यूपी से कर्नाटक के लिए चली स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज से हुब्बल्ली का ये होगा रूट और शेड्यूल
यूपी से कर्नाटक के लिए गर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। प्रयागराज से हुब्बल्ली का रूट और शेड्यूल जारी किया गया है। ट्रेन कानपुर से होते हुए जाएगी। ट्रेन छह जून से 11 जुलाई तक चलाई जाएगी। प्रयागराज से ट्रेन हर शनिवार को चलेगी।

गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से हुब्बल्ली (कर्नाटक) के बीच एक और विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04113/04114 प्रयागराज-हुब्बल्ली विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन जून और जुलाई के बीच किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज से छह जून से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि 04114 हुब्बल्ली से नौ जून से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी।
प्रयागराज से यह ट्रेन सुबह 5:05 बजे रवाना होकर सुबह 8:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 8:25 बजे आगे के लिए रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह सोमवार दोपहर 3:10 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हुब्बल्ली से मंगलवार सुबह नौ बजे रवाना होकर गुरुवार शाम 6:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और रात 10:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य श्रेणी के आठ, स्लीपर के नौ और एसी थर्ड के तीन कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस की ट्रेन संरचना में भी बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच जुलाई से नई संरचना के साथ चलेगी। इसमें एसएलआर/डी के दो, सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, एसी थर्ड के चार और एसी सेकेंड का एक कोच शामिल होगा। इसकी वापसी ट्रेन 09186 कानपुर सेंट्रल-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह जुलाई से चलेगी।
कुंभ से पहले रेलवे का मेगा प्लान, दून से दौड़ेंगी 24 कोचों की ट्रेनें
आगामी महाकुंभ-2027 और उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे पर्यटन के दबाव को देखते हुए उत्तर रेलवे ने देहरादून और हरिद्वार के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर मास्टर प्लान तैयार किया है। इस रणनीतिक योजना के तहत देहरादून रेलवे स्टेशन की क्षमता का विस्तार करते हुए जल्द ही यहां से 24 कोचों वाली लंबी एलएचबी ट्रेनों के संचालन की तैयारी है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडेय ने मंगलवार को देहरादून स्टेशन के निरीक्षण और मुरादाबाद रेल मंडल के आला अधिकारियों के साथ इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। जल्द ही दून की पटरियों पर 24 कोचों की ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी।
भौगोलिक और तकनीकी सीमाओं के चलते देहरादून रेलवे स्टेशन से अधिकांश ट्रेनों में महज 14 से 18 कोच (औसत 16 कोच) का ही संचालन हो पा रहा है। पीक सीजन और चारधाम यात्रा के दौरान यह क्षमता बेहद कम साबित होती है। मुरादाबाद रेल मंडल देहरादून स्टेशन के प्लेटफॉर्म और लूप लाइनों की लंबाई बढ़ाने की तकनीकी व्यवहार्यता पर काम कर रहा है। 24 कोचों की फुल-लेंथ ट्रेनें चलने से प्रति ट्रेन यात्रियों की क्षमता में सीधे 25 से 30 फीसदी का इजाफा होगा, जिससे त्योहारों और पर्यटन सीजन में लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझते मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

