
UP Top News Today: योगी की कैबिनेट में 20 प्रस्ताव पर मुहर, बिहार चुनाव पर अखिलेश का बयान वायरल
UP Top News Today: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई। इस कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी। दिल्ली ब्लास्ट के बाद से यूपी में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पूरी डिटेल में पढ़ें अन्य खबरें
UP Top News Today 14 November 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई। इस कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें वृद्धावस्था पेंशन की घर बैठे सुविधा देना भी शामिल है।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद से यूपी में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा एजेंसियां शाहीन की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
वृद्धा पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, योगी की कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर
यूपी की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। योगी कैबिनेट में 20 अहम प्रस्ताव पास हुए। वृद्धा पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद बुजुर्गों को अब वृद्धावस्था के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वृद्धा पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, योगी की कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर
अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए 20 नंवबर से होगा अनुष्ठान, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
यूपी के अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का अनुष्ठान मार्ग शीर्ष कृष्ण अमावस्या दिन गुरुवार तदनुसार 20 नवम्बर को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। इस कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में सपत्नीक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र शामिल होंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए 20 नंवबर से होगा अनुष्ठान, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कूड़ा डालने को लेकर झगड़े में चले लाठी-डंडे और पत्थर, सिर फटने से एक युवक की मौत
यूपी के लखनऊ में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ण हो गया और इसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना गुडंबा के आदिलनगर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कूड़ा डालने को लेकर झगड़े में चले लाठी-डंडे और पत्थर, सिर फटने से एक युवक की मौत
बिहार चुनाव में सीएम योगी का जलवा, जिन सीटों पर किया प्रचार वहां NDA आगे
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी का जलवा दिखा। सीएम योगी की प्रचार वाली सीटों पर NDA आगे है। सीएम योगी ने 31 सीटों पर प्रचार किया था। 26 सीटों पर NDA उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वोटिंग अभी जारी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बिहार चुनाव में सीएम योगी का जलवा, जिन सीटों पर किया प्रचार वहां NDA आगे
बिहार में SIR ने कर दिया खेल, महागठबंधन की हार पर अखिलेश यादव बोले- यूपी में नहीं होने देंगे
बिहार में महागठबंधन की करारी हार पर अखिलेश यादव ने दावा किया है कि बिहार में एसआईआर ने खेल कर दिया और अब बंगाल, यूपी समेत अन्य राज्यों में इसे नहीं होने देंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बिहार में SIR ने कर दिया खेल, महागठबंधन की हार पर अखिलेश यादव बोले- यूपी में नहीं होने देंगे
अब आगरा में विराजेंगे अयोध्या के रामलला तराशने वाले अरुण योगीराज के राम, प्राण प्रतिष्ठा पूजन हुआ
अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान बालस्वरूप रामलला की दिव्य मूर्ति को तराशने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज की कलाकृति अब आगरा के भक्तों को भी दर्शन देगी। भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना को लेकर काशी के आचार्य तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अब आगरा में विराजेंगे अयोध्या के रामलला तराशने वाले अरुण योगीराज के राम, प्राण प्रतिष्ठा पूजन हुआ
स्कॉर्पियो सवार युवती ने खड़ी कार में पीछे से मारी टक्कर, हवा में उड़कर गड्ढे में गिरी गाड़ी
यूपी के आगरा में नेशनल हाइवे पर आईएसबीटी फ्लाईओवर के निकट सर्विस रोड पर काली स्कॉर्पियो ने फिल्मी अंदाज में सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारी। कार फुटपाथ के दूसरे तरफ गड्ढे में जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक के होश उड़ गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: स्कॉर्पियो सवार युवती ने खड़ी कार में पीछे से मारी टक्कर, हवा में उड़कर गड्ढे में गिरी गाड़ी
बेडरूम में फंदे पर लटका मिला पति, नीचे पड़ी थी पत्नी और 3 बच्चों की लाश, यूपी में 5 मौतों की वजह क्या?
यूपी के श्रावस्ती जिले में एक ही परिवार के पांच मौतों से सनसनी फैल गई। बेडरूम में पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और 3 बच्चों की लाश नीचे पड़ी थी। मौके पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं घटना से इलाके में सनसनी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बेडरूम में फंदे पर लटका मिला पति, नीचे पड़ी थी पत्नी और 3 बच्चों की लाश, यूपी में 5 मौतों की वजह क्या?
यूपी के बुलंदशहर में एक समय में दो सड़क हादसों में मां-बेटे की मौत, नौ घायल
यूपी में बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के अगवाल तिराहे के निकट एक ही समय में दो सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी के बुलंदशहर में एक समय में दो सड़क हादसों में मां-बेटे की मौत, नौ घायल
यूपी में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरा आटो पलटा, महिला की मौत और 8 घायल
यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरा आटो पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन के करीब यात्री घायल हुए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरा आटो पलटा, महिला की मौत और 8 घायल
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





