Hindi NewsUP NewsUP Prayagraj Six lane between ganga two Streams now Pipa Bridge constructed
प्रयागराज में गंगा की दो धारा के बीच सिक्स लेन की भरी जाएगी बुनियाद, अब बन रहा पीपा पुल

प्रयागराज में गंगा की दो धारा के बीच सिक्स लेन की भरी जाएगी बुनियाद, अब बन रहा पीपा पुल

संक्षेप:

यूपी के प्रयागराज में रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में बनाया जा रहा सिक्स लेन पुल गंगा में दो धारा निकलने की वजह से उसकी बुनियाद का कार्य प्रभावित हो गया है। दूसरे चरण में सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य जनवरी 2024 से शुरू कराया गया है।

Dec 15, 2025 08:08 am ISTSrishti Kunj ध्रुव शंकर तिवारी, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

यूपी के प्रयागराज में रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में बनाया जा रहा सिक्स लेन पुल गंगा में दो धारा निकलने की वजह से उसकी बुनियाद का कार्य प्रभावित हो गया है। पुल की बुनियाद यानि पिलर का कार्य पूरा करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रयागराज की ओर से पीपे का दो पुल बनाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरे चरण में सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य जनवरी 2024 से शुरू कराया गया है। जिसमें नीबी कला, छतनाग से नैनी के सरस्वती हाईटेक सिटी तक कुल 3100 मीटर की लंबाई का पुल बन रहा है। पुल पर कुल 80 पिलर है, जिसमें से 50 पिलर की बुनियाद भरने का कार्य पूरा किया जा चुका है लेकिन पिछले तीन महीने से संगम से आगे गंगा में दो धारा निकली हुई है। एक सरस्वती हाईटेक सिटी की ओर तो दूसरी धारा छतनाग की ओर जा रही है।

ये भी पढ़ें:अयोध्या राम मंदिर का परिसर और बड़ा होगा, खरीदी जाएगी बाहरी दीवार के पास की जमीन

दो धारा के बीच में एक टापू भी बन चुका है। जिसकी वजह से पुल के शेष 30 पिलर की बुनियाद भरने का कार्य ठप हो गया है। इसको देखते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों ने सरस्वती हाईटेक सिटी की ओर 100 मीटर तो छतनाग से 300 मीटर लंबा पीपे का पुल बनाने का निर्णय लिया है। 100 मीटर का एक पुल बनकर तैयार हो चुका है, जबकि छतनाग की ओर का पुल बनाया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि दस दिनों के भीतर दूसरा पीपे का पुल तैयार हो जाएगा। ताकि बुनियाद भरने का शेष कार्य पूरा किया जा सके।

कान्ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसपी सोनी ने बताया कि पुल की बुनियाद का कार्य पूरा कराने के लिए पीपे का पुल बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि दो से तीन महीने भीतर बुनियाद भरकर पुल के ऊपरी हिस्से का कार्य शुरू कराया जाए।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |