अगली सुनवाई में सुनने को न मिले अब भी जलभराव, पानी-पानी हुए प्रयागराज को लेकर हाईकोर्ट नाराज

विधि संवाददाता, प्रयागराज
share

प्रयागराज में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव का स्वत: संज्ञान लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुनवाई की। जज ने चेताया कि अगली सुनवाई में सुनने को नहीं मिलना चाहिए कि जलभराव अभी बना हुआ है। 24 घंटे में निचले इलाकों से पानी निकालें।

Prayagraj Water Logging
प्रयागराज में मॉनसून की बारिश के बाद लोग पानी से भरी सड़क से गुज़रते हुए।

बारिश के बाद यूपी के प्रयागराज में जलभराव की गंभीर स्थिति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिया है कि शहर के सभी जलभराव वाले निचले इलाकों से अगले 24 घंटे में पानी निकालकर सफाई और सैनिटेशन का काम पूरा कराया जाए। कोर्ट ने कहा कि जलभराव के कारण किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

यह आदेश जल निकासी की व्यवस्था और ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू न किए जाने के संबंध में स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया गया। नगर आयुक्त प्रयागराज सीलम साईं तेजा कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। कोर्ट ने नगर आयुक्त को चेतावनी दी कि अगली सुनवाई में यह सुनने को नहीं मिलना चाहिए कि शहर के निचले इलाकों में अभी भी जलभराव बना हुआ है। अनुपालन न होने की स्थिति में नगर आयुक्त को स्वयं कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को दोपहर दो बजे होगी।

पर्याप्त संख्या में पंप लगाने का निर्देश

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नगर आयुक्त को 24 से 48 घंटे के भीतर जलभराव वाले निचले क्षेत्रों को जलमुक्त कराने का निर्देश दिया था। आपात स्थिति में मोरी गेट, दारागंज के रास्ते पानी पंप कर निकालने के निर्देश भी दिए थे। सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त ने कोर्ट को बताया कि विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पानी के पंप लगाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले चार से आठ घंटे में निचले इलाकों में जमा बारिश का पानी निकाल दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी खतरे से बचने के लिए सैनिटेशन का काम भी कराया जाएगा। हालांकि वरिष्ठ अधिवक्ताओं टीपी सिंह, अमरेंद्र नाथ सिंह और अरुण कुमार गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि शहर की स्थिति अभी भी गंभीर है।

कई इलाकों में जलभराव बना हुआ है और पर्याप्त पंप लगाए बिना लोगों को राहत नहीं मिल सकती। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में अधिवक्ताओं के चैंबर और आवास भी हैं तथा कई स्थानों पर बारिश का पानी भवनों के अंदर तक पहुंच गया है। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि भवनों के अंदर से भी पानी निकाल कर सफाई कराए।

पंप कम पड़े तो उपलब्ध कराए राज्य सरकार

राज्य की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने नगर विकास एवं नियोजन विभाग के सचिव का व्यक्तिगत हलफनामा कोर्ट में दाखिल किया। इसके साथ 20 दिसंबर 2024 को जारी शासनादेश के तहत जलभराव नियंत्रण और वर्षाजल प्रबंधन के लिए तैयार दीर्घकालिक योजना से संबंधित निर्देश भी प्रस्तुत किए गए। कोर्ट को बताया गया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए शासन स्तर पर सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। बैठक की कार्यवाही भी रिकॉर्ड पर रखी गई। वृंदावनंदावन

न

हाईकोर्ट ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता आपात स्थिति से निपटने की है। नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि जहां भी जलभराव है, वहां पर्याप्त पंप तत्काल लगाए जाएं। यदि नगर निगम के पास पर्याप्त पंप उपलब्ध नहीं हैं तो उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), प्रयागराज से पंप लिए जाएं। यदि वहां भी पर्याप्त पंप उपलब्ध न हों तो राज्य सरकार को 12 घंटे में आवश्यक संख्या में पंप उपलब्ध कराने होंगे।

अगली सुनवाई में वार्डवार देना होगा पूरा ब्योरा

कोर्ट ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वह अगले दो से तीन घंटे में शहर की स्थिति का आकलन कर आवश्यक पंपों की संख्या सुनिश्चित करें। अगली सुनवाई में उन्हें व्यक्तिगत हलफनामे के माध्यम से अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। रिपोर्ट में वार्डवार और क्षेत्रवार यह जानकारी देनी होगी कि किन इलाकों में जलभराव हुआ, कहां से पानी निकाला गया और कहां सैनिटेशन का काम कराया गया। इसके साथ उन नालों का भी ब्योरा देना होगा जो अभी जाम हैं और किन कारणों से जल निकासी प्रभावित हुई। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की सिल्ट सफाई यानी डी-सिल्टिंग कराई गई थी या नहीं। जिन खुले नालों में अभी भी सिल्ट जमा है, उनकी तत्काल सफाई की स्थिति भी हलफनामे में बतानी होगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसुनवाई में जलभराव का न सुनने को मिले, प्रयागराज में पानी को लेकर हाईकोर्ट नाराज