हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में कड़ी रहा रोहित लाडला गिरफ्तार

वरिष्ठ संवाददाता, शामली
share

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में कड़ी रहा रोहित लाडला यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंकित बालियान के शूटर और पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मोहित का संपर्क भोलू शाहपुरिया से रोहित ने कराया था।

Anikt Baliyan Murder Rohit ladla
अंकित बालियान की हत्या में साजिश की कड़ी रहा रोहित लाडला गिरफ्तार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोनीपत के उल्देपुर ठरू निवासी रोहित उर्फ लाडला की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को हत्याकांड की साजिश से जुड़ी अहम कड़ी हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि रोहित ने एनकाउंटर में मारे गए शूटर मोहित का संपर्क भोलू शाहपुरिया से कराया था। इसके बाद अंकित की हत्या की योजना एवं अन्य शूटरों से तालमेल बैठाने में भी उसका रोल रहा है। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जिनके जरिए पुलिस शूटरों एवं अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।

बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में शाम करीब पौने सात बजे आर्यपुरी में नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकलते ही हत्या कर दी गई थी। घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने जिसमें चार शूटर चिन्हित किए गए थे। इनमें से दो शूटर सोनीपत निवासी मोहित और सुमित 31 अगस्त को शामली में कैराना रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

पुलिस जांच में हरियाणा एवं तिहाड़ जेल में बंद बदमाशों के भी तार भी हत्याकांड से जुड़े पाए गए थे। मुख्य साजिशकर्ता भोलू शाहपुरिया ने पूरी प्लानिंग के साथ अंकित की हत्या कराई। इसी कड़ी का हिस्सा रहे सोनीपत के उल्देपुर निवासी रोहित तक पहुंची। पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी एनपी सिंह के मुताबिक जांच के दौरान रोहित उर्फ लाडला का नाम सामने आया। उनका कहना है कि रोहित ने मुठभेड़ में मारे गए मोहित का संपर्क भोलू शाहपुरिया से कराया था। दोनों के बीच संपर्क स्थापित होने के बाद अंकित की हत्या की योजना आगे बढ़ी। इसके अलावा अन्य शूटरों से भी तालमेल बैठाने में रोहित का रोल रहा है। रोहित केवल संपर्क कराने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हत्या की योजना में भी उसकी भूमिका रही।

5 अक्टूबर तक आश्वासन फिर बनाएंगे रणनीति

अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पांच अक्टूबर तक फरार सभी आरोपियो की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस के आश्वासन पर परिवार फिलहाल आश्वस्त है। यदि तय समय सीमा तक मुख्य साजिशकर्ता और अन्य फरार शूटर नहीं पकड़े जाते हैं, तो परिवार ग्रामीणों व शुभचिंतकों के साथ बैठकर आगे की रणनीति तैयार करेगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश की कड़ी रहा रोहित लाडला गिरफ्तार