खेत पर हुए विवाद में दोस्त ने सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

यूपी के शाहजहांपुर में विवाद में एक दोस्त ने अपने दोस्तों पर गोली चला दी। एक की मौत हो गई और एक घायल है। बताया जा रहा है कि मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही करीबी दोस्त के दो सगे भाइयों को गोली मार दी।

खेत पर हुए विवाद में दोस्त ने सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

यूपी के शाहजहांपुर में विवाद में एक दोस्त ने अपने दोस्तों पर गोली चला दी। एक की मौत हो गई और एक घायल है। बताया जा रहा है कि मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही करीबी दोस्त के दो सगे भाइयों को गोली मार दी। इस हमले में 25 वर्षीय श्याम सुंदर उर्फ सानू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम सुंदर और आरोपी युवक के बीच गहरी दोस्ती थी। मंगलवार दोपहर दोनों के बीच खेत पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे घर लौटने पर एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इस विवाद की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Voice of UP

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे आरोपी युवक फिर से श्याम सुंदर के घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर श्याम सुंदर और उसका भाई घर से बाहर आए, तभी आरोपी ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्याम सुंदर के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसके भाई की जांघ में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद यह घटना टल सकती थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घायल की हालत में सुधार होते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रावई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।