यूपी में लव जिहाद: नाम व धर्म गलत बताकर नाबालिग लड़की को फंसाया, ऐसे बचा लाया परिवार

हिन्दुस्तान संवाद, सिद्धार्थनगर
Follow us on Google News
share

यूपी में एक बार फिर लव जिहाद का मामला आया। सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक किशोरी को भगाने के आरोपित अल्पसंख्यक युवक समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

love jihad

यूपी में एक बार फिर लव जिहाद का मामला आया। सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक किशोरी को भगाने के आरोपित अल्पसंख्यक युवक समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक अल्पसंख्यक है और बहुसंख्यक समाज का बताकर किशोरी को झांसा दिया था। उसने अपना नाम और पता गलत बताकर किशोरी को फंसाया था और उसे भगाकर ले जा रहा था। इसके बाद सही समय पर परिवार ने पहुंचकर बच्ची को बचा लिया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उसने कहा कि 18 मई की देर शाम 7 बजे वह बाजार में था। उसकी पत्नी ने फोन किया और बताया कि बेटी काफी देर से गायब है। वह घर पहुंचे और बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के एक युवक के साथ शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर है। वह बड़े बेटे के साथ वहां पहुंचे तो युवक उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर खींचते ले जा रहा था। उनका बेटा उसके पास पहुंचा तो वह धक्का देकर भागने लगा। उसने धमकी भी दी। वह बेटी को लेकर घर पहुंचे और उन्होंने युवक के परिजनों से शिकायत की। उसके परिवार के रशिद, पत्नी, पुत्र सिराज, रियाज, गोलू, गुड्डू ने उसे गालियां दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद पत्नी बेहोश हो गई।

उसने कहा कि कि युवक मुस्लिम है लेकिन अपना नाम राज बताया। वह हिन्दू होने की बात बताकर उसकी बेटी से बात करता था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191 (2) दंगा या बलवा, 115 (2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, 352 शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने, 351 (3) गंभीर आपराधिक धमकी, 110 गैर इरादतन हत्या का प्रयास, 137 (2) अपहरण, 87 महिलाओं का अपहरण, अगवा करने या जबरन शादी के लिए मजबूर करने, उत्तर प्रदेश विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत धारा तीन व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 यानी 5(1) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। बयान और तहरीर के आधार पर पता चला है कि आरोपी ने अपना नाम गलत बताया था और किशोरी धर्म बदलने और शादी करने के लिए जबरन ले जा रहा था।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।