Hindi NewsUP NewsUP SIR Special Intensive Revision 2003 Voter List online search with name or area colony
मोहल्ले या इलाके का नाम डालते ही खुलेगी पोलिंग बूथ की 2003 की सूची, नाम ढूंढना होगा आसान

मोहल्ले या इलाके का नाम डालते ही खुलेगी पोलिंग बूथ की 2003 की सूची, नाम ढूंढना होगा आसान

संक्षेप:

अब वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मतदाता को अपना नाम ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। अपने मोहल्ले व क्षेत्र का नाम डालते ही मतदाता के संबंधित पोलिंग बूथ की सूची मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब उसे एक-एक सूची को डाउनलोड कर अपना नाम ढूंढने में माथापच्ची नहीं करनी होगी।

Nov 12, 2025 07:40 am ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अब वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मतदाता को अपना नाम ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। अपने मोहल्ले व क्षेत्र का नाम डालते ही मतदाता के संबंधित पोलिंग बूथ की सूची मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब उसे एक-एक सूची को डाउनलोड कर अपना नाम ढूंढने में माथापच्ची नहीं करनी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध है लेकिन नाम ढूँढना कठिन है। अभी अगर उसे अपना पोलिंग बूथ या मतदान केंद्र का नाम याद नहीं है तो कठिनाई होती है। अब वेबसाइट पर मतदाता सूची में मोहल्ले या क्षेत्र का नाम डालते ही उसी क्षेत्र से संबंधित सभी पोलिंग बूथों की मतदाता सूची प्रदर्शित हो जाएगी। फिर उसमे मतदाता अपना नाम आसानी से ढूंढ़ सकेंगे। जल्द यह सुविधा शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी की आधी रात तक डीजीपी-सीएस संग बैठक, अयोध्या-काशी के अफसरों से सीधी बात

एसआईआर की कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

चुनाव आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की स्थिति देखने के लिए डीएम ने लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की हो रही निगरानी को देखा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने गोमतीनगर के विनय खंड स्थित बूथ संख्या 401 से 404 तक का निरीक्षण किया।

इसके अलावा विवेक खंड स्थित बूथ संख्या 405 से 410 तक का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों से गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से संपर्क की प्रगति और मोबाइल एप से की जा रही मार्किंग की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे। सभी प्रपत्र 04 दिसंबर से पूर्व भरकर संकलित किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |