
गन्ने के खेत में रंगरेलियां मना रहे पति को पत्नी ने धरा, चप्पल से जमकर कर दी प्रेमिका की धुनाई
यूपी में रामपुर के स्वार में प्रेमिका के साथ गन्ने के खेत में रंगरेलियां मना रहे पति को पत्नी ने धर दबोचा। पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हाथापाई हुई तो हंगामा हो गया। शोर शराबा होने पर कोसी बांध से जा रहे राहगीर मौके पर रुक गए।
यूपी में रामपुर के स्वार में प्रेमिका के साथ गन्ने के खेत में रंगरेलियां मना रहे पति को पत्नी ने धर दबोचा। पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हाथापाई हुई तो हंगामा हो गया। शोर शराबा होने पर कोसी बांध से जा रहे राहगीर मौके पर रुक गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पति को थप्पड़ जड़े तो वह बाइक उठाकर भाग निकला। कुछ देर के अंदर ही पत्नी और प्रेमिका दोनों मौके से गायब हो गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला कोतवाली क्षेत्र से सटे कोसी बांध का है। कस्बा निवासी एक युवक का पड़ोसी गांव की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक की पत्नी को पति के प्रेम प्रसंग बारे में पहले ही भनक लग गई थी। लेकिन पत्नी मौके का इंतजार कर रही थी। बुधवार दोपहर बाद पत्नी को सूचना मिली उसके पति की बाइक कोसी बांध किनारे खड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पत्नी किसी की बाइक पर बैठकर घटना स्थल पर पहुंच गई।
पत्नी बाइक के पास जाकर इधर-उधर को देखने लगी। इतने में खेत से आ रहे पति और प्रेमिका पर उसकी नजर पहुंच गई। पति के साथ प्रेमिका को देखते ही पत्नी आग बबूला हो गई और मारपीट करने लगी। इस दौरान पत्नी और प्रेमिका के बीच में हाथापाई होने लगी। पति ने बचाने की कोशिश की तो पत्नी चप्पल लेकर पति पर भी टूट पड़ी। शोर शराब होने पर कोसी बांध से गुजर रहे कुछ लोग रुक गए और मामला पूछने लगे।
पत्नी ने पति की हकीकत बताई तो राहगीर भड़क गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पति को थप्पड़ जड़े तो वह बाइक उठाकर भाग गया। पति के भागने के बाद भी पत्नी और प्रेमिका के बीच धक्का मुक्की के साथ मारपीट होती रही। ग्रामीणों के समझाने के बाद दोनों किसी तरह शांत हुई। जब मौके पर लोग इकट्ठा होने लगे तो पत्नी और प्रेमिका दोनों मौके से खिसक ली। प्रेमिका के चक्कर में पति की धुनाई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।





