नेपाल बाढ़ के बाद सड़क धंसने से काठमांडू का रास्ता बंद, यूपी से जाने वाले हजारों वाहन फंसे

हिन्दुस्तान संवाददाता, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

काठमांडू का रास्ता बंद होने से हजारों वाहन फंस गए हैं। हेटौडा से लोकपथ मार्ग पर मकवानपुर गढ़ी, थिंगन छपेली होकर वाहनों को काठमांडू वन-वे से भेजा जा रहा है। सड़क क्षति के कारण जिस मार्ग से गाड़ियां जा रही हैं उस मार्ग से वापसी पर रोक है।

Kathmandu roads Blocked
नेपाल सामान लेकर जाने वाले ट्रकों की लाइन लग गई है।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ एवं जलप्रलय का असर देश की मुख्य यातायात व्यवस्था पर बेहद विकराल रूप में दिखाई देने लगा है। त्रिशूली नदी के प्रचंड उफान के बाद पृथ्वी राजमार्ग के कृष्णभीर क्षेत्र में भारी क्षति पहुंची है। मलेखु सड़क खंड के धंस जाने से काठमांडू को पश्चिमी एवं पूर्वी नेपाल से जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे हजारों वाहनों की आवाजाही थम गई है।

मुख्य राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण अब यात्रियों एवं मालवाहक वाहनों को तीन वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। पहला विकल्प हेटौंडा-दामन-पालुंग-नौबिसे होकर जाने वाला त्रिभुवन राजपथ है, जहां अत्यधिक मोड़ होने से सीमित क्षमता की यात्री बसें चल पा रही हैं। दूसरा मार्ग हेटौंडा-भीमफेदी-कुलेखानी होकर काठमांडू जाता है, जो सबसे संकरा होने से केवल हल्के निजी वाहनों के लिए उपयुक्त है। तीसरे विकल्प के रूप में हेटौंडा-मकवानपुरगढ़ी-ठिंगन-छपेली होते हुए ललितपुर पहुंचने वाले मार्ग है, जहां बड़े वाहनों का संचालन भी हो रहा है।

रसुवा में बाढ़ व भूस्खलन से 12 मुख्य इलाके में तबाही का मंजर

नेपाल के रसुवा जिले में आए फ्लैश फ्लड के आपदा से जिले के 12 प्रमुख स्थान टिमुरे, रसुवागढ़ी, स्याफ्रूबेंसी, मैलुंग, बेट्रावती, धुन्चे, पैरेबेसी, खल्ली बस्ती, सोले, शान्तिबाजार, सल्लेटर एवं त्रिशूली क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हैं। बाढ़ के उफान व मलबे के कारण टिमुरे, रसुवागढ़ी व स्याफ्रूबेंसी समेत कई इलाकों में ढांचागत संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

मलेखु में 60 मीटर धंसी सड़क

धादिंग जिले के मलेखु स्थित शीतल बाजार क्षेत्र में बाढ़ के दबाव से लगभग 60 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह धंस गया है। कृष्णभीर एवं मलेखु के समीप परेवाभीर में सड़क धंसने से यह पूरा सड़क खंड पूरी तरह अवरुद्ध पड़ा है। इसके अलावा हेटौंडा से कुलेखानी व चित्लांग होते हुए थानकोट पहुंचने वाले रास्ते का उपयोग भी हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक रूप में किया जा रहा है। नेपाल में आवागमन बाधित होने से गैस समेत अन्य आवश्यक वस्तओं की किल्लत हो गई है।

अपनों की खबर को परिवार बेचैन , मोबाइल नेटवर्क व टूटे रास्तों ने बढ़ाई मुश्किल

नेपाल की भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन के बाद जिले की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े हजारों परिवारों के सामने अपनों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। नेपाल के आपदा प्रभावित इलाकों में मौजूद रिश्तेदारों, बेटी-दामाद एवं कारोबार के सिलसिले में गए लोगों से संपर्क न हो पाने के कारण सीमावर्ती इलाकों में परिजनों की रातें बेचैनी में बीत रही हैं। सड़कें टूटने, कई स्थानों पर यातायात ठप होने एवं बिजली-नेटवर्क सेवा ध्वस्त होने से संवाद का हर जरिया बंद पड़ गया है।

महराजगंज व नेपाल का रिश्ता केवल दो देशों की सीमा भर का नहीं है, बल्कि यहां का ताना-बाना पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों से बुना हुआ है। जिले के ठूठीबारी, बरगदवा, निचलौल, पारसमलिक, परसौनी, नौतनवा एवं सोनौली समेत तमाम सीमावर्ती कस्बों व गांवों के अनगिनत परिवारों की रिश्तेदारी नेपाल के तराई से लेकर पहाड़ी इलाकों तक है। नेपाल में भीषण आपदा की खबर आने के बाद से इन गांवों के घरों में चूल्हे तक ठंडे पड़ गए हैं। लोग लगातार फोन मिला रहे हैं, लेकिन उधर से नेटवर्क कवरेज से बाहर या स्विच ऑफ का संदेश ही मिल रहा है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसड़क धंसने से काठमांडू का रास्ता बंद, यूपी से जाने वाले हजारों वाहन फंसे