छांगुर बाबा के गैंगरेप आरोपी गुर्गों से हटी धाराएं, धरने पर बैठी पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
यूपी में सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छांगुर बाबा गैंग के गुर्गों द्वारा युवती से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज गंभीर अपराध की धाराएं हटा दी हैं। यह आरोप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गए हैं।

यूपी में सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छांगुर बाबा गैंग के गुर्गों द्वारा युवती से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज गंभीर अपराध की धाराएं हटा दी हैं। यह आरोप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग की धारा को केस डायरी से हटा दिया है। इसी वजह से एक आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिससे उसे जान का खतरा भी है। पीड़िता का कहना है कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच अब क्राइम ब्रांच कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में छांगुर बाबा के गिरोह के गुर्गों ने उसे सऊदी भिजवाया था। आरोप है कि लव जेहाद के चलते आरोपियों ने खुद को हिंदू बताया था और उसकी शादी सऊदी अरब में रहने वाले राजू राठौर से कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में पता चला कि राजू राठौर दूसरे समुदाय से है। साजिश से उसके साथ धोखाधड़ी की गई थी। किसी प्रकार वह लौटी और मामले की शिकायत ने लखनऊ में उच्चाधिकारियों से की। इसके पश्चात ही छांगुर बाबा की गिरफ्तारी होने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोप है कि वह अपने गांव में रह रही थी, जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि वह मूलरूप से बंगलुरु कर्नाटक की रहने वाली है। आरोप है कि पुलिस ने मामले में आरोपियों पर लगी धर्म परिवर्तन कराने, ब्लैकमेल करने सहित अनेक आरोप की गंभीर धाराएं हटा दी है। इसी वजह से एक आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है, जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। पीडि़ता ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ न मिला तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही आत्मदाह कर लेगी। सीओ, मनोज कुमार ने कहा कि मामला देहात कोतवाली में दर्ज किया गया था, लेकिन अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

