
UP Top News Today: सीएम योगी का धुंआधार दौरा, वाराणसी से स्वदेशी क्रूज रवाना
यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर जिलों का धुंआधार दौरा कर रहे हैं। उधर, काशी में नमो घाट पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने देश के पहले हाइड्रोजन चालित जलयान को झंडी दिखा रवाना किया।
UP Top News Today 11 December 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह-सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आदेश दिया। यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी एक बार फिर जिलों का धुंआधार दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को वह आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी और बरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान वह एसआईआर की समीक्षा कर रहे हैं।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वारणसी में नमो घाट पर देश के पहले हाइड्रोजन चालित जलयान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आयोजित समारोह में कहा कि यह क्रूज हरित परिवहन के अगले युग को परिभाषित करेगा। जल आधारित संचार को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि पहले पांच नेशनल वाटरवेज थे, जो अब बढ़कर 111 हो गए हैं। इस समय 32 जलमार्गों पर कार्गो ओर यात्री जहाजों का संचालन हो रहा है। वहीं, 13 नेशनल वाटरवेज पर क्रूज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी से चलने वाला हाइड्रोजन चालित जलयान भारत की तकनीकी प्रगति, दक्षता और स्वदेशीकरण का प्रतीक है। इससे न सिर्फ गैसों का उत्सर्जन कम होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह मील का पत्थर साबित होगा। यह जलयान भारत के विकास में नई भूमिका निभायेगा।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
यूपी BJP के नए अध्यक्ष का हो सकता है ऐलान, लखनऊ आ रहे पीयूष गोयल; रेस में ये नाम
नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल के लखनऊ आने का इंतजार है। उनके आने के बाद तेजी से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। कई रिपोर्ट्स में 12 दिसम्बर को ही नए प्रदेश के नाम का ऐलान हो जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कहीं से भी अब तक इसकी कहीं से कोई पुष्टि नहीं है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी BJP के नए अध्यक्ष का हो सकता है ऐलान, लखनऊ आ रहे पीयूष गोयल; रेस में ये नाम
मुंह में कपड़ा ठूंस बेरहमी से सिर कुचला; बनारस में सुबह-सुबह आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या
45 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा उर्फ सीता वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में परिवार संग रहती थीं। पति शैलेश पेशे से दूध विक्रेता हैं। पति का कहना है कि वह दूध लेकर बाहर निकले हुए थे। सुबह आठ बजे के करीब घर लौटेे तो पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मुंह में कपड़ा ठूंस बेरहमी से सिर कुचला; बनारस में सुबह-सुबह आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या
घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर पहुंचाने के बाद ये होगा, जानें प्रशासन की टास्क लिस्ट में क्या-क्या?
प्रशासन डिंटेशन सेन्टर पर सुरक्षा का ऐसा घेरा बनाएगी कि वहां बिना अनुमति कोई अंदर-बाहर नहीं आ जा सकेगा। घुसपैठियों की पहचान के लिए फर्जी पहचान पत्रों की कई स्तर पर जांच की जाएगी। पुलिस की टीमें उनका पता लगाकर कार्रवाई कर रही है जिन लोगों ने घुसपैठियों के फर्जी दस्तावेज तैयार किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर पहुंचाने के बाद ये होगा, जानें प्रशासन की टास्क लिस्ट में क्या-क्या?
यूपी के इस शहर में घुसपैठियों पर ऐक्शन शुरू, अफसरों को मिली जिम्मेदारी; आज पहुंचेंगे योगी
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में एक भी घुसपैठिया न रहने देने का ऐलान किया है। उन्होंने मंडल स्तर पर डिटेंशन सेंटरों की स्थापना के साथ ही निकायों को संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इस बीच काशी में घुसपैठियों को बाहर करने के लिए ऐक्शन शुरू हो गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी के इस शहर में घुसपैठियों पर ऐक्शन शुरू, अफसरों को मिली जिम्मेदारी; आज पहुंचेंगे योगी
वाराणसी से 50 सीटर क्षमता का स्वदेसी क्रूज रवाना, देश का पहला हाइड्रोजनचालित जलयान
यूपी के वाराणसी में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि वाराणसी से चलने वाला हाइड्रोजन चालित जलयान भारत की तकनीकी प्रगति, दक्षता और स्वदेशीकरण का प्रतीक है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वाराणसी से 50 सीटर क्षमता का स्वदेसी क्रूज रवाना, देश का पहला हाइड्रोजनचालित जलयान
बीजेपी के लिए यूपी में SIR की कौन सी बात बनी चुनौती? पार्टी नए सिरे से ऐक्टिव; अब इस पर फोकस
एसआईआर को लेकर यदि निर्वाचन आयोग ने तिथि आगे न बढ़ाई तो 16 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होना है। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही पार्टी नये नाम जुड़वाने, दावा और आपत्तियों पर पूरा फोकस करेगी। खासतौर से हारी हुई सीटों पर पार्टी की खास निगाह है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बीजेपी के लिए यूपी में SIR की कौन सी बात बनी चुनौती? पार्टी नए सिरे से ऐक्टिव; अब इस पर फोकस
बीच सड़क कार रोक महिला से छेड़छाड़ कर सरेआम गाड़ी तोड़ी, चार एलएलबी छात्र गिरफ्तार
यूपी के मेरठ में सदर बाजार के आबूलेन पर कार सवार युवती से छेड़छाड़ और रोडरेज की वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बीच सड़क कार रोक महिला से छेड़छाड़ कर सरेआम गाड़ी तोड़ी, चार एलएलबी छात्र गिरफ्तार
रामपुर में तेंदुए की दहशत के बीच मिले पदचिन्ह, जांच में जुटी वन विभाग की टीम लगाएगी पिंजरा
यूपी में रामपुर के मसवासी क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के खादर में तेंदुए के देखे जाने की सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खादर में तेंदुए के कई जगह पदचिह्न मिलने की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: रामपुर में तेंदुए की दहशत के बीच मिले पदचिन्ह, जांच में जुटी वन विभाग की टीम लगाएगी पिंजरा
पुलिस बन ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, यूपीकाप ऐप से एफआईआर डाउनलोड कर फंसाते
यूपी के आजमगढ़ में जहानागंज और साइबर थाने की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार की भोर में मध्य प्रदेश के दो ठगों को पकड़ा है। वे ऑनलाइन एफआईआर डाउनलोड कर वादी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करते थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पुलिस बन ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, यूपीकाप ऐप से एफआईआर डाउनलोड कर फंसाते





