दरिंदगी! युवक की गला काट कर हत्या, डेढ़ सौ मीटर तक शव घसीटा फिर सिर लेकर फरार

Jan 09, 2026 06:35 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, रायबरेली
share Share
Follow Us on

यूपी के रायबरेली में अपने भांजी के यहां आए युवक की गला काट कर हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने हत्या करने के बाद करीब डेढ सौ मीटर तक शव को घसीटा और सिर लेकर फरार हो गए। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने सिर कटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

दरिंदगी! युवक की गला काट कर हत्या, डेढ़ सौ मीटर तक शव घसीटा फिर सिर लेकर फरार

यूपी के रायबरेली में अपने भांजी के यहां आए युवक की गला काट कर हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने हत्या करने के बाद करीब डेढ सौ मीटर तक शव को घसीटा और सिर लेकर फरार हो गए। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने सिर कटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। वहीं एसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और जांच के लिए टीमें गठित की।

जायस थाना क्षेत्र के मुखेतिया गांव के पास बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ दूर नईया नाले में गुरुवार की भोर शौच करने गए कुछ ग्रामीणों ने सिर कट शव देख कर दंग रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र को सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के आसपास को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की और कई साक्ष्य मौके से एकत्रित किया।

वहीं मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गयी तो उसके जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से पता चला की मृतक का नाम (50) विजय पुत्र बेनी माधव हैं, वह धर्मशाला चौक सदर कोतवाली नगर प्रतापगढ़ का रहने वाला था। शिनाख्त होते ही क्षेत्र में जैसे ही चर्चा हुई वैसे रेलवे स्टेशन रोड बहादुरपुर से उसकी भांजी भी मौके पर पहुंची और उसकी पहचान विजय के रूप की। उसकी भांजी अलका ने बताया की उसके मामा मृतक विजय बुधवार को दोपहर में ही घर आ गए थे।

रात करीब साढ़े दस बजे एक फोन आया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे अब देवा शरीफ की दरगाह जा रहा है। इसके बाद कोई सूचना नहीं मिली। फिलहाल नृशंस हत्या की सूचना पर एसपी अर्पणा रजत कौशिक भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली साथ ही खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी साथ ही बिना सिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र जायस में विजय पुत्र बेनी माधव का शव नईया नाला में मिला था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के सिर की तलाश की जा रही है। पता चला है कि मृतक झाडफूंक का काम करता था।

विजय के तीन छोटे बच्चे हैं

मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, उसकी पत्नी ज्योति, बेटा राहुल 15 वर्ष, सिद्धार्थ 11 वर्ष व सम्राट 7 वर्ष है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हत्यारों ने डेढ़ सौ मीटर तक शव को घसीटा

हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के लिए डेढ सौ मीटर तक शव को घसीटा। जिस जगह पर उसका सिर धड़ से अलग किया वहां से करीब डेढ सौ मीटर घसीट कर नईया नाले में ले जाकर फेंका जिससे साक्ष्य न मिले। हालांकि डेढ सौ मीटर तक खून की धान साफ बता रही थी कि किस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया। यही नहीं जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया है वहां से कुछ मीटर पर ही शाम को उसे देखा भी गया था।

सिर कटा शव देखकर ग्रामीणों में पुलिस को दी सूचना

शाम को साढ़े सात बजे राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान की ओर से रायबरेली-सुल्लातनपुर मार्ग पर मृतक विजय को देखा गया था। वह वहां पर पैदल टहल रहा था। लोगों ने उसे शाम को वहां देखा, इससे लगता है कि उसको क्षेत्र की जानकारी थी। जिस जगह पर उसको पहले मारा गया वह स्थान भी पेट्रोलियम संस्थान से कुछ सौ मीटर पर है। जहां शव फेंका गया वह स्थान वहां से करीब डेढ सौ मीटर दूरी है।

झांडफूंक करता था विजय

मृतक विजय देवा शरीफ दरगार का भक्त था। वह झाड़फूंक भी करता था। हालांकि वह अपनी भांजी के यहां काफी दिनों बाद आया था। ऐसे में रात्रि दस बजे किसका फोन आया। इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। मृतक का मोबाइल भी अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;