Hindi NewsUP NewsUP Shravasti court Instruction to arrest inspector and two constable Arrest warrant released
दरोगा व दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश, कई बार वारंट हुए जारी

दरोगा व दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश, कई बार वारंट हुए जारी

संक्षेप:

यूपी के श्रावस्ती में एक मामले में आरोपित एक दरोगा व सिपाही बार-बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने को एसपी को पत्र लिखा है।

Dec 20, 2025 08:28 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

यूपी के श्रावस्ती में दरोगा व दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। दरोगा-सिपाही बार बार वारंट जारी होने पर भी हाजिर नहीं हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूपी के श्रावस्ती में एक मामले में आरोपित एक दरोगा व सिपाही बार-बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने को एसपी को पत्र लिखा है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय से हाजिर नहीं होने पर की जाने वाली कार्रवाई का जिम्मेदार पुलिस विभाग होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर वर्ष 2007 से विचाराधीन मुकदमा रामदेव बनाम मंशाराम आदि में भिनगा कोतवाली में तैनात रहे तत्कालीन उपनिरीक्षक ध्रुव कुमार, आरक्षी जर्नादन सिंह यादव व राधेश्याम मौर्या आरोपी हैं। जिनके विरुद्ध कई बार सीजेएम न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। लेकिन तीनों न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे हैं। ऐसे में लम्बे समय से मामले का विचारण बाधित चल रहा है।

ये भी पढ़ें:देहरादून से महाराजगंज जाते हुए राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में बच्चे का जन्म

सीजेएम विनीत कुमार यादव ने 17 दिसंबर को एसपी को पत्र भेज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि यदि इस मामले में कोई भी विधिक या दंडात्मक कार्रवाई उच्च न्यायालय व शासन की ओर से की जाती है तो इसका उत्तरदायित्व पुलिस विभाग पर होगा। उन्होंने तीनों पुलिस कर्मचारियों को 20 जनवरी 2026 को न्यायालय पर उपस्थित करने के लिए संबंधित को निर्देश जारी करने को कहा है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |