तंत्र पर डेंगू के वायरस का प्रभाव इस कदर पड़ता है कि इलाज में देरी होने पर मरीज लकवा का भी शिकार हो सकता है। डेंगू के बदलते स्वरूप से संबंधित यह चौंकाने वाला तथ्य मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की ओर से किए गए शोध में सामने आया है।

शिक्षकों के ऑफलाइन तबादले, प्रभारी प्रधानाध्यापकों के प्रोन्नत वेतनमान को लेकर आदेश जारी; जानें डिटेल

शासन ने प्राथमिक स्कूलों में उन्हीं प्रधानाध्यापकों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्णय किया है, जिनके लिए कोर्ट ने आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने प्रधानाध्यापक का प्रभार संभाल रहे जिन सहायक अध्यापकों को प्रोन्नत वेतनमान देने के आदेश दिए हैं, सिर्फ उन्हें प्रोन्नत वेतनमान मिलेगा।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |