
UP Top News Today : अवैध कब्जों को लेकर योगी सख्त, कानपुर का महाठग रिमांड पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर आयोजित जनता दर्शन में 200 से अधिक लोगों की फरियादें सुनीं। उधर, दिल्ली के ठग कानपुर पुलिस ने 6 दिन के रिमांड पर ले लिया। उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस उससे पूछताछ शुरू करेगी। उसे 42 लाख रुपए की ठगी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
UP Top News Today 10 December 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर आयोजित जनता दर्शन में 200 से अधिक लोगों की फरियादें सुनीं। उन्होंने अफरों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायतें आ रही हैं उनका संवेदनशीलता और समय से निस्तारण करें। जनता दर्शन में जमीन कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि विवेकाधीन कोष से पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान लोगों के साथ आए बच्चों से मिलकर उन्होंने उन्हें चॉकलेट और आशीर्वाद भी दिया। सीएम योगी तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए हुए हैं।
उधर, दिल्ली के ठग रवींद्र सोनी को कानपुर पुलिस ने 6 दिन के रिमांड पर ले लिया। उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस उससे पूछताछ शुरू करेगी। आरोपी को 42 लाख रुपए की ठगी मामले में कोतवाली पुलिस देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद उसकी ठगी के किस्से खुले तो पुलिस के भी होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी को अब तक करीब 700 लोगों से 1500 करोड़ रुपए ठगे जाने की जानकारी मिली है। ठग रवींद्र की 20 सेल कंपनियों की जानकारी पुलिस को मिली है। उसके खातों की संख्या भी 22 से बढ़कर हो गई 26 हो गई गई है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
बच्चों में तेजी से फैल रहा कैंसर, बनारस के महामना अस्पताल की चौंकाने वाली पीबीसीआर रिपोर्ट
कैंसर पर बच्चों को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बच्चों में तेजी से कैंसर फैल रहा है। बनारस के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल की पीबीसीआर रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रक्त एवं अस्थि मज्जा कैंसर सबसे ज्यादा हो रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बच्चों में तेजी से फैल रहा कैंसर, बनारस के महामना अस्पताल की चौंकाने वाली पीबीसीआर रिपोर्ट
अलीगढ़ में एटीएस का डेरा, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के एंट्री होने की जांच शुरू
यूपी के अलीगढ़ की मीट फैक्ट्रियों में कश्मीरी सिक्योरिटी की जांच के अब एटीएस ने नगर निगम सहित सभी नगर निकायों में बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के एंट्री होने की जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अलीगढ़ में एटीएस का डेरा, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के एंट्री होने की जांच शुरू
शादी में रोड़ा बनने पर प्रेमी ने किया था प्रेमिका की मां का कत्ल, लोनी में 1 महीने बाद खुला हत्या का राज
गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी में 11 नवंबर को महिला की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला की बेटी के प्रेमी और हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शादी में रोड़ा बनने पर प्रेमी ने किया था प्रेमिका की मां का कत्ल, लोनी में 1 महीने बाद खुला हत्या का राज
यूपी में इन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खातों में भेजी गई रकम
केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ‘पीएम सूर्य हर घर योजना’ के तहत योगी सरकार हर सोलर पैनल उपभोक्ता को 30 हजार की सब्सिडी प्रदान करती है। यह राशि उपभोक्ताओं को इंस्टॉलेशन की लागत कम करने में मदद करती है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इसके भरोसे ही सोलर पैनल लगवाया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में इन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खातों में भेजी गई रकम
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 से, अनुपूरक बजट भी पेश करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। 24 दिसंबर तक चलने वाले सत्र के दौरान योगी सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। सत्र के दौरान मतदाता पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर पर चर्चा की भी संभावना जताई जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 से, अनुपूरक बजट भी पेश करेगी योगी सरकार
सीएम योगी ने बीजेपी की बूथ टोलियों को दिया टास्क, घर-घर जाकर करेंगी ये काम
योगी मंगलवार शाम गोरखपुर में मतदाता सूची के SIR को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, एसआईआर के जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। SIR पर फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को एसआईआर के काम में जुट जाना है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी ने बीजेपी की बूथ टोलियों को दिया टास्क, घर-घर जाकर करेंगी ये काम
इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से आफत, नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए खरीदी पांच गुना महंगी टिकट
यूपी के अलीगढ़ में इंडिगो की अधिकतर उड़ाने रद्द होने की वजह से अन्य एयरलाइन की उड़ानों का किराया आसमान छू रहा है। रोलर हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी सारिका शर्मा को विशाखापत्तनम में होने वाली 63वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पांच गुना अधिक कीमत चुकाकर टिकट बुक करानी पड़ी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से आफत, नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए खरीदी पांच गुना महंगी टिकट
मारपीट का बदला लेने को बेरहमी से की थी हत्या, पुलिस ने 5 किए गिरफ्तार, अन्य फरार
यूपी में मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार रात रामेश्वर कालोनी निवासी प्रिंस चौहान की गोली मारकर और पीट कर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे बाद ही पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने उसके साथी मंयक गुर्जर, मोहन, भीम सैनी, उसके भाई अर्जुन सैनी और यश सैनी को गिरफ्तार किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मारपीट का बदला लेने को बेरहमी से की थी हत्या, पुलिस ने 5 किए गिरफ्तार, अन्य फरार
जुए में रुपये हार जाने पर एएमयू छात्र ने रचा अपहरण का नाटक, पुलिस को घंटों किया गुमराह
अलीगढ़ में ऑनलाइन जुए में रुपये हारने पर बन्नादेवी क्षेत्र में रहने वाले एएमयू के एक छात्र ने अपने दोस्त के साथ खुद के अपहरण का नाटक रच डाला। उसने अपनी बहन के फोन पर उसे गाड़ी में बंधक बनाने का फोटो भेजे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जुए में रुपये हार जाने पर एएमयू छात्र ने रचा अपहरण का नाटक, पुलिस को घंटों किया गुमराह
अलीगढ़ में एटीएस का डेरा, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के एंट्री होने की जांच शुरू
यूपी के अलीगढ़ की मीट फैक्ट्रियों में कश्मीरी सिक्योरिटी की जांच के अब एटीएस ने नगर निगम सहित सभी नगर निकायों में बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के एंट्री होने की जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अलीगढ़ में एटीएस का डेरा, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के एंट्री होने की जांच शुरू
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





