
ब्रिटिश मौलाना के घर 15 घंटे तक ईडी का छापा, विदेशी फंडिंग की जानकारी को खंगाले रिकॉर्ड
यूपी के संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के खलीलाबाद स्थित आवास पर बुधवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। करीब 15 घंटे तक ईडी की चार सदस्यीय टीम ने विदेशी फंडिंग समेत अन्य जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच पड़ताल की।
यूपी के संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के खलीलाबाद स्थित आवास पर बुधवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। करीब 15 घंटे तक ईडी की चार सदस्यीय टीम ने विदेशी फंडिंग समेत अन्य जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच पड़ताल की। घर के बाहर सीआरपीएफ के 16 जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी।
संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का रहने वाला ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान आज़मगढ़ जिले के एक अनुदानित मदरसे में आलिया शिक्षक था और बिना अनुमति वर्ष 2007 से 2017 तक वह ब्रिटेन में रहा। इसी दौरान उसने वर्ष 2013 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की और वर्ष 2017 में खलीलाबाद में मदरसे का संचालन शुरू किया। एटीएस वाराणसी की जांच में मौलाना की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
मामले के खुलासे के बाद कार्रवाई शुरू हुई। एटीएस की जांच रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जा रही है। मौलाना और उसके परिजनों के खातों में विदेशों से लेनदेन के मामले पकड़ में आए थे, जिसे बैंक में फ्रीज करा दिया गया था। प्रकरण की जांच ईडी कर रही है। उसी कड़ी में सहायक निदेशक ईडी की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम बुधवार की सुबह करीब सवा सात बजे ब्रिटिश मौलाना के गोश्त मंडी खलीलाबाद स्थित आवास पर पहुंची।
मौलाना के परिजनों से ईडी ने की पूछताछ, हड़कंप
ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के खलीलाबाद स्थित आवास पर बुधवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। ईडी की टीम मौलाना के आवास में दाखिल हुई, जबकि सीआरपीएफ के जवान बाहर मुस्तैद थे। उन्होंने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। देर शाम तक ईडी की टीम जांच पड़ताल करती रही।
बताया जा रहा है कि टीम ने खास कर विदेशी फंडिंग से जुड़े रिकॉर्डों की तलाश की। इसके साथ ब्रिटिश मौलाना और उसके परिवार की संपत्तियां कहां-कहां हैं, इसकी जानकारी जुटाई। मौलाना के परिजनों से पूछताछ भी की। बताया गया कि ईडी की दूसरी टीम ने मौलाना से जुड़े आजमगढ़ के मुबारकपुर में भी जांच पड़ताल की। हालांकि, टीम में शाामिल अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा गए।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



