यूपी: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल में हादसा, छज्जा गिरने से छात्र की मौत; 2 घायल

संवाददाता, संभल
Follow us on Google News
share

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पड़ोस के बच्चे भी स्कूल में कार्यक्रम देखने आए थे। इसी दौरान मुख्य गेट के पास का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके नीचे दबकर एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। दो घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ओर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

up student dies after balcony collapses during independence day celebrations at school 2 injured
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल में हादसा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के हादसा हो गया। मदाला फतेहपुर गांव के अल हसनैन पब्लिक स्कूल में यह हादसा हुआ। स्कूल में समारोह मनाए जाने के दौरान अचानक से मुख्य गेट का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए हैं। छज्जा गिरते ही स्कूल कैंपस में चीख-पुकार मच गई। समारोह की जगह चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल और पड़ोस के बच्चे स्कूल में कार्यक्रम देखने आए थे। सभी लोग कार्यक्रम देख रहे थे इसी दौरान मुख्य गेट के पास का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके नीचे दबकर एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। दो घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम ओर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घायल बच्चों के इलाज और मौके पर कार्रवाई के बारे में कई दिशा-निर्देश दिए।

ध्वजारोहण के बाद हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इसे देखने के लिए आसपास के घरों के बच्चे भी आए थे। इस दौरान कुछ बच्चे मुख्य गेट पर बने छज्जे पर चढ़ गए। भार के चलते छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में तीन बच्चे दब गए। पुलिस के अनुसार इस हादसे में आठ साल के निजाम की मौत हो गई जबकि 10 साल की शैफली और 11 सााल का सैफ घायल हो गए।

पीलीभीत में भरभराकर गिरा CHC का लिंटर

वहीं, पीलीभीत की ग्राम पंचायत दौलतपुर ता. चांदपुर में निर्माणाधीन सीएससी सेंटर सह पंचायत भवन का लिंटर शुक्रवार को निर्माण के दौरान भरभराकर गिर गया। हादसे में निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, लिंटर डालने का काम करीब 50 प्रतिशत ही पूरा हुआ था कि अचानक शटरिंग समेत संरचना धराशायी हो गई। नव-निर्मित दीवारों में भी दरारें आ गईं और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो-तीन श्रमिकों को मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भवन निर्माण शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। आरोप है कि निर्माण में घटिया ईंट, कम सीमेंट वाला मसाला और मानकों की अनदेखी कर सरिया इस्तेमाल किया गया। लिंटर डालने से पहले शटरिंग और लेवल की पर्याप्त जांच नहीं कराए जाने की भी बात कही गई है।

तीन सदस्यीय समिति से जांच की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने और जांच पूरी होने तक काम रोकने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से बन रहे भवन में निर्माण के शुरुआती चरण में ही लिंटर गिरना गंभीर मामला है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsस्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल में हादसा, छज्जा गिरने से छात्र की मौत