यूपी में सौ साल में दूसरी बार अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश, सितंबर के लिए क्या आसार?

लखनऊ मुख्य संवाददाता
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में अगस्त में हुई बारिश ने कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में सौ साल में दूसरी बार इतनी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि पूरे सीजन की बात करें तो यह अभी औसत से कम है।

UP records highest August rainfall
यूपी में भारी बारिश का दौर जारी है। वाराणसी में मंगलवार को होती बारिश के बीच गुजरते लोग।

बीते अगस्त माह में हुई बारिश ने बीते दशकों ही नहीं शताब्दी का नया रिकॉर्ड बना दिया। अमौसी स्थित मौसम विभाग के यूपी-उत्तराखंड मुख्यालय के अनुसार अगस्त के दौरान प्रदेश में 235.5 मिमी के दीर्घकालिक औसत के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक, कुल 291.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह 21वीं सदी (वर्ष 2001 से 2100) में 2018 (293.1 मिमी) के बाद अगस्त माह की दूसरी सर्वाधिक बारिश है।

मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज (631.6 मिमी) और बांदा (646 मिमी) में वर्ष 1901 में प्रेक्षण रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से इस साल अगस्त महीने की अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। एक जून से एक सितंबर के पूरे मानसूनी सीजन की बात करें तो प्रदेश में अब तक 571.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (600.2 मिमी) से मात्र 5 प्रतिशत कम है। इसमें पश्चिमी यूपी में सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक और पूर्वी यूपी में 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रशांत महासागर में बने ‘अल-नीनो’ के प्रभाव से सितंबर में पश्चिमी यूपी में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं, जबकि हिंद महासागरीय द्विध्रुव (आईओडी) के धनात्मक होने से दक्षिण-पूर्वी यूपी में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं, अमेठी, बस्ती, गाजीपुर, जौनपुर, मथुरा, सहारनपुर, सीतापुर सहित 20 जिले ऐसे रहे जहां सामान्य से कम वर्षा हुई। छह जिले जिनमें भदोही, देवरिया, कानपुर देहात, कुशीनगर, गाजियाबाद, शामली हैं, वहां अत्यधिक कम वर्षा दर्ज की गई।

आंकड़ों में बारिश की स्थिति

अत्यधिक बारिश- (60% या अधिक): चित्रकूट, महोबा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, संभल

सामान्य से अधिक (20% से 59%): बांदा, कन्नौज, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हमीरपुर

सामान्य बारिश (19% से -19%): लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर

सामान्य से कम (-20% से -59%): अमेठी, बस्ती, गाजीपुर, जौनपुर, मथुरा, सहारनपुर, सीतापुर

अत्यधिक कम बारिश (-60% से -99%): भदोही, देवरिया, कानपुर देहात, कुशीनगर, गाजियाबाद, शामली

- यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय के अनुसार वर्ष 2018 (293.1 मिमी) के बाद 21वीं सदी में इस बार (291.3 मिमी) सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है

- प्रयागराज (631.6 मिमी) और बांदा (646 मिमी) में मौसम विभाग के 125 साल के प्रेक्षण इतिहास (1901 से अब तक) में अगस्त माह की सबसे अधिक वर्षा

-1 जून से 1 सितंबर तक प्रदेश में कुल 571.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 5% कम है। वेस्ट यूपी में सामान्य से 3% अधिक और पूर्वी यूपी में सामान्य से 10% कम पानी बरसा

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में 100 में दूसरी बार अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश, सितंबर के लिए क्या आसार