कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी का शव ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला, मौत पर उठे कई सवाल

Srishti Kunj संवाददाता, सहारनपुर
share

यूपी के सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार ट्रेन से कटकर खिलाड़ी की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच की जा रही है।

कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी का शव ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला, मौत पर उठे कई सवाल

यूपी के सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार ट्रेन से कटकर खिलाड़ी की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृत खिलाड़ी की पहचान 15 वर्षीय अनंत बड़सर पुत्र धर्मवीर निवासी गांव दथेड़ा, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई। अनंत कक्षा नौ का छात्र था और अंडर 15 कुश्ती में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका था। वह बुधवार दोपहर से लापता था।

Voice of UP

पुलिस के अनुसार परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि बुधवार को किसी बात को लेकर घर में डांट-फटकार हुई थी, जिसके बाद वह घर से चला गया था। बुधवार रात करीब 1:10 बजे देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट से पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि शव दो हिस्सों में कटा हुआ था। जीआरपी ने पहुंचकर जांच की और शिनाख्त हो सकी।

धीमे रेलवे ट्रैक पर अनंत की माैत से उठे सवाल, जांच शुरू

सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी अनंत बड़सर का शव दो हिस्सों में मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तमाम बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है। कोर्ट रोड पुल के पास जहां अनंत का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, वहां ट्रेनों की रफ्तार बेहद कम हो जाती है। इस वजह से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस भी इसे सिर्फ हादसा मानकर नहीं चल रही है और अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जीआरपी आसपास के हालात, ट्रेन की गति, लोको पायलट की सूचना और घटनास्थल की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

15 वर्षीय अनंत बड़सर पुत्र धर्मवीर निवासी गांव दथेड़ा, थाना झिंझाना, जनपद शामली कक्षा नौ का छात्र था और अंडर 15 कुश्ती में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका था। बुधवार रात करीब 1:10 बजे देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट से पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

अनंत जीत चुका था कई पदक

अनंत अपने चाचा सितम सिंह की देखरेख में कुश्ती में करियर बना रहा था। उसने फरवरी-मार्च में वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। एक अप्रैल को कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने कांस्य पदक हासिल किया था। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रभारी जीआरपी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव दो हिस्सों में मिला है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

गांव दथेड़ा में हुआ अंतिम संस्कार

गुरुवार दोपहर अनंत के शव को परिजन लेकर पैतृक शामली के चौसाना के गांव दथेड़ा पहुंचे। वहां गमगीन माहौल में अनंत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि अनंत बड़ौत में कोच गौरव कुमार की एकेडमी में रहकर तैयारी कर रहा था। रात में रेलवे ट्रैक पर जहां शव मिला, वहां तलाश के दौरान मिले मोबाइल फोन को ऑन किया तभी परिजनो की कॉल अनंत के मोबाइल पर पहुंची, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी।

चमकने से पहले ही बुझ गया खेल जगत का सितारा

कुश्ती खिलाड़ी अनंत बड़सर ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना ली थी। स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर उसने भविष्य की बड़ी उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार ही नहीं, पूरे खेल जगत को सदमे में डाल दिया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।