Hindi NewsUP NewsUP Saharanpur man took barat 350 km to bareilly for girl met on Instagram she denied marriage
इंस्टाग्राम पर प्यार फिर फोन पर शादी तय, 350 किमी दूर के लिए निकली बारात, बीच रास्ते लड़की मुकरी

इंस्टाग्राम पर प्यार फिर फोन पर शादी तय, 350 किमी दूर के लिए निकली बारात, बीच रास्ते लड़की मुकरी

संक्षेप:

इंस्टाग्राम पर युवक का प्यार परवान चढ़ा तो शादी की तिथि भी तय कर ली गई। शादी की सारी रस्में पूरी की गई। युवक को हल्दी लगी और वह दूल्हा बनकर घोड़ी पर भी चढ़ा और बारात भी लेकर निकला, लेकिन शादी के ऐन वक्त पर दुल्हन ने युवक से संबंध खत्म कर दिया।

Dec 05, 2025 10:57 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

इंस्टाग्राम पर युवक का प्यार परवान चढ़ा तो शादी की तिथि भी तय कर ली गई। शादी की सारी रस्में पूरी की गई। युवक को हल्दी लगी और वह दूल्हा बनकर घोड़ी पर भी चढ़ा और बारात भी लेकर निकला, लेकिन शादी के ऐन वक्त पर दुल्हन ने युवक से संबंध खत्म कर दिया। दूल्हा बना युवक बार-बार कथित दुल्हन से सपंर्क करने के प्रयास करता रहा, लेकिन उसे बीच रास्ते ही बारात लेकर लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर हुई मुहब्बत से युवक का दिल भी टूट गया। मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, यूपी के सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का इंस्टाग्राम पर बरेली निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो शादी तक बात पहुंच गई। दोनों के बीच फोन पर शादी की तिथि दो दिसंबर की तय की गई। युवक के परिजनों ने उत्साहपूर्वक शादी की तैयारी की। निमंत्रण मिलने पर रिश्तेदार भी घर इकठ्ठा हो गए। युवक को हल्दी और तेल भी लगाया गया। युवक सेहरा बांधकर दुल्हा बना और बैंडबाजों के साथ बारात भी चढ़ी।

ये भी पढ़ें:पति दूसरी पत्नी को ले गया घर, सौतन और बेटी ने बेहोश होने तक बुरी तरह पीटा

दूल्हा सहारनपुर से 350 किमी दूर बरेली बारात ले जाने के लिए बारातियों के साथ निकल गया, जहां दूल्हा ने बारात लेकर आने को अपनी होने वाली दुल्हन को फोन मिलाया, तो दुल्हन ने फोन काट दिया। इसके पश्चात दुल्हन फोन भी बंद आने लगा। घंटों की मशक्कत के बाद भी दूल्हे को कोई जवाब नहीं मिला तो उसे बारात लेकर वापस लौटना पड़ा।

कार देने की भी हुई थी बात

बताया जाता है कि युवती द्वारा दहेज में कार देने के आश्वासन पर पांच दिन पहले युवक अपने साथियों के साथ सहारनपुर शोरूम पर गया था, जहां वह ब्रेजा कार पसंद करके आया था। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मुहब्बत और शादी टूटने से युवक का दिल टूट गया। युवक सदमे में भी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |