UP Rain: यूपी में मानसून की हुई वापसी, अगले छह दिन गरज-चमक संग बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Rain: यूपी में मानसून की वापसी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन गरज-चमक संग बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत भी मिलेगी।

यूपी में बारिश ने बदला मौसम

यूपी में शुक्रवार को कई इलाकों में दोपहर ढाई बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला। इसके बाद पूर्वी यूपी में देर शाम तक कई बार रुक रुककर हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। वहीं, पश्चिमयूपी में ढाई बजे के बाद एक बार बादलों ने बूंदाबांदी की और फिर छंट गए। इसके साथ ही मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश होने के आसार भी हैं।

कई दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। शुक्रवार दोपहर आसमान में बादल छाए रहे, जिसकी वजह से सुबह साढ़े आठ बजे 74 फीसदी उमस रही। दोपहर ढाई बजे के बाद मौसम ने करवट ली और सवा तीन बजे तक शहर में बारिश हुई। हालांकि बारिश होने के बावजूद उमस कम नहीं हुई। शाम साढ़े पांच बजे 83 फीसदी तक उमस पहुंच गई। बाजारों से लेकर घरों तक में लोग पसीने से नहा उठे। शाम साढ़े छह बजे एक बार फिर तेज बारिश होने लगी।

कई इलाकों में करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही। इस दौरान हवा भी चलनी शुरू हो गई। इसकी वजह से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक प्रो. शैलेंद्र राय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 16 जुलाई से कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। जो शुक्रवार को उप्र और बिहार में पहुंचा है। जिसकी वजह से अगले सात दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।

बारिश से कुछ देर राहत, फिर उमस

भीषण गर्मी और उमस से जूझते मेरठ समेत पश्चिम यूपी को शुक्रवार दुपहर बाद हुई बारिश ने राहत दे दी। करीब आधा घंटे हुए बारिश से गर्मी कम हो गई। शाम होते-होते फिर से उमस बढ़ने लगी। वेस्ट यूपी में आज भी गर्मी एवं उसम के बीच कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि 19 जुलाई से पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। बारिश का यह दौर तीन से चार दिन जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार केा मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37 एवं 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मेरठ में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई 201 रिकॉर्ड हुआ जो खराब श्रेणी में है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।