Hindi NewsUP NewsUP to Gujarat Maharashtra Chhath Puja Special trains Check Train Number Schedule
छठ के लिए आज से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यूपी से गुजरात-महाराष्ट्र का देखें शेड्यूल

छठ के लिए आज से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यूपी से गुजरात-महाराष्ट्र का देखें शेड्यूल

संक्षेप:

यूपी से गुजरात और महाराष्ट्र के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। आज से इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन आज दीपावली एवं छठ पर्व पर सफर करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन करेगा।

Oct 21, 2025 08:56 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी से गुजरात और महाराष्ट्र के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। आज से इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन आज दीपावली एवं छठ पर्व पर सफर करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन करेगा। 21 अक्तूबर को पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली पूजा विशेष गाड़ियां हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

- ट्रेन नंबर 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा पूजा विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 23:55 प्रस्थान कर बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली एवं मुरादाबाद होते हुए चलाई जायेगी।

- 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17:30 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, लखनऊ जं एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जायेगी।

ये भी पढ़ें:दिवाली की झालर लगाते चौथी मंजिल से नीचे जा गिरे शिक्षक, गले में कांच धसने से मौत

- 05062 टनकपुर-अछनेरा पूजा विशेष गाड़ी टनकपुर से 04:35 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी एवं कासगंज होते हुए चलाई जायेगी।

- 09196 मऊ-बड़ोदरा पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 23:45 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, बनारस, प्रयागराज जं., टूण्डला एवं कोटा होते हुए चलाई जायेगी।

- 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14:30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जायेगी।

- 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 07:35 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं. एवं मिर्जापुर होते हुए चलाई जायेगी।

- 04824 मऊ-जोधपुर पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 04.00 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़, शाहगंज, आयोध्या धाम, लखनऊ एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जायेगी।

- 05047 बनारस-कोलकाता टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 10:45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया एवं छपरा होते हुए चलाई जायेगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |