डॉक्टर बोलीं- ऑपरेशन से होगी डिलीवरी, अस्पताल के बाहर सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
यूपी के शामली में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शामली के जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती न करने पर महिला ने बाहर अस्पताल के परिसर में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायल की तो हड़कंप मच गया।

यूपी के शामली में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शामली के जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती न करने पर महिला ने बाहर अस्पताल के परिसर में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायल की तो हड़कंप मच गया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों और महिला के परिजनों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस शिकायत से रोकने के भी आरोप लगे हैं।
बता दें कि शामली में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसव के लिए आई महिला को भर्ती न कर वापस कर दिया तो महिला ने अस्पताल के बाहर निकलते ही परिसर में बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चिकित्सक आए और महिला को अंदर अस्पताल में ले गए। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार बागपत जिले के आसरा गांव निवासी गर्भवती महिला कौसर पत्नी उस्मान को रात में प्रसव पीड़ा के चलते परिजन जिला अस्पताल शामली के प्रसूति विभाग में लेकर आए। आरोप है कि बिना जांच किए ही चिकित्सकों ने उसे ऑपरेशन की बात कहकर वापस भेज दिया। परिजन महिला को लेकर लौट ही रहे थे कि उसकी हालत बिगड़ गई और उसने अस्पताल परिसर में ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और स्टाफ मौके पर पहुंचा।
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इसकी वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। आरोप यह भी है कि कर्मियों ने वीडियो बनाने और पुलिस में शिकायत करने से भी रोका। परिजनों के आरोप हैं कि अस्पताल की महिला डॉक्टरों ने पीड़िता की जांच किए बिना उसका ऑपरेशन करने की बात की और एडमिट नहीं किया। इसके बाद परिजन उसे ले जाने लगे तो सड़क पर ही बच्चे का जन्म हो गया। इसकी जानकारी डॉक्टरों को लगी तो डॉक्टर अस्पताल के स्टाफ संग आए और महिला को अस्पताल में ले गए। इसी बीच परिजन वीडियो बनाते रहे तो अस्पताल कर्मियों की महिला के परिजनों संग झड़प भी हुई।
हालांकि इसके बाद मामले की वीडियो वायरल हुई तो अस्पताल पर लापरवाही के सवाल खड़े हो गए। मामले में अभी कोई पुलिस शिकायत नहीं हुई है। वहीं, अस्पताल की ओर से इसपर कोई बयान नहीं दिया गया है। प्रसुता और बच्चे की हालत में भी सुधार बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

