यूपी को मिले एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MOU हुए; सिंगापुर में बोले योगी

Feb 25, 2026 09:47 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी को मिले एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिला है। समें करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू भी हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें मंगलवार को सिंगापुर में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

यूपी को मिले एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MOU हुए; सिंगापुर में बोले योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सिंगापुर में दो दिन में विभिन्न थिंकटैंक कंपनियों से संवाद के बाद यूपी में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू भी हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बात मंगलवार को सिंगापुर में पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि सिंगापुर में हम कल सुबह पांच बजे पहुंच गए थे। सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई मीटिंग देर रात तक चलती रहीं। मंगलवार को भी सुबह से ही बैठकों के दौर चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में समग्र विकास के जिन क्षेत्र में प्रगति की है, विकास की उन्हीं संभावनाओं को यूपी में स्थापित करने के लिए नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने इंफ्रास्ट्रक्चर, वेलफेयर और लाजिस्टिक, सर्विस सेक्टर में काफी अच्छी प्रगति की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि भारत की और प्रदेश की छवि आज दुनिया में सकारात्मक रूप से देखी जा रही है। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दो दिनों में सौ से अधिक लोगों से मुलाकात की है। इस दौरान सिंगापुर के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के साथ अच्छी सकारात्मक बात हुई है। थिंक टैंक कंपनियों जैसे जीआईसी, कमासे, यूएसजी, सैट्स, ब्लैक स्टोन के चेयरमैन और सीईओ के साथ बैठकें हुई हैं। इसमें कई कंपनियां हैं जो भारत और यूपी में निवेश कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में भी सिंगापुर की कुछ कंपनियों ने पहले से ही निवेश किया हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी की छवि के बारे में 360 डिग्री का अंतर आया है। हम लोग उन क्षेत्रों में भी गए हैं, जहां जाना आसान नहीं है। नोएडा में जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कारगो और एमआरओ(मेनटेंनेंस, रिपेयर और ओवरहालिंग) विकसित करने के लिए जो कार्य होना है, सिंगापुर को उसमें दक्षता प्राप्त है। यहां की कारगो और एमआरओ को हमने देखा है। सभी अधिकारियों ने देखा है। सभी को अच्छा लगा है। उत्तर प्रदेश के साथ संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपना सहयोग देने के लिए तैयार हैं। विश्व भर के हवाई जहाज एमआरओ के लिए सिंगापुर आते हैं। इसे जेवर में भी विकसित कर सकते हैं। दुनिया कितनी ट्रांस्पैरेंट हो चुकी है। उन्हें सब मालूम है कि आपके यहां क्या हो रहा है। कल से अब तक हमें एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त हुए हैं। इसमें से 60 हजार रुपये के निवेश के एमओयू हो चुके हैं।

योगी ने कहा कि यहां से हमारा प्रतिनिधिमंडल देर रात जापान जाएगा। कल सुबह से प्रतिनिधिमंडल के मंत्री आदि संवाद में जुटे हैं। यूपी में पीएम के मार्गदर्शन में जो मेहनत हुई है, देश ही नहीं दुनिया में सुनाई दे रही है। लोग सकारात्मक भाव के साथ यूपी में निवेश के लिए सोचते हैं। हमने आईटीई स्किलिंग सेंटर को देखा है। हमने हर जिले में स्किलिंग को स्केल और स्किलिंग को रोजगार में बदलने के लिए एक माडल देखने के लिए मिला। उनके साथ इसे आगे बढ़ाएंगे।

योगी ने कहा कि सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त ने इस पूरे कार्यक्रम को टीम के साथ मिलकर तय किया है। इस दौरान दर्जनों प्रतिनिधियों के साथ निवेश, फिनटेक और लाजिस्टिक के मुद्दे पर डाटा सेंटर, सेमी कंडक्टर के लिए चर्चा आगे बढ़ाई जा सकती है। हमें ट्रेड और टेक्नोलाजी को कैसे आगे बढ़ाना है और टूरिज्म के लिए कैसे क्या कर सकते हैं। उच्चायुक्त की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने टीम यूपी को सहयोग दिया है कि एक भी क्षण किसी को इधर-उधर जाने का मौका नहीं मिला। यूपी को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यक्रम आगे बढ़े हैं। जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं ये सभी यूपी को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कारगर होंगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।