UP SIR में फॉर्म छह जमा करने को अब चार दिन ही बचे, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम सूची

Feb 27, 2026 01:12 pm ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के क्रम में छह मार्च तक ही दावे और आपत्तियां स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अब मतदाताओं के पास बीएलओ से मिलकर फॉर्म छह जमा करने के लिए चार दिन ही शेष बचे हैं।

UP SIR में फॉर्म छह जमा करने को अब चार दिन ही बचे, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम सूची

UP SIR: मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के क्रम में छह मार्च तक ही दावे और आपत्तियां स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अब मतदाताओं के पास बीएलओ से मिलकर फॉर्म छह जमा करने के लिए चार दिन ही शेष बचे हैं। जो वोटर एक जनवरी को 18 साल के हो चुके हैं अगर इन दिनों में वो फॉर्म जमा करते हैं तो 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल होगा।

एसआईआर अभियान के तहत दावे और आपत्तियां छह मार्च तक स्वीकार किए जाने हैं। इसके पहले की बात की जाए तो शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार होगा और सोमवार, मंगलवार व बुधवार को होली का अवकाश घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को पांच तारीख है। इस दिन कार्यालय खुलेगा जरूर लेकिन प्रयागराज में रंग चलेगा।

ऐसे में आधिकारिक रूप से पांच व छह मार्च को बीएलओ से मिलकर फॉर्म जमा करने का अवसर होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा का कहना है कि अगर लोग ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो अवकाश वाले दिनों में भी कर सकते हैं, लेकिन छह मार्च तक ही आवेदन होगा। ऐसे में जो लोग 18 साल के हो चुके हैं, वो अब आवेदन कर दें।

सुनवाई बढ़ाने के दिए गए निर्देश

नोटिस जारी करने का काम पूरा होने के बाद अब सुनवाई पर जोर दिया जा रहा है। गुरुवार तक नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले 64 फीसदी वोटरों की सुनवाई हो गई। यानी छह लाख 79 हजार 282 नो मैपिंग वाले मतदाताओं का नाम अब अंतिम सूची में आना तय है। लक्ष्य है कि निर्धारित तारीख तक सभी की सुनवाई पूरी कर ली जाए।

लिस्ट में ऐसे चेक कर सकते हैं नाम

एडीएम (प्रशासन) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब आप अपना नाम वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट प्रकाशन में चेक सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम खोजना चाहता है कि उसका नाम आलेख्य मतदाता सूची में है अथवा नहीं तो यह एक अत्यन्त साधारण प्रक्रिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, के वेब पोर्टल ceouttarpradesh.nic.in पर Special Intensive Revision (SIR)-2026 में जाकर चेक करें। इसके बाद अपने नाम या अन्य जानकारी में किसी भी तरह की गलती हो तों उसमें बदलाव के लिए फॉर्म जमा करवाएं। दावे और आपत्तियों के लिए वोटर या उनके बीएलओ ऑनलाइन ही फॉर्म जमा करवा सकते हैं। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारिख 6 मार्च तय की गई थी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |