Hindi NewsUP NewsUP Shahjahanpur Line Man died of Electric Current Family Kept Body on highway Traffic jam
करंट लगने के बाद लाइनमैन की मौत, परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम

करंट लगने के बाद लाइनमैन की मौत, परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम

संक्षेप:

यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार शाम करंट लगने से घायल लाइनमैन स्वदेश यादव की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार तड़के शव लेकर एमएफ हाईवे पर रख दिया और सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया।

Nov 18, 2025 10:31 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के शाहजहांपुर में कलान के बाला जी वार्ड में शनिवार शाम काम के दौरान करंट लगने से घायल हुए लाइनमैन स्वदेश यादव (25) की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन मंगलवार तड़के शव लेकर एमएफ हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने लाइन चालू रखने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार स्वदेश शनिवार को उपभोक्ताओं के लिए केबल जोड़ने का काम कर रहा था। मौके पर चार फीडरों की क्रॉसिंग थी। तीन फीडरों पर शटडाउन लिया गया था, जबकि एक फीडर चालू बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण हादसा हुआ। तीन कनेक्शन जोड़ने के बाद जैसे ही वह चौथे कनेक्शन के लिए पोल पर चढ़ा, तभी जोरदार करंट लगने से वह नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा, महिला को भगाने की धमकी देकर फरार आशिक

मंगलवार सुबह परिजन, ग्रामीण और समर्थक हाईवे पर जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय नेता भी समर्थन में पहुंच गए। परौर और मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। अधिकारियों ने समझाकर शव को हटवाया।

बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने भी दोषी कर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। मृतक स्वदेश यादव की पांच साल पहले शादी हुई थी। एक साल का बेटा अक्षय है, जबकि पत्नी रिंकी गर्भवती है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |