Hindi NewsUP NewsUP Shahjahanpur farmer was killed after dispute over field Boundary Viral video
मेड़ के विवाद में किसान को मारी थी गोली, हत्या का वीडियो वायरल होने से खुलासा

मेड़ के विवाद में किसान को मारी थी गोली, हत्या का वीडियो वायरल होने से खुलासा

संक्षेप: यूपी के शाहजहांपुर में मेड़ के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी मामूली कहासुनी के बाद तमंचा निकालकर फायर करते नजर आ रहा है।

Sat, 8 Nov 2025 02:13 PMSrishti Kunj संवाददाता, बदायूं
share Share
Follow Us on

यूपी के शाहजहांपुर में मेड़ के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी मामूली कहासुनी के बाद तमंचा निकालकर फायर करते नजर आ रहा है। शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र गहोडी गांव में बुधवार को बदायूं के उसावां वार्ड चार निवासी अरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वार्ड सात के कल्लू सिंह की मेड़ काटने को लेकर अरवेश से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कल्लू अपने भाई और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक से खेत पर पहुंचा और तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से अरवेश की मौत हो गई। गुरुवार को इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कल्लू कह रहा है गाली क्यों दे रहे हो और अरवेश जवाब दे रहा है, हम गाली क्यों देंगे।

ये भी पढ़ें:यूपी: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पीछे चारपाई पर मिली खून से लथपथ लाश

इसके तुरंत बाद कल्लू ने तमंचा निकालकर अरवेश को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची परौर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ने वीडियो और मौके के साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है, और परिवार के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

खेत पर मारी थी गोली

शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र के गहोडी गांव के पास खेत की मेड़ के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी युवक खेत की मेड़ काट रहा था। आरोपी ने अरवेश को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया था।

वारदात शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के गहोडी गांव के पास हुई थी। यहां बदायूं की नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर चार के अरवेश यादव और वार्ड नंबर सात के कल्लू सिंह के खेत पासपास हैं। बताया गया कि कल्लू सिंह अपने खेत की मेड़ की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान अरवेश यादव वहां पहुंच गया।

अरवेश ने मेड़ काटने का विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कल्लू सिंह अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद बाइक और तमंचा लेकर वापस खेत पर पहुंचा। आरोपी कल्लू सिंह और सोनू सिंह व एक अन्य ने अरवेश यादव पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही अरवेश जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |