Hindi NewsUP NewsUP Public holiday 25 November schools, colleges and offices closed
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिसों में रहेगी छुट्टी

यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिसों में रहेगी छुट्टी

संक्षेप:

यूपी में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यूपी की योगी सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए गुरु तेग बहादुरजी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि बदल दी है।

Nov 24, 2025 02:24 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। यूपी की योगी सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए गुरु तेग बहादुरजी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि बदल दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार पहले यह अवकाश 24 नवंबर को निर्धारित था, अब इसे 25 नवंबर कर दिया गया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन मनीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित अवकाश की तिथि बदलकर अब 25 नवंबर कर दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं यूपी में कल एक और बड़ा आयोजन है। अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट पीएम मोदी हैं। अयोध्या में 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम और अयोध्या में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। रात करीब 11 बजे से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों व चार पहिया वाहनों के लिए सीमा बार्डर को सील कर दिया गया है। डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। डायवर्जन 26 नवंबर कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा। लम्बी दूरी के वाहनों के लिए लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर चार होल्डिंग एरिया बनाए गए है। इसके साथ ही सभी डायवर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनाती आदि की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इन स्थलों से डायवर्ट किये गए वाहन: डायवर्जन प्लान के तहत अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चौपला तिराहे से रामनगर तिराहे की ओर डायवर्ट किए गए हैं। जहां से वाहन मसौली, रामनगर, चौकाघाट होते हुए जरवल रोड बहराइच से करनैलगंज गोण्डा की ओर जाएंगे।

ये भी पढ़ें:UP में 32 IAS और 26 PCS अगले साल रिटायर होंगे, अफसरों की सेवानिवृत्ति सूची जारी
ये भी पढ़ें:अखिलेश के भाई की 25 को शादी, जश्न में मुलायम परिवार; देखें सैफई में तिलक की फोटो

छोटे वाहनों को सफदरगंज चौराहे से बदोसराय होकर चौका घाट होते हुए जरवल रोड बहराइच से करनैलगंज गोडा की ओर डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों को उद्धौली से तहसील सिरौली गौसपुर से बदोसराय होकर रामनगर चौका घाट होते हुए जरवल रोड बहराइच से करनैलगंज गोंडा की ओर डायवर्ट किया गया है। टिकैतनगर होकर अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रामनगर चौकाघाट होते हुए जरवल रोड बहराइच से करनैलगंज गोण्डा की ओर डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही भारी वाहनों को भिटरिया रामसनेहीघाट होते हुए हैदरगढ़ से पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे से उनके गन्तव्य की ओर डायवर्ट किये गए हैं। रामसनेही घाट से होकर अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हैदरगढ़ से सुल्तानपुर रोड अथवा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से उनके गन्तव्य की ओर डायवर्ट किया गया है। रामसनेही घाट से होकर अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हैदरगढ़ से सुल्तानपुर रोड अथवा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से उनके गन्तव्य की ओर डायवर्ट किया गया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |