संपत्ति के लिए भतीजे की हत्या कर छत के हुक से लटकाया शव, बेटे संग चाचा गिरफ्तार

संवाददाता, संभल
Follow us on Google News
share

संभल में पैतृक संपत्ति के लिए चाचा और भाई ने मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। उसका गला दबाकर हत्या की उसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को छत के हुक से लटका दिया शव। पुलिस ने खुलासा करते हुए बेटे संग चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Police

यूपी के संभल में पैतृक संपत्ति के लिए चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में खुलासा कर दिया है। पवांसा गांव में फंदे पर प्रवेंद्र का शव लटका मिला था। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन 48 घंटे में हत्या का पर्दाफाश हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।

दो दिन पहले पवांसा गांव में घर के बंद कमरे में फंदे पर लटके मिले 22 वर्षीय प्रवेंद्र राघव की मौत खुदकुशी नहीं, बल्कि पैतृक संपत्ति के लिए सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक के सगे चाचा सुनील उर्फ गिरधारी और चचेरे भाई रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता-पुत्र ने पहले प्रवेंद्र का गला घोंटकर उसकी जान ली और फिर वारदात को ‘आत्महत्या’ का रूप देने के लिए शव को छत के हुक से लटका दिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कड़ियों को जोड़कर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कोतवाली बहजोई के पवांसा निवासी प्रवेंद्र राघव अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। माता-पिता की असमय मृत्यु के बाद वह घर में बिल्कुल अकेला रह गया था और गांव में स्थित पैतृक मकान का इकलौता वारिस था। प्रवेंद्र अपनी जरूरतों के लिए उस मकान को किसी बाहरी व्यक्ति को अच्छे दामों में बेचना चाहता था।

इसी बीच उसके सगे चाचा सुनील उर्फ गिरधारी और चचेरे भाई रोहित की नियत उस संपत्ति के लिए बिगड़ गई। दोनों पिता-पुत्र प्रवेंद्र पर उस मकान को बेहद सस्ते दामों में उनके नाम करने का लगातार मानसिक दबाव बना रहे थे। जब प्रवेंद्र ने मकान उन्हें औने-पौने दाम में बेचने से साफ इनकार कर दिया, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली।

पूछताछ में सामने आया कि 20 जून को आरोपियों ने बातचीत के बहाने प्रवेंद्र को अपने पास बुलाया। मौका पाकर दोनों ने उसे दबोच लिया और बेरहमी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कानून की आंखों में धूल झोंकने और पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने शव को कमरे के भीतर ले जाकर छत पर लगे हुक से रस्सी के सहारे लटका दिया, ताकि पूरा मामला पहली नजर में सुसाइड नजर आए। 20 जून को जब शव बरामद हुआ तो पुलिस भी इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही विभाग के होश उड़ गए, क्योंकि उसमें मौत की वजह फंदा नहीं बल्कि दम घुटना (गला दबाना) आया था।

यात्री शेड से दबोचे गए हत्यारे पिता-पुत्र

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को टिकटा रोड पर बहरौली ताहरपुर के निकट बने एक यात्री शेड से घेराबंदी करके मुख्य आरोपी सुनील उर्फ गिरधारी और उसके बेटे रोहित को धर दबोचा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक, अपराध निरीक्षक बलराम सिंह यादव समेत कांस्टेबल संदीप रावल, त्रिवेंद्र पंवार, रोहित कुमार आदि शामिल थे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।