Hindi NewsUP Newsup top news 11 november 2025 high alert after delhi blast two criminal killed in encounte cm yogi in barabanki azam khan
UP Top News: अयोध्या-काशी-मथुरा समेत पूरे यूपी में हाई अलर्ट, एनकाउंटर में 2 बदमाश ढेर

UP Top News: अयोध्या-काशी-मथुरा समेत पूरे यूपी में हाई अलर्ट, एनकाउंटर में 2 बदमाश ढेर

संक्षेप: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के बाद पूरे यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। उधर, यूपी के मुरादाबाद में सोमवार की रात एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने दो इनामी बदमाशों को मार गिराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी दौरे पर रहेंगे। आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण केस में आज अदालत अपना फैसला सुना सकती है।

Tue, 11 Nov 2025 03:59 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 11 November 2025: दल्ली में लाल किले के पास धमाके के बाद पूरे यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पूरे प्रदेश की नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। अयोध्या, काशी, मथुरा, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, सहारनपुर सहित पूरे यूपी में पुलिस और एजेंसियां चेकिंग अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी धार्मिंक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए। हर प्रमुख स्थानों, रेलवे, बस स्टेशनों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हर आने-जाने वालों पर नजरें रखी जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उधर, यूपी के मुरादाबाद में सोमवार की रात एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने एक एनकाउंटर में एक लाख के इनामी आसिफ टिड्डा और 50 हजार रुपए के इनामी दीनू को मार गिराया। एसटीएफ ने मुरादाबाद पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में यह कार्रवाई की। मारे गए बदमाशों पर मुरादाबाद के कारोबारी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप था। दोनों पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 90 केस दर्ज थे।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

दिल्ली कार धमाके के बाद पूरी यूपी अलर्ट पर, गोरखनाथ मंदिर से ताजमहल तक चप्पे-चप्पे की चेकिंग

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली धमाकों के बाद रात में ही प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी के साथ चर्चा कर प्रमुख मंदिरों, खास स्थानों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। कहा कि सभी धार्मिंक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए। हर प्रमुख स्थानों, रेलवे, बस स्टेशनों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएं।

यूपी में फिर एनकाउंटर, मेरठ एसटीएफ ने एक साथ दो बदमाशों टिड्डा और दीनू को मार गिराया

यूपी के एक और एनकाउंटर हुआ है। हापुड़ में गौतस्कर हसीन को मार गिराने के कुछ घंटे बाद ही मेरठ एसटीएफ ने मुरादाबाद में दो बदमाशों आसिफ टिड्डा और दीनू को एक साथ मार गिराया। दोनों बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

आवारा कुत्तों को लेकर SC के निर्देश पर एक्शन में यूपी सरकार, हर शहर में होने जा रहा यह काम

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने पिछले हफ्ते इन पर काबू के लिए नया आदेश जारी किया था। इस आदेश पर यूपी सरकार एक्शन में आ गई है। आवारा कुत्तों पर शिकंजा के लिए अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।

शादी से 20 दिन पहले बहन ने भाई के लिए जिगर किया दान, फिर भी बचा न पाई जान

अफसोस की बात है कि सोमवार सुबह भाई मौत से हार गया। जिस बहन ने अपना अंग दान किया उसकी 27 नवंबर को शादी होनी है। भाई की हालत बिगड़ने पर उसने अपनी शादी की तारीख भी आगे बढ़ा दी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। भाई की मौत से घर में कोहराम मच गया।

यूपी में कॉलोनियां बनाने की राह की एक और बाधा खत्म, ग्रीन एरिया के बदले नियम; जानें डिटेल

अभी तक नियम यह है कि किसी भी लेआउट प्लान में 15 प्रतिशत ग्रीन एरिया देना अनिवार्य था। अगर बिल्डर या डेवलपर 3000 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल में प्लॉटिंग करते हैं और उसका लेआउट प्लान तैयार करते हैं तो उन्हें ग्रीन एरिया छोड़ने की जरूरत नहीं है।

जुड़वां भाइयों के रेटिना-फिंगरप्रिंट भी हमशक्ल, एक का आधार अपडेट कराते ही दूसरे के बायोमीट्रिक रद्द

कानपुर के दो हमशक्ल जुड़वां भइयों के बायोमीट्रिक विज्ञान को चुनौती दे रहे हैं। उनके रेटिना और फिंगरप्रिंट भी हमशक्ल हैं। एक के आधार में बायोमीट्रिक अपडेट कराने पर दूसरे का आधार निरस्त हो जाता है। दोनों के बायोमीट्रिक तीन-तीन बार निरस्त हो चुके हैं। यह दुनिया का दुर्लभतम मामला है।

जीजा ने साली का किया अपहरण, फिर लगा दी दो लाख कीमत, 'ब्रह्मचारी' गिरफ्तार

यूपी में आगरा के फतेहाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही साली का अपहरण किया फिर उसकी कीमत लगा दी। साली को दो लाख रुपये में बेच दिया। छह महीने बाद आरोपी जीजा ब्रह्मचारी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |