Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Prayagraj Mahakumbh Tourists increase Agra Taj Mahal Decrease in last 12 Days

ताजमहल पर भारी महाकुंभ! 12 दिनों में पर्यटकों का ग्राफ गिरा, पर्यटकों में ऐसे आई कमी

  • महाकुंभ की धार्मिक आस्था के चलते ताज दीदार करने आने वाले पर्यटकों के कदम थम गए हैं। स्मारक देखने वाले सैलानियों की संख्या प्रभावित हुई है। नए साल के पहले दिन के बाद से प्रतिदिन संख्या में गिरावट रही है। मात्र 17 से 20 हजार तक ही पर्यटक ताज का दीदार करने आ रहे हैं।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, आगराSun, 26 Jan 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
ताजमहल पर भारी महाकुंभ! 12 दिनों में पर्यटकों का ग्राफ गिरा, पर्यटकों में ऐसे आई कमी

महाकुंभ की धार्मिक आस्था के चलते ताज दीदार करने आने वाले पर्यटकों के कदम थम गए हैं। स्मारक देखने वाले सैलानियों की संख्या प्रभावित हुई है। नए साल के पहले दिन के बाद से प्रतिदिन संख्या में गिरावट रही है। मात्र 17 से 20 हजार तक ही पर्यटक ताज का दीदार करने आ रहे हैं। मौसम तो ठीक होता जा रहा है, पर्यटकों की संख्या नीचे गिर रही है। अब तक 40 फीसदी की गिरावट आई है। पर्यटन से जुड़े स्रोतों ने बताया कि बीते महीने तक भारतीय सैलानियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी।

नए साल में एक से तीन जनवरी तक (3 दिनों में) एक लाख से ज्यादा सैलानी आए। उसके बाद से लगातार संख्या में गिरावट है। देश भर के पर्यटकों की वरीयता में प्रयागराज संगम स्नान है। विदेशी सैलानी भी कम आ रहे हैं। नए साल में एक जनवरी को 42411 पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आए थे। इनमें 39647 भारतीय, 2764 विदेशी पर्यटक शामिल थे। इसके अलावा कुछ पर्यटक सार्क और बिम्सटेक देशों के भी थे। दो जनवरी को 33822 और चार जनवरी को 31392 सैलानी ताजमहल का दीदार करने आए थे।

ये भी पढ़ें:यूपी का बंटवारा होना चाहिए या नहीं? सामने आया CM योगी का स्‍टैंड

बाद में ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। महाकुंभ शुरू होते ही 13 और 14 जनवरी को तो पर्यटकों की संख्या धड़ाम हो गई। दोनों दिनों में मात्र 36903 पर्यटक आए। ये संख्या पर्यटन सीजन में कुछ भी नहीं मानी जा रही है। अभी भी पर्यटकों की संख्या लगातार गिर रही है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि महाकुंभ का असर पर्यटकों पर भी देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि फिर से सैलानियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ेगी।

ये रही पर्यटकों की संख्या

दिनांक भारतीय विदेशी कुल

5 जनवरी 26732 2739 29471

6 जनवरी 18847 2174 21021

7 जनवरी 21424 2232 23656

8 जनवरी 22667 2278 24945

9 जनवरी 20686 2838 23524

11 जनवरी 25510 2832 28656

12 जनवरी 24388 2398 26948

13 जनवरी 17664 2024 19927

14 जनवरी 15856 1956 17976

15 जनवरी 14834 1983 16991

16 जनवरी 16328 2260 18689

18 जनवरी 20046 3208 23465

19 जनवरी 21080 2410 23665

20 जनवरी 15696 2127 17995

21 जनवरी 15380 2296 17867

22 जनवरी 15448 2153 17748

23 जनवरी 17490 2923 20719

अगला लेखऐप पर पढ़ें